भिलाई। उतई में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल कर ली। उतई में ना तो कांग्रेसी और ना ही भाजपा का जादू चला बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी उगता सूरज सतीश कुमार चंद्राकर ने जीत हासिल कर ली है।
दुर्ग जिले के चारों नगरीय निकाय व उतई वार्ड 5 में हुए उपचुनाव के दौरान मतों की गणना गुरुवार सुबह 9 बजे से शुरू गई है। भिलाई, रिसाली, चरोदा और जामुल नगरीय निकाय के 715 प्रत्याशियों के हार-जीत का फैसला होगा। दूसरी ओर उतई नगर पंचायत उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सतीश चंद्राकर ने 16 वोटों से जीत दर्ज की है।
उन्हें 110 मत मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी सतीश पारख को 94 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार चंदू देवांगन (78) और कांग्रेस के सोनचंद (35) तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। भाजपा पार्षद विमला साहू के निधन के कारण वार्ड-5 की यह सीट सीट रिक्त हुई थी।




