ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रातों रात हो गया सड़क का डामरीकरण, कमीश्नर और महापौर को भी नहीं पता… विधायक रिकेश बोले- होगी बड़ी कार्रवाई
Share
Notification Show More
Latest News
अवकाश के कारण सोमवार के स्थान पर बुधवार, 21 अक्टूबर को होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का कारोबार
श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय
October 18, 2026
भिलाई-दुर्ग में 20 ई-बस चलाने की तैयारियां तेज, प्रमुख सचिव ने किया डिपो का निरीक्षण
October 18, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण
October 18, 2026
रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त
October 18, 2026
जनजातीय गौरव दिवस पर 12 और 13 नवंबर को होगी राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रातों रात हो गया सड़क का डामरीकरण, कमीश्नर और महापौर को भी नहीं पता… विधायक रिकेश बोले- होगी बड़ी कार्रवाई

By Mohan Rao Published May 30, 2024
Share
SHARE

भिलाई। आदर्श आचार संहिता के दौरान नगर निगम भिलाई के कुछ अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत ने ऐसी तत्परता दिखाई कि रातों रात दो दिन में सड़क डामरीकरण हो गया। कागजी गुणवत्ता से दूर जिस सड़क पर रात भर काम कर जल्द बिल पास करवाने की जुगत लगाई गई वह सड़क डामरीकरण के नाम पर महज खानापूर्ति की दास्तान खुद ब खुद बयां करने लगी नतीजतन स्मृति नगर और आनंद नगर क्षेत्र के रहवासियों ने तत्काल बड़ी संख्या में इसकी शिकायत वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन से कर दी। विधायक रिकेश सेन ने कहा- बड़ी कार्रवाई होगी।

बता दें विधायक रिकेश सेन पिछले डेढ़ हफ्तों से झारखंड के दुमका लोकसभा चुनाव प्रचार में गए हुए थे। इधर उनके आने से पहले इस काम को लुक-छिपकर अंजाम दिया गया। हैरत की बात यह है कि विधायक रिकेश सेन ने जब निगम कमिश्नर और महापौर से इस संबंध में बातचीत की तो उन्हें भी यह कार्य कराये जाने की सूचना तक नहीं थी। कमिश्नर, मेयर और विधायक की जानकारी के बिना आचार संहिता के बीच धड़ल्ले से यह काम करवाया जाना एक बड़े षड़यंत्र और भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है। नतीजतन विधायक रिकेश ने तत्काल ऐसा टारगेट देकर ठेकेदार से रातों रात काम की खानापूर्ति करवाने वाले अधिकारियों के संबंध में कड़े एक्शन लेने की बात कही है। उनकी पहल से पूरा मामला राज्य सरकार के संज्ञान में लाया गया और अब इस पर कड़ी कार्रवाई के कयास लगाए जा रहे हैं। श्री सेन ने निगम आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि संबंधित लोगों पर जांच कर कड़ी कार्रवाई करें।

इधर दूसरी तरफ निगम अधिकारियों की एक और कारस्तानी झारखंड से लौटने पर विधायक रिकेश सेन के संज्ञान में आई है और भी मामला जल्द बड़े एक्शन की ओर इशारा कर रहा है। दरअसल वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कलेक्टर को पत्र लिख शारदापारा कैंप-2 तालाब में रिटेनिंग वॉल निर्माण की जांच करवाने कहा है। विधायक ने बताया कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शारदा पारा तालाब केम्प-2 में रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य तालाब की लुगदी और मलबे की साफ-सफाई पश्चात् नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा किया जाना था परन्तु निर्माण एजेन्सी द्वारा तालाब की लुगदी लगभग 10 फीट की बिना साफ-सफाई व नींव खोदे बिना ही लुगदी के ऊपर रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया जा रहा है जिससे रिटेनिंग वॉल निर्माण में अपेक्षित मजबूती नहीं होगी व रिटेनिंग वॉल बहुत जल्दी ही खराब होने की आशंका बलवती है। इससे आस-पास के लोगों में काफी आक्रोश है व शासन की राशि का भी दुरूपयोग हो रहा है। श्री सेन ने कहा कि जनआकांक्षा के अनुरूप केम्प-2 शारदा पास तालाब रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाए।

आपको बता दें कि स्मृति नगर और आनंद नगर में बिना विधायक, आयुक्त और महापौर के संज्ञान में लाए जो डामरीकरण कार्य दो दिन के भीतर निपटा दिया गया है, वह कार्य निगम से ठेका कंपनी सीमा और क्वालिटी कंस्ट्रक्शन द्वारा किया गया। अधोसंरचना मद का यह पूरा काम 43 लाख का था जिस पर आचार संहिता के दौरान निगम अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत का आरोप लग रहा है। जानकारी मिली है कि विधायक, महापौर और आयुक्त के संज्ञान में लाए बगैर निगम अधिकारी ने संबंधित ठेका कंपनी को दो दिन का टारगेट देकर आनन फानन यह काम पूरा करने कहा। ठेका कंपनी ने भी नियमों को ताक पर रख रातों रात सड़क पर डामर बिछा कर अपना पल्ला झाड़ लिया है। आज सम्पूर्ण मामला सामने आने पर विधायक ने इसे गंभीरता से लिया और आयुक्त से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

You Might Also Like

श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय

भिलाई-दुर्ग में 20 ई-बस चलाने की तैयारियां तेज, प्रमुख सचिव ने किया डिपो का निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण

रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त

जनजातीय गौरव दिवस पर 12 और 13 नवंबर को होगी राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता

Mohan Rao May 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : फ्री होल्ड रजिस्ट्री को लेकर उद्योगपति परेशान, चेंबर ने वित्तमंत्री चौधरी से मिलकर बताई समस्या
Next Article छत्तीसगढ़ में पीएम आवास के नाम पर लाखों की ठगी, जशपुर पुलिस की गिरफ्त में आए दो शातिर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?