ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : फ्री होल्ड रजिस्ट्री को लेकर उद्योगपति परेशान, चेंबर ने वित्तमंत्री चौधरी से मिलकर बताई समस्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : फ्री होल्ड रजिस्ट्री को लेकर उद्योगपति परेशान, चेंबर ने वित्तमंत्री चौधरी से मिलकर बताई समस्या

By Mohan Rao
Published: May 30, 2024
Share
वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मिला भिलाई चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में फ्री होल्ड रजिस्ट्री पर आ रही समस्या से उद्योगपति परेशान है। इसके समाधान के चेंबर ऑफ कामर्स का प्रतिनिध मंडल महामंत्री अजय भसीन व अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र के नेतृत्व में वित्त व वाणिज्य मंत्री ओपी चौधरी से मिला। इस दौरान फ्री होल्ड रजिस्ट्री व जीएसटी ई-वे बिल पर सघन चर्चा की गई। अजय भसीन द्वारा उद्योग जगत की कई प्रमुख समस्याओ को मंत्री के समक्ष रखा गया।

अजय भसीन ने बताया कि उद्योग में फ्री होल्ड रजिस्ट्री पर आ रही समस्या से उद्योगपति परेशान है। इस समस्या पर त्वरित समाधान की आवश्यकता है। भसीन ने वित्त मंत्री चौधरी को जानकारी देते हुए बताया कि यदि शासन छत्तीसगढ़ में राजस्व व कर वृद्धि चाहता है तो उद्योग व उद्योग नीति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उद्योग को बढ़ावा देने नीतियों को सरलीकरण की ओर, एकल खिड़की व्यवस्था की ओर ले जाना होगा।

जीएसटी विभाग के नोटिस से व्यापारी
भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा ने वित्तमंत्री ओपी चौधरी को बताया कि ईज डूइंग बिजनेस के तहत ई-वे बिल से संबंधित पूर्व अधिसूचना को यथावत रखने तथा राज्य के विभिन्न जिलों के व्यापारियों को जीएसटी विभाग द्वारा दिए गए नोटिस पर स्वतः रोक लगाने प्रदेश भर के व्यापारियों से प्राप्त नोटिस की प्रतिलिपि सहित ज्ञापन सौंपा। उन्होने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों के व्यापारियों को जीएसटी विभाग द्वारा वर्तमान में जीएसटीआर-1 फॉर्म देर से दाखिल करने के लिए जुर्माना नोटिस जारी किया है। विभाग द्वारा अचानक किये गए इस कार्यवाही से व्यापारियों में भय का माहौल है जिसके कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री ओपी चौधरी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए उचित कदम उठाने की बात कही।

जीएसटी की जटिलताओं को दूर करने की जरूरत
जीएसटी प्रभारी संजु गेहानी बताया कि जीएसटी व्यवस्था भारत में अप्रत्यक्ष कर संरचना को सुव्यवस्थित करने के लिए शुरू किया गया एक प्रमुख सुधार है। हालांकि इसके कार्यान्वयन के बाद शुरुआती वर्षों में व्यापारियों और अधिकारियों दोनों के सामने कई चुनौतियां थीं। उन्होंने बताया कि नए अधिनियम की जटिलता, पोर्टल की अनभिज्ञता के साथ, अनजाने में त्रुटियां और अनुपालन में देरी हुई। इस अवधि के दौरान, व्यापारी, अधिकारी और कानूनी सलाहकार सभी जीएसटी अधिनियम की बारीकियों और इसके परिचालन तंत्र के बारे में खुद को शिक्षित करने की प्रक्रिया में थे। एक अप्रेल 2021 के बाद जीएसटी आर-1 देरी से फाइल करने पर पेनाल्टी के लिये अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। तत्पश्चात प्रारंभिक वर्षों के दौरान देर से फाइलिंग के लिए जुर्माना लगाना न्यायोचित प्रतीत नहीं होता है। इसके लिए जीएसटी की जटिलताओं को दूर करने की जरूरत है। चेंबर के प्रतिनिधियों द्वारा रखे गए विषयों  पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए उचित कदम उठाने की बात कही। इस अवसर पर चेम्बर के सुनील मिश्र, शंकर सचदेव, विशाल छाबड़ा, शिव राज शर्मा, मनोहर कृष्णानी उपस्थित थे।

Medical & Health: इस डायग्नोस्टिक सेंटर ने की रिब्रांडिंग, SRL Diagnostics का बदला नाम, अब हुआ Agilus Diagnostics
ओवरब्रिज के शुरू होने से यातायात भार में आयेगी 50 फीसदी की कमी- कलेक्टर
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की वर्चुअल बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना रोकथाम के उपायों की दी जानकारी, बताया- रोजाना 3-4 लाख लोगों को लग रहे कोरोना से बचाव के टीके
सीएम साय ने बलौदा बाजार हिंसा में घायल जवान का जाना हाल, अफसरों ने पहुंचकर बेहतर इलाज के दिए निर्देश
पानी बचाओ अभियान में सक्रिय सहभागिता निभा रही हैं तीरथगढ़ एवं धोबीगुड़ा की महिला जल वाहिनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग सहित इन संभागों में लू का अलर्ट जारी, सात जिलों में पारा 45 डिग्री के पार दुर्ग सहित इन संभागों में लू का अलर्ट जारी, सात जिलों में पारा 45 डिग्री के पार
Next Article रातों रात हो गया सड़क का डामरीकरण, कमीश्नर और महापौर को भी नहीं पता… विधायक रिकेश बोले- होगी बड़ी कार्रवाई

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?