ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 21 सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 76.93 करोड़ रूपए स्वीकृत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

21 सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 76.93 करोड़ रूपए स्वीकृत

By Poonam Patel
Published: September 2, 2026
Share
21 सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 76.93 करोड़ रूपए स्वीकृत
21 सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 76.93 करोड़ रूपए स्वीकृत
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के जल संसाधन विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 21 सिंचाई योजनाओं के लिए 76 करोड़ 93 लाख 85 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि का उपयोग जलाशयों के जीर्णोद्धार, नहरों की सीसी लाइनिंग, एनीकट निर्माण और बाढ़ नियंत्रण कार्यों में किया जाएगा।

जिलावार स्वीकृत प्रमुख कार्य और आवंटन

कांकेर जिला के कोयलीबेड़ा ब्लॉक के लघु जलाशय पी.व्ही. 114 के जीर्णोद्धार एवं लाइनिंग 2.72 करोड़ रूपए से 28.4 हेक्टेयर, पी.व्ही. 36 जलाशय 4.96 करोड़ रूपए से 400.2 हेक्टेयर और पानीडोबरी एनीकट-कम-काजवे 3.41 करोड़ रूपए से 60 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा मिलेगी। चारामा के गोलकुम्हड़ा जलाशय 4.50 करोड़ रूपए से 110 हेक्टेयर और कांकेर ब्लॉक के मरकाटोला व्यपवर्तन की कन्हारपुरी शाखा नहर लाइनिंग 4.99 करोड़ रूपए से 300 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा।

कोंडागांव जिला के फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर जलाशय  3.35 करोड़ रूपए से 50 हेक्टेयर और लंजोड़ा उद्वहन योजना 3.88 करोड़ रूपए से 295 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। माकड़ी ब्लॉक के श्यामपुर व्यपवर्तन 3.45 करोड़ रूपए से 201 हेक्टेयर, घोड़ागांव एनीकट मरम्मत व गेट निर्माण 4.28 करोड़ रूपए से 100 हेक्टेयर और कोंडागांव ब्लॉक के सोनाबाल जलाशय 1.95 करोड़ रूपए से 55 हेक्टेयर क्षेत्र को लाभ मिलेगा।

बस्तर जिला के बस्तर ब्लॉक के मुंजला तालाब 2.47 करोड़ रूपए से 30 हेक्टेयर और बकावंड के ग्राम संतोषा में मारकंडी नदी पर स्टॉपडेम 3.45 करोड़ रूपए से 70 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा विकसित होगी। जगदलपुर में इंद्रावती नदी पर तटरक्षण व बाढ़ प्रबंधन 4.04 करोड़ और बाढ़ नियंत्रण कार्यों 4.15 करोड़ रूपए की मंजूरी दी गई है। चित्रकोट जलप्रपात में कैन्टीलीवर ग्लासडेक ब्रिज निर्माण हेतु 4.90 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं।

दंतेवाड़ा जिला के गीदम ब्लॉक के बारसूर जलाशय जीर्णोद्धार 4.99 करोड़ से 217 हेक्टेयर, कुम्हाररास जलाशय 4.98 करोड़ से 320 हेक्टेयर और बालूद एनीकट 2.92 करोड़ से 70 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। सुकमा जिला के कोण्टा स्थित बण्डा जलाशय के उन्नयन 1.74 करोड़ से 115 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा मिलेगी। बीजापुर जिला में निरीक्षण गृह निर्माण हेतु 1.90 करोड़ और नारायणपुर जिला में शासकीय व जल संसाधन कार्यालय भवनों के जीर्णाेद्धार व पाइपलाइन सुधार हेतु 4.07 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

विश्वास नहीं हो रहा… राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से खुद हैरान हैं राजा देवेन्द्र प्रताप
Bemetara News : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, उधार का पैसा वापस मांगने पर बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या, 13 दिन बाद पकड़ाया आरोपी
Conjunctivitis : CM बघेल ने ली हाईलेवल मीटिंग, बीमारी से निपटने अफसरों को किया अलर्ट
CG Crime : मालकिन को बंधक बनाकर नौकरानी ने की लाखों की चोरी, फिल्मी अंदाज में दिया वारदात को अंजाम
मेघालय के तुरा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई 3.9 तीव्रता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतरविभागीय समन्वय से प्रदेशभर में होंगे पोषण जागरूकता और जनभागीदारी के कार्यक्रम पोषण माह 2026 के सफल आयोजन को लेकर राज्य स्तरीय तैयारियों की समीक्षा
Next Article 9 सितंबर से पूरे छत्तीसगढ़ में शुरू होगा राज्यव्यापी अभियान, आंगनवाड़ी केंद्र बनेंगे पोषण, देखभाल और बाल विकास के सशक्त केंद्र हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर होगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह-2026

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?