ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हे राम, चार महीने की जिंदा बच्ची को मां ने कुएं में फेका, लोगों ने पूछा तो कहने लगी भूत उठाकर ले गया…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-Bhilai

हे राम, चार महीने की जिंदा बच्ची को मां ने कुएं में फेका, लोगों ने पूछा तो कहने लगी भूत उठाकर ले गया…

By @dmin
Published: November 1, 2022
Share
मां ने अपनी 4 महीने की बच्ची को मार डाला
मां ने अपनी 4 महीने की बच्ची को मार डाला
SHARE

बेमेतरा. अपने पति के दुव्र्यवहार और बेरूखी से तंग आकर एक मां ने अपनी ही चार महीने की बच्ची को जिंदा कुएं में फेक कर उसकी हत्या कर दी। कुएं में गिरते ही मासूम की मौत हो गई। जब घर वालों को मासूम का शव मिला तो मां ने उन्हें भूत की झूठी कहानी सुना दी। कहने लगी कि बच्ची लापता हो गई थी उसके भूत उठाकर ले गया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिलदहला देने वाली यह घटना बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरा की है।

अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस
यह पूरी वारदात 22 अक्टूबर की रात की है। अगले दिन 23 अक्टूबर की सुबह घोघरा गांव में कुएं में तैरती हुई राही यादव नाम की बच्ची की लाश मिली थी। शव मिलने के बाद परिजन बच्ची का अंतिम संस्कार करने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस को इस बात की सूचना मिली गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया था।

पति के व्यवहार से थी दु:खी
पुलिस को पहले से ही बच्ची की मां बबीता यादव(25) की बातों पर शक था। इसलिए पुलिस ने फिर से बबीता से पूछताछ की। तब बबीता ने अपना गुनाह कबूल किया और जो बताया वो दिल दहला देने वाला है। बबीता ने बताया कि मैंने ही अपनी बच्ची को जिंदा कुएं में फेंक दिया। मैंने इसलिए ऐसा किया क्योंकि मैं अपने पति चंद्रप्रकाश यादव(28) के व्यवहार से तंग आ गई थी। बबीता ने बताया कि बचपन से मैं अपने बड़े पिता के यहां रही। इसलिए मेरा पति मुझे मेरे बड़े पिता से जमीन मांगने के लिए कहता था। मगर मैंने उसे इनकार कर दिया था। इस वजह से वह बार-बार विवाद करता था। बच्ची को जन्म के बाद से देखता तक नहीं था।

कुर्क होगी नागरिक सहकारी बैंक मर्या. बी मार्केट सेक्टर 6 की अचल सम्पत्ति…. आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने जारी किया वारंट
Breaking News : भिलाई में एक और मर्डर… पत्नी को चाकू से गोदकर फरार हुआ पति… जानिए क्या है वजह
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अंबिकापुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुआ वृहद पौधरोपण
विधायक देवेंद्र और मेयर नीरज पहुंचे ट्रैफिक पार्क, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने दिए निर्देश
भिलाई में दिखा छत्तीसगढ़ व पश्चिम बंगाल की कला का संगम, गीत वितान कला केन्द्र ने एक मंच किया आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : सरकार ने वन विभाग के अफसरों का किया तबादला, 8 डिप्टी कलेक्टर भी इधर से उधर… देखें पूरी सूची
Next Article CM के गृह जिले में राज्योत्सव के मुख्य अतिथि होंगे कुलदीप जुनेजा, रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम से बंधेगा समा, चखेंगे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद CM के गृह जिले में राज्योत्सव के मुख्य अतिथि होंगे कुलदीप जुनेजा, रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम से बंधेगा समा, चखेंगे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?