ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हादसा: करमा विसर्जन करने गईं सात लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत, सीएम ने जताया दुख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हादसा: करमा विसर्जन करने गईं सात लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत, सीएम ने जताया दुख

By @dmin
Published: September 18, 2021
Share
हादसा: करमा विसर्जन करने गईं सात लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत, सीएम ने जताया दुख
हादसा: करमा विसर्जन करने गईं सात लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत, सीएम ने जताया दुख
SHARE

लातेहार (एजेंसी)। झारखंड के लातेहार में करमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करमा पूजन के बाद डाली का विसर्जन करने गईं 10 लड़कियों की टोली में से सात लड़कियां शनिवार को तालाब में डूब गईं। सातों लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। इनमें से छह बच्चियां एक ही परिवार की थीं। हादसे की जानकारी देते हुए लातेहार के उपायुक्त अबू इमरान ने बताया कि शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे के करीब जि़ले के बालूमाथ प्रखंड में शेरागड़ा पंचायत के बुकरू गांव के मननडीह में घटी।

इमरान ने बताया कि सभी लड़कियों के शव तालाब से निकाल लिए गए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मरने वाली सभी लड़कियों की उम्र 12 वर्ष से 20 के बीच है। उपायुक्त ने बताया कि मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के बाद मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं और पूरी घटना की जांच उप उपायुक्त सुरेन्द्र वर्मा करेंगे। उन्होंने बताया कि गांव की 10 बच्चियों की टोली करम डाली को लेकर गांव में ही रेलवे लाइन के समीप बने तालाब में विसर्जन करने गई थी।

पेड़ों के पत्तों एवं डालियों से बनी पूजा की डाली का विसर्जन हो ही रहा था कि अचानक दो बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं, उन्हें बचाने के लिए बाकी की पांच लड़कियां भी गईं और सातों लड़कियां डूब गईं। उन्होंने बताया कि तालाब के किनारे खड़ी तीन लड़कियों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण तालाब में उतरे और लड़कियों को निकाला लेकिन तब तक चार लड़कियों की मौत हो चुकी थी। उपायुक्त ने बताया कि तीन लड़कियों की मौत बालूमाथ स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) ले जाने के दौरान हुई।

सात बच्चियों की मौत पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताई दुख
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लातेहार जिले के शेरेगाड़ा गांव में करम डाली विसर्जन के दौरान 7 बच्चियों की डूबने से हुई मौत पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इस घटना की जांच की मांग की है।

महाराष्ट्र में कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूटे, हर तीन मिनट में जान गंवा रहा कोरोना का एक मरीज
भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने दाखिल किया नामांकन, नामांकन रैली में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता
सिद्धारमैया का दावा, येदियुरप्पा को सीएम पद से हटाना चाहती है आरएसएस
मैनपाट महोत्सव 2021: सीएम बघेल ने कहा सरगुजिहा, भोजपुरी और तिब्बती संस्कृति का संगम है मैनपाट… सीएम ने की कई घोषणाएं
सुबह की नई शुरुआत: रिसाली क्षेत्र में शुरू हुआ सैर सपाटा… हर रविवार सेहत के साथ मनोरंजन का भरपूर मजा…. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस के हाथ से उड़ता पंजाब, कलह के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने छोड़ा CM पद, मंत्रियों का भी इस्तीफा कांग्रेस के हाथ से उड़ता पंजाब, कलह के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने छोड़ा CM पद, मंत्रियों का भी इस्तीफा
Next Article 13 newly appointed constables of third gender community honored तृतीय लिंग समुदाय के 13 नव-नियुक्त आरक्षक हुए सम्मानित… सीएम बघेल ने कहा- तृतीय लिंग समुदाय के लिए पॉलिसी बनाने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?