ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस, दुर्ग में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया ध्वजारोहण, बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति ने मोहा मन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस, दुर्ग में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया ध्वजारोहण, बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति ने मोहा मन

By Om Prakash Verma
Published: August 16, 2023
Share
हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस, दुर्ग में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया ध्वजारोहण, बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति ने मोहा मन
हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस, दुर्ग में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया ध्वजारोहण, बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति ने मोहा मन
SHARE

दुर्ग। दुर्ग जिले की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप आज 77वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास वातावरण में पूरी गरिमा के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के गृह, जेल, लोक निर्माण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन, कृषि विकास एवं किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने मुख्य समारोह स्थल पुलिस परेड ग्राऊण्ड में ध्वजारोहरण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम दिये संदेश का वाचन किया और समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों एवं शहीद जवानों के परिजनों को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की अत्यंत मनमोहक और आकर्षक प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों को भी प्रशस्ति-पत्र वितरित कर सम्मानित किया।

समारोह के प्रारंभ में मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने समारोह स्थल पुलिस परेड ग्राऊण्ड पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के उपरान्त उन्होंने कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री शलफ सिन्हा केे साथ परेड का निरीक्षण किया तथा समारोह में सम्मिलित सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। समारोह में परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया और राष्ट्रपति की जय-जयकार की गई। उत्साह व उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाये गयेे। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली तथा परेड में शामिल प्लाटून कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल (पुरूष व महिला), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल प्रथम/7वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल की 03 प्लाटून, नगर सेना, एन.सी.सी. सीनियर एवं जुनियर (बालक व बालिका), रेडक्रॉस शामिल थे। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी, कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई, शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग और विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि मंत्री साहू ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए प्रथम स्थान के लिए विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग, द्वितीय स्थान के लिए शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग एवं तृतीय स्थान के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी को तथा विशेष प्रदर्शन के लिए कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई को पुरस्कृत किया। इसी प्रकार परेड में प्रोफेशनल श्रेणी अंतर्गत प्रथम पुरस्कार जिला पुलिस बल, द्वितीय पुरस्कार नगर सेना एवं तृतीय पुरस्कार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई तथा नान प्रोफेशनल अंतर्गत प्रथम पुरस्कार एनसीसी सीनियर बालिका, द्वितीय पुरस्कार एनसीसी जुनियर बालक तथा रेडक्रॉस को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधिगण, नगर के गणमान्य नागरिक, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक में कलेक्टर भुरे ने कहा- मोबाइल मेडिकल यूनिट्स में न हो दवाइयों की कमी
Gustakhi Maaf: जब यूं ही होने लगे शासन का काम
नाराजगी के बीच हाईकमान से आज मिलेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, इस्तीफे पर हो सकता है फैसला
भारत में कोरोना: नए मामलों में गिरावट का दौर जारी…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 54366 नए मामले, 69 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक
आरोग्यम अस्पताल को किडनी प्रत्यारोपण के लिए हरी झण्डी, अंगदान से जुड़ी जांच व सर्जरी की सभी सुविधाएं उपलब्ध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीएम शाह हॉस्पिटल में हर्षोल्लास से मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के साथ हुए विभिन्न कार्यक्रम
Next Article घर के बाहर खड़ी मोटर साइकिलें खाक, बदमाशों ने आधी रात दिया घटना को अंजाम… आरोपियों को तलाश रही पुलिस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?