ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हर्षवर्धन बने बलि का बकरा, मोदी सरकार के कैबिनेट फेरबदल पर सर्वे में बोले 54 फीसदी लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

हर्षवर्धन बने बलि का बकरा, मोदी सरकार के कैबिनेट फेरबदल पर सर्वे में बोले 54 फीसदी लोग

By @dmin
Published: July 9, 2021
Share
हर्षवर्धन बने बलि का बकरा, मोदी सरकार के कैबिनेट फेरबदल पर सर्वे में बोले 54 फीसदी लोग
हर्षवर्धन बने बलि का बकरा, मोदी सरकार के कैबिनेट फेरबदल पर सर्वे में बोले 54 फीसदी लोग
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्व मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद से बाहर किए जाने को लेकर ज्यादातर लोगों की राय है कि उन्हें बलि का बकरा बनाया गया है। डॉ. हर्षवर्धन को हटाए जाने को लेकर चर्चा है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सही मैनेजमेंट न कर पाने का खामियाजा उन्हें उठाने पड़ा है। लेकिन लोगों का कहना है कि इसके लिए वह अकेले ही जिम्मेदार नहीं कहे जा सकते। IANS-CVoter की ओर से कराए गए एक सर्वे में 54 फीसगी लोगों ने कहा कि कोरोना काल में लोगों को हुई परेशानियों के लिए डॉ. हर्षवर्धन अकेले जिम्मेदार नहीं हैं। उन्हें बलि का बकरा बनाया गया है।

मंत्री बदलने से नहीं कम होगी पेट्रोल और डीजल की कीमत
इस सर्वे के तहत 1,200 लोगों की राय ली गई है। इसके तहत 18 साल से अधिक के सभी आयु वर्ग के लोगों की राय ली गई है। हालांकि इस सर्वे में शामिल हुए 29 फीसदी लोगों ने कहा कि वह मानते हैं कि डॉ. हर्षवर्धन कोरोना काल में मैनेजमेंट सही से नहीं कर पाए। वहीं पेट्रोलियम मिनिस्टर तब्दील किए जाने को लेकर भी लोग बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं हैं। सर्वे में शामिल 55 फीसदी लोगों ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम मंत्री बनाए जाने से डीजल और पेट्रोल की कीमत पर कोई असर देखने को नहीं मिलेगा।

शिक्षा मंत्री बदलने से 52 पर्सेंट लोगों को सुधार की है उम्मीद
हालांकि मानव संसाधन विकास मंत्री बदलने को लेकर जरूर लोगों ने सकारात्मक राय जाहिर की है। सर्वे में शामिल 52 फीसदी लोगों ने कहा कि इससे देश में शिक्षा की स्थिति को सुधारने में मदद मिलेगी। वहीं 35 फीसदी लोगों ने इससे इनकार किया। बता दें कि बुधवार को हुए मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में बड़ा फेरबदल किया गया है। रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, डॉ. हर्षवर्धन समेत कई कैबिनेट मंत्रियों को सरकार से बाहर किया गया है। कुल 12 मंत्रियों को पद से हटाया गया है और 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। इसके अलावा अनुराग ठाकुर, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया समेत कई नेताओं का प्रमोशन भी किया गया है।

Gustakhi Maaf: प्रेम की धरती और प्यार पर पहरा
ये चार आदतें छोड़कर करीब 20 बीमारियों से रह सकते हैं सुरक्षित….
विधानसभा में पूर्व सीएम भूपेश ने विधायक रिकेश को कहा बुलडोजर बाबा, टहाकों से गूंजा सदन
गुस्ताखी माफ़: सर्टिफिकेट के दलदल में धंसा भारतीय तंत्र
A Wednesday: हादसों का बुधवार, कहीं हत्या तो कहीं आत्महत्या, जानिए कहां क्या हुआ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार फटकार: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दिल्ली की जनता परिपक्व लेकिन दोनों सरकारें अपरिपक्व
Next Article Chamber corresponds with Commerce Tax Minister TS Singhdev चेम्बर ने वाणिज्य कर मंत्री टीएस सिंहदेव से किया पत्राचार: छत्तीसगढ़ मूल्य संर्वधित कर अधिनियम के अंतर्गत वर्ष 2016-17 व 2017-18 के कर निर्धारण की तिथि बढ़ाने की रखी मांग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?