ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हमर क्लिीनिक से लोगों को मिलेगा बेहतर ईलाज… मंत्री सिंहदेव ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNational

हमर क्लिीनिक से लोगों को मिलेगा बेहतर ईलाज… मंत्री सिंहदेव ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण

By @dmin
Published: April 26, 2022
Share
SHARE

रायपुर । स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव ने जिला चिकित्सालय, पंडरी पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाई स्टोर, डायलिसिस सेंटर, हमर लैब, माइक्रोबायोलॉजी विभाग सहित अस्पताल के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए आवश्यक मात्रा में दवाईयां भण्डारण करने के निर्देश दिए। चिकित्सालय में लगभग 150 प्रकार की दवाईयां में से जिन दवाईयों का उपयोग कम है, ऐसे दवाईयों के मात्रा में कमी की जा सकती है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि आम लोगों को बेहतर स्वस्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शहर के मौहल्लों में हमर क्लिीनिक के नाम से अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। इन अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना की जाएगी। इन अस्पतालों के स्थापित होने से जिला चिकित्सालय में ओ.पी.डी. की संख्या में कमी आएगी। जिला चिकित्सालय पंडरी में मरीजों के बेहतर इलाज के लिए 130 बिस्तर की सुविधा दी गई है। सी.एम.एच.ओ डॉ मीरा बघेल ने बताया कि कोविड के चलते अस्पताल के कई वार्डो को कोविड मरीजों के लिए आरक्षित रखा गया था। वर्तमान में अब इन वार्डो में भी मरीजों के ईलाज सुव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। जिला अस्पताल को मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पर हमर लैब में मरीजों के लिए 128 प्रकार के परीक्षण की व्यवस्था है। वहीं किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस युनिट भी स्थापित किया गया है।

मंत्री श्री टी.एस सिंहदेव ने निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि अस्पताल अधोसंरचना का बेहतर उपयोग करें। जिले के साथ-साथ राज्य के सभी अस्पतालों का निरीक्षण कर बेहतर ईलाज के लिए व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में दवाईयों का भण्डारण, बिस्तरों की व्यवस्था, आवश्यक जांच मशीन के साथ-साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना भी की जाएगी। डॉ मीरा बघेल ने बताया कि रायपुर जिले में वर्तमान में माना में आख के मरीजों और कालीबाड़ी में बच्चों के डिलीवरी के लिए व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस व्यवस्था से ओ.पी.डी की संख्या में कमी आई है। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मेंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव से उन्होंने ओ.पी.डी के समय को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक करने की गुजारिश की, जिस पर मंत्री द्वारा आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सक सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

राज्य में 15 जनवरी से मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा माह, जनजागरूकता के लिए आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम
मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, 6 मार्च तक बढ़ी रिमांड, 10 मार्च को जमानत पर होगी सुनवाई
त्रिपुरा हिंसा पर अमरावती में बवाल: बंद के दौरान पत्थरबाजी और लाठीचार्ज, जिले में धारा 144 लागू
होम थिएटर ब्लास्ट में मृत भाइयो के परिवार जनों से मिले वनमंत्री मो अकबर
विशेष टिप्पणी :-मोदी के निशाने पर कांग्रेस और राहुल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आम जनता से निरंतर संवाद करें पार्षद : राज्यपाल सुश्री उइके
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षाविद स्वर्गीय बसंत शर्मा की प्रतिमा का किया अनावरण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?