ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हत्याकांड: एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या,पहले गला रेता फिर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले कर उतारा मौत के घाट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हत्याकांड: एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या,पहले गला रेता फिर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले कर उतारा मौत के घाट

By @dmin
Published: December 29, 2021
Share
हत्याकांड: एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या,पहले गला रेता फिर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले कर उतारा मौत के घाट
हत्याकांड: एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या,पहले गला रेता फिर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले कर उतारा मौत के घाट
SHARE

नानकमत्ता (उत्तराखंड) (एजेंसी)। उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के नानकमत्ता में एक ही परिवार के चार लोगों की गला रेंतकर और चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गयी। बुधवार दोपहर बाद नेशनल हाईवे 125 के किनारे झाडिय़ों में दो युवकों के शव मिलने के बाद इस वारदात का खुलासा हुआ। बुजुर्ग महिला और बेटी के शव घर पर ही मिले। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। एसपी समेत जिले के आला अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।

आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड के जरिए घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की जा रही है। चौहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक अंकित रस्तोगी उर्फ अजय रस्तोगी(28) पुत्र शिव शंकर वार्ड नंबर 6 नानकमत्ता में अपनी मां आशा रस्तोगी(55) पत्नी शिव शंकर रस्तोगी के साथ रहते थे। करीब 1 महीने पहले उन्होंने यहां ज्वेलर्स की दुकान खोली थी।

उनका हाथ बंटाने के लिए अंकित का ममेरा भाई उदित रस्तोगी पुत्र अनिल रस्तोगी निवासी शाही बरेली और उसकी दादी सन्नो देवी(80) पत्नी हजारीलाल कुछ समय पूर्व ही उनके घर में आए थे। चारों लोग एक ही घर में रह रहे थे। जबकि अंकित के पिता शिव शंकर रस्तोगी अपने दूसरे बेटे आदेश रस्तोगी के साथ नानकमत्ता में ही रह रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर बाद करीब 2 बजे कुछ लोगों ने पुलिस को एनएच 125 से जुड़े लिंक मार्ग सिद्धावधिया मार्ग पर पुल से करीब 100 मीटर दूरी पर दो शव पड़े होने की सूचना दी। इस सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तो दोनों युवकों के क्षत-विक्षत शव बरामद हुए। शवों पर धारदार हथियार के गले और पूरे शरीर पर गहरे निशान थे। पुलिस का मानना है कि किसी तेज चाकू जैसे हथियार से युवकों का गला रेंता गया हो।

पुलिस को मौके से मृतक अंकित रस्तोगी का मोबाइल मिला। इसके जरिए पुलिस ने अंकित के भाई आदेश रस्तोगी से फोन कर संपर्क साधा। भाई की मौत की सूचना से आदेश स्तब्ध हो गया। पुलिस ने आदेश से अंकित के घर की जानकारी ली और पुलिस की एक टीम घर की ओर रवाना हो गई। पुलिस जब वार्ड नंबर 6 में अंकित के घर पहुंची तो घर का शटर गिरा हुआ था लेकिन अंदर से बंद नहीं था। पुलिस ने शटर उठाकर अंदर देखा तो अंदर आशा रस्तोगी और शन्नो देवी के शव पड़े हुए थे।

उनके शरीर पर भी तेज धारदार हथियार से प्रहार के निशान थे। दो और शव बरामद होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस ने इसकी सूचना जिला मुख्यालय में दी। इस पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एएसपी ममता भूरा सुमित आला अधिकारी मौके की ओर रवाना हो गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया है।

इस हत्याकांड के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस की अब तक की जांच में हत्या कांड का कोई कारण सामने नहीं आया है। एसओजी समेत कई पुलिस टीमें हत्याकांड के खुलासे के लिए जांच में जुट गई हैं। वही एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद जिलाधिकारी युगल किशोर पंत और अपर जिलाधिकारी नजूल और प्रशासन जय भारत सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

एक ही परिवार के चार लोगों की गला रेतकर हत्या की गई है। दो महिलाओं के शव घर से और ममेरे भाइयों के शव नहर के पास झाडिय़ों के करीब से बरामद हुए हैं। पुलिस हत्याकांड की जांच कर रही है। फिलहाल हत्याकांड का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
ममता बोहरा, एएसपी, रुद्रपुर

बेहतरीन आवाज के मालिक थे किशोर कुमार, इन गानों के जरिए लोगों के दिलों में किया राज
Gustakhi Maaf: आपरेशन घर वापसी का कुछ तो फायदा हुआ
बारिश के कारण धान नही बेच पाए किसानों को पुनः जारी होगा टोकन
ओबीसी का पूरा कुनबा समेटने में जुटे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी रणनीतिकार, कांग्रेस का ‘यादव’ चेहरा बने देवेन्द्र
हादसा: नाव पर खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, पांच मजदूरों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नए साल से पहले मुख्यमंत्री का गरीबों को तोहफा, 26 जनवरी से 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल नए साल से पहले मुख्यमंत्री का गरीबों को तोहफा, 26 जनवरी से 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल
Next Article सीएम के निर्देश पर त्वरित अमल: धान के सुरक्षित रख-रखाव के लिए सभी उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण सीएम के निर्देश पर त्वरित अमल: धान के सुरक्षित रख-रखाव के लिए सभी उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?