ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेहतरीन आवाज के मालिक थे किशोर कुमार, इन गानों के जरिए लोगों के दिलों में किया राज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

बेहतरीन आवाज के मालिक थे किशोर कुमार, इन गानों के जरिए लोगों के दिलों में किया राज

By @dmin
Published: August 4, 2022
Share
SHARE

भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं, जिन्होंने अपने हुनर से ना सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि इतिहास के पन्नों में अपनी अलग जगह बना ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक किशोर कुमार इंडस्ट्री के ऐसे ही कलाकारों में से एक हैं। अपनी आवाज के लिए मशहूर किशोर कुमार एक अभिनेता, संगीतकार, लेखक और निर्माता भी थे। चार अगस्त 1929 को मध्यप्रदेश के खंडवा में जन्मे किशोर कुमार ने अपने फिल्मी करियर में करीब 1500 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी। सिंगर के जन्म दिवस के मौके पर जानते हैं उनके गाए गानों में से कुछ बेहतरीन गानों के बारे में-

Contents
  • मेरे सपनों की रानी
  • अच्छा तो हम चलते हैं
  • आ गए हो नूर आ गया है
  • मेरे महबूब कयामत होगी
  • गुम है किसी के प्यार में
  • आते जाते खूबसूरत अवारा सड़कों पे
  • मेरे नैना सावन भादो

मेरे सपनों की रानी

मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर स्टारर फिल्म आराधना अपने समय की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के कई गाने उस दौर में मशहूर हुए थे, लेकिन किशोर कुमार की आवाज में गाया गाना मेरे सपनों की रानी आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।

अच्छा तो हम चलते हैं

किशोर कुमार ने अपने फिल्मी करियर में राजेश खन्ना के लिए कई गाने गाए। राजेश खन्ना की फिल्म आन मिलो सजना में अभिनेत्री आशा पारेख संग उनकी जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म का गाना अच्छा तो हम चलते हैं आज भी काफी मशहूर हैं।

आ गए हो नूर आ गया है

1975 में आई फिल्म आंधी अपनी रिलीज के समय काफी विवादों में रही थी। संजीव कुमार और सुचित्रा सेन स्टारर इस फिल्म के मशहूर गाने तुम आ गए हो नूर आ गया है को भी किशोर कुमार ने अपने सुरों से पिरोया था।

मेरे महबूब कयामत होगी

फिल्म मिस्टर एक्स इन मुंबई में किशोर कुमार ने ना सिर्फ गाने को अपनी आवाज दी थी, बल्कि खुद इस फिल्म में अभिनय भी किया था। फिल्म का मशहूर गाना मेरे महबूब कयामत होगी आज भी लोगों के बीच काफी मशहूर है। यह गाना लोगों को इतना पसंद है कि इस गाने का रीमेक भी बनाया जा चुका है।

गुम है किसी के प्यार में

बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर और रेखा स्टारर फिल्म रामपुर का लक्ष्मण भी अपने दौर की हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का गाना गुम है किसी के प्यार में भी किशोर कुमार ने ही गाया था।

आते जाते खूबसूरत अवारा सड़कों पे

1977 में आई राजेश खन्ना और सिंपल कपाडिय़ा स्टारर फिल्म अनुरोध के भी कई गाने लोगों के बीच लोकप्रिय हैं, लेकिन इस फिल्म का मशहूर गाना आते जाते खूबसूरत अवारा सड़कों पे किशोर कुमार की आवाज में काफी हिट हुआ था।

मेरे नैना सावन भादो

राजेश खन्ना और हेमा मालिनी स्टारर फिल्म महबूबा का गाना मेरे नैना सावन भादो भी किशोर कुमार ने ही गाया है। इस गाने को लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं।

रायपुर एम्स के अकाउंट सेक्शन में फर्जीवाड़ा : रसीद में हेरफेर कर अफसर ने किया 28 लाख का गबन… आरोपी गिरफ्तार
Video: Big Breaking_ छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून पारित, मुख्यमंत्री ने कहा- ऑफिस और गांव में जो काम करते हैं उन्हें भी मिलेगी सुरक्षा और अधिमान्यता पत्र
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पीएम मोदी ने किया शबरी का जिक्र, सीएम साय ने पत्र लिखकर जताया आभार
12वीं सीबीएसई परीक्षा पर नहीं हुआ फैसला… सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई…. अब सोमवार को होगी सुनवाई
गार्डन से पेड़ कटाई का मामला : भिलाई निगम आयुक्त ने स्मृति नगर सोसाइटी के अध्यक्ष को थमाया नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एस एस राजामौली के घर लंच पर पहुंचे अनुपम खेर को पसंद आई डायरेक्टर की सादगी, ऐसे दिया सम्मान…
Next Article हेल्थ टिप्स: बच्चों के आहार में जरूर शामिल करें ये तीन चीज, विकास और बौद्धिक क्षमता बढ़ाने में मिलेगी मदद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?