ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हजारों भक्तों के साथ कांवड़ में जल लेकर निकले देवेंद्र यादव, विधायक पत्नी ने उतारी आरती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

हजारों भक्तों के साथ कांवड़ में जल लेकर निकले देवेंद्र यादव, विधायक पत्नी ने उतारी आरती

By @dmin
Published: August 1, 2022
Share
हजारों भक्तों के साथ कांवड़ में जल लेकर निकले देवेंद्र यादव, विधायक पत्नी ने उतारी आरती
हजारों भक्तों के साथ कांवड़ में जल लेकर निकले देवेंद्र यादव, विधायक पत्नी ने उतारी आरती
SHARE

देवबलौदा के प्राचीन शिव मंदिर में किया रुद्राभिषेक
पुष्प वर्षा से जगह-जगह हुआ कांवड़ पद यात्रा का भव्य स्वागत
भिलाई। भिलाई और पूरे छत्तीसगढ़ की जनता, किसान, मजदूर, आम नागरिकों के हित और विकास के साथ ही सभी की सुख-शांति और समृद्धि की कामना लेकर सोमवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भव्य कावड़ पद यात्रा की शुरूआत की। हजारों भक्तों के साथ जय-जय महाकाल, बोल बम के जयकारे के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई है।

सबसे पहले सुबह करीब 6 बजे पवित्र शिवनाथ नदी दुर्ग में भक्तों ने स्नान किया। शिवनाथ तट पर स्थित शिवालय में भगवान शंकर की आराधना की। शिवलिंग में दूध और जल से अभिषेक किया गया और संकल्प लेकर देवबलौदा स्थित भोलेबाबा की प्राचीन मंदिर में जल चढ़ाने के लिए भक्तों के साथ पैदल कांवड़ में जल लेकर निकले। इस बार 1 हजार से अधिक महिलाएं भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुई है। नंगे पैर तेज धूप और गर्मी में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव हजारों भक्तों के साथ कांवड़ यात्रा कर रहे है। कांवड़ यात्रा का पूरे शहर भर में जगह-जगह पर हर चौक में भव्य स्वागत किया गया। शिवनाथ नदी के निकलने के बाद गंजपारा चौक में सैकड़ों भक्तों ने कांवडय़ात्रियों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। फल-जूस आदि वितरण किए। सिटी कोतवाली थाना के पास संदीप वोरा,सोनू और उनकी टीम ने कांवड़ यात्रा करने वालों को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। डीजे की धुन में हर हर महादेव,मेरा भोला है भंडारी जैसे भक्तिगीत में भक्त झूमते नाचते यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा में बेहद आकर्षक झांकी भी है। जिसे देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी रही। पूरा शहर शिवमय हो गया है। चारो आरे सिर्फ हर हर महादेव के जय कारे सुनाई दे रहे हैं।

मुस्लिस समाज ने किया स्वागत
कांवड़ यात्रा दुर्ग से सांइस कालेज होते हुए वायशेप ब्रिज से होकर सेक्टर 9 चौक पहुंची। जहां शहर के मुस्लिम समाज के प्रभूत्वजनों समानित्त नागरिकों ने कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया। सभी को फूलों का हार पहनाएं और पुष्प वर्षा किए। बाबा भोलेनाथ के भक्तों को फल और जूस वितरण किए और भाईचारे , सदभावना का परिचय दिए।

विधायक की धर्मपत्नी ने आरती कर किया स्वागत
कांवड़ यात्रा जब सेक्टर 5 चौक पहुंची तब यहां पर विधायक देवेंद्र यादव की धर्मपत्नी यादव समाज के साथ कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत की। बाबा के भक्तों की आरती उतार कर पूजा कर पुष्प अर्पित कर स्वागत किया। यही थोड़ी दूर में श्वेता मिश्रा और युवा कांग्रेस की टीम ने केदारनाथ मंदिर की झांकी बनाकर प्रतीक चिन्ह के साथ स्वागत किया। इससे पहले सेक्टर 8,10, सेक्टर 2 चौक में भी स्वागत किया गया।

सब के जीवन में सुख शांति और खुशहाली आए
हर साल सावन माह में हम कांवड़ यात्रा करते हैं। जय हनुमान सेवा वाहिनी के माध्यम से भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया है। इस पावन अवसर पर हम सब शिवनाथ नदी से जल लेकर देवबलौदा प्राचिन शिवमंदिर की यात्रा में निकले हैं। जहां भगवान शिव की पूजा – अर्चना कर रुद्राभिषेक किया। देवों के देव महादेव से हमारी सिर्फ एक ही प्रार्थना है कि बाबा भोलेनाथ सब पर अपनी कृपा बरसाएं। सब के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली लाए। इसी प्रार्थना के साथ हम कांवड़ पैदल यात्रा कर रहे हैं।
देवेंद्र यादव, विधायक

छत्तीसगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी : केन्द्रीय मंत्री गिरीराज की चुनौती,  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- किसी भी मंच पर बहस को तैयार
रायपुर रेलवे स्टेशन में बिस्किट चोरी करने पर युवक को प्लेटफार्म पर घसीटा, मुकदर्शक बने रहे आरपीएफ के जवान
राहत भरा नया साल: 102 रुपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, नए साल में महंगाई से मिली राहत
श्रीगोपाल व्यास को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, सीएम साय बोले- उनका पूरा जीवन प्रेरणादायी
नहीं रहे जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव, गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस…. राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री सहित दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुनवाई: कांवड़ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट फिर सख्त, फैसले पर करें पुनर्विचार, वरना हम देंगे आदेश कांवड़ यात्रा: शिवनाथ से देवबलोदा तक गूंजा बोलबम का जयकारा
Next Article सावन के पहले सोमवार को भाजपा पार्षदों ने किया रूद्रामहाभिषेक, महाभंडारा में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद, साधु-संतों को कराया भोज नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने परिवार के साथ किया भिलाई में महाभिषेक: दया के निमंत्रण पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?