ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ​​​​​​​स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घर, संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएं: मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

​​​​​​​स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घर, संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएं: मुख्यमंत्री

By @dmin
Published: August 3, 2022
Share
SHARE
  • 11 से 17 अगस्त के मध्य स्वतंत्रता सप्ताह में पूरे देश में हमर तिरंगा अभियान का आयोजन

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता सप्ताह के विशेष डीपी फ्रेम का इस्तेमाल अपनी डीपी में करने की अपील की है।

उन्होंने कहा है कि इस समय पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी सिलसिले में 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह भी मनाया जाएगा। इस सप्ताह में हमर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा वास्तव में हमारा तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। इसमें हमारे पुरखों के सपने हैं, उनका संघर्ष है, बलिदान है, हमारे वीर-जवानों की गौरवगाथा है, त्याग है, शहादत है। हमारा तिरंगा हमारी सफलताओं का उत्सव है। हमारी विविधता में एकता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान हर भारतीय नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना है और दूसरों को भी प्रेरित करना है इससे हमारी राष्ट्रीय एकता मजबूत होगी और ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि हरेली तिहार पर जिस तरह छत्तीसगढ़ शासन ने सोशल मीडिया के लिए विशेष डीपी फ्रेम जारी किया था, उसी तरह स्वतंत्रता सप्ताह के लिए भी विशेष डीपी फ्रेम जारी किया जा रहा है। स्वतंत्रता सप्ताह का यह विशेष डीपी फ्रेम तिरंगा-युक्त होगा।
उन्होंने कहा है कि इस महापर्व में प्रत्येक छत्तीसगढ़ की प्रत्येक नागरिक को अपनी भागीदारी निभाएं।
प्रोफाईल फोटो बनाने के लिए क्लिक करें http://twb.nz/hamar-tiranga

5जी टेक्नोलॉजी : जूही चावला पर लगा 20 लाख का जुर्माना, कोर्ट ने जताई नाराजगी
भूकंप से दहला ताइवान, झटका ऐसा कि प्लेटफॉर्म खड़ी ट्रेन भी हिलने लगी… देखें भूकंप का लाइव वीडियो
जांजगीर-चांपा में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरूष उम्मीदवारों के लिए सेना में भर्ती रैली का आयोजन
फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट: शिकायत लेकर थाने पहुंचे विहिप एवं भाजपा कार्यकर्ता
बाजार में बढ़त: 392 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स, रिलायंस के शेयर में गिरावट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने पर सुश्री वंशिका पांडे को दी बधाई…
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिसेस इंडिया 2022 की फर्स्ट-रनर-अप श्रीमती अर्चना वर्मा ने की सौजन्य मुलाकात

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?