दुर्ग। स्पंदन हार्ट केयर सेंटर पद्मनाभपुर दुर्ग के माध्यम से भव्य निशुल्क हृदय सुरक्षा शिविर का आयोजन श्री महेश्वरी पंचायत, माहेश्वरी महिला मंडल एवं माहेश्वरी नवयुवक मंडल के माध्यम से रामदेव मंदिर गंजपारा दुर्ग में आयोजित कराया गया. प्रोग्राम में डॉ शेखर ताम्रकार ने स्वस्थ व्यक्ति अपने हृदय का ख्याल कैसे रखे उन्हें अपने दिनचर्या व खान पान कैसे रखना चाहिए इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किये एवं यदि कोई हृदय रोगी हैं तो उन्हें कैसे दिनचर्या का पालन करना चाहिए व हृदय रोग किस किस वजह से होता है हृदय रोग के कारण तथा इसके क्या क्या लक्षण देखने मिलता है हार्ट अटैक को कैसे पहचाने व इससे बचने के उपाय के बारे विस्तृत जानकारी दी गई।

आगे डॉक्टर ताम्रकार ने बताया कि जिस प्रकार आज हमारी दिनचर्या हो चुकी है उसमें हमारे हृदय का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है चूँकि आज के लाइफ स्टाइल में हमारा खान पान व दिन की गतिविधि अच्छी नही है जिसके वजह से लोगों में हृदय रोग जैसे हार्ट अटैक लो हार्ट पम्पिंग तेजी से फैल रहा है इस पर अंकुश लगाना बेहद आवश्यक हो गया है यदि हृदय का बराबर समय समय पर ख्याल न रखा गया तो यही विक्राल रूप ले सकता है। साथ ही आधुनिक तकनीक के बारे में लोगो को अवगत कराया जिसमे आज के इस आधुनिक दौर में समय आ गया है हमे भी अपग्रेड होना चाहिए इस संदर्भ में स्पंदन हार्ट केयर में आधुनिक मशीन का सभी से परिचय कराया गया जिसमें हृदय रोगी जिन्हें हार्ट अटैक आया हो ब्लॉकेज की समस्या मिली हो लो हार्ट पम्पिंग की समस्या बनी हो इन सबका बिना सर्जरी का चिकित्सा दुर्ग की जनता को मुहैय्या कराया जायेगा।

नई तकनीक के EECP के माध्यम से बिना एन्जियोप्लास्टी, बिना बायपास सर्जरी के भी हृदय रोग के सफल इलाज किया जा सकता है जिसका संपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा उन्होंने विस्तार से बताया हृदय रोग जिन्हें ब्लॉकेज कि समस्या बना हुआ है जिनका यदि सही देख रेख ख्याल न रखा जाय व समय रहते उचित चिकित्सा का पालन न किया जाय तो यह हार्ट अटैक जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है। अब तक आमजन को हार्ट अटैक के बाद केवल सर्जरी का ही ज्ञान था परंतु आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए बिना हॉस्पिटल में एडमिट हुए तथा बिना ऑपरेशन के भी सफलतम इलाज कैसे किया जा सकता है। साथ ही साथ हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए खानपान में बदलाव व जीवन शैली में छोटी छोटी बदलाव कर कैसे फिर से रोगी अपने जीवन का आनंद ले सकता है। इन सभी विषयों का सेमिनार के माध्यम से प्रतिपादन किया गया। तथा अन्य कुछ कारण है जैसे धूम्रपान शराब सेवन मधुमेह व उचित दिनचर्या का पालन न करना जिनके वजह से भी हृदय रोग की संभावना होती है उनपे भी रोकथाम कैसे लगाया जा सकता है इनपे भी सेमिनार में बात हुआ।
इस आयोजन में नि:शुल्क द्गष्द्द ,सुगर जांच बीपी हार्ट रेट का सेवा स्पंदन हार्ट केअर द्वारा प्रदान किया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से कमल बियानी, अशोक राठी, मनोज राठी, मनोज भूतड़ा, सौ. माया राठी, सौ. मधु सोमानी सौ. सरला भूतड़ा, सौ. चंदा देवी राठी, सौ. नीतू गांधी, सौ. रमा राठी, सौ. नीता बिसानी, व माहेश्वरी समाज के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।




