ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सतत विकास के लक्ष्य को पाने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ मॉडल कारगर: अमरजीत भगत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सतत विकास के लक्ष्य को पाने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ मॉडल कारगर: अमरजीत भगत

By @dmin
Published: September 24, 2022
Share
SHARE

रायपुर। योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का मॉडल कारगर साबित हो रहा है। सतत विकास एक वैश्विक एजेंडा है। जिसका लगभग पूरे विश्व में क्रियान्वयन किया जा रहा है। सतत विकास के लक्ष्य में पर्यावरण, आर्थिक, शिक्षा, गरीबी उन्मूलन, शुद्ध पेयजल और स्वास्थ्य जैसे अनेक मसलो को शामिल किया गया हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले पौने चार वर्षों में इन्हीं सब प्रमुख मसलों को लेकर महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। जिसका सकारात्मक परिणाम भी आने लगा है।

मंत्री भगत ने उक्त बातें नवा रायपुर स्थित योजना भवन में आयोजित एस.डी.जी. डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क के एक दिवसीय ओरियेंटेशन कार्यक्रम में कही। श्री भगत ने इस अवसर पर ‘छत्तीसगढ़ डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क की हिंदी पुस्तिका का विमोचन भी किया।

मंत्री श्री भगत ने कहा कि विश्व पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए सतत विकास के लक्ष्य के लिए गोल निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे-मध्यान भोजन, मुख्यमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, पीडीएस, मुख्यमंत्री हाट-बाजार योजना, महतारी जतन योजना, सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना और सामजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से राज्य सरकार एसडीजी के उद्देश्यों को पुरा करने का प्रयाय कर रही है। श्री भगत ने कहा कि मॉनिटरिंग के लिए संबंधित विभागों से आंकड़े प्राप्त करने के लिए जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं मानिटरिंग समिति का गठन कर गुणवत्ता युक्त अद्यतन आंकड़े प्राप्त किया जा रहा है।

ओरियेंटेशन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने कहा कि सतत् विकास के लक्ष्य में बेरोजगारी उन्मूलन, लैंगिक समानता, कुपोषण मुक्ति जैसे प्रमुख लक्ष्य निर्धारित हैं। छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल के माध्यम से पिछले पौने चार वर्षों में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। नरवा, गरवा, घुरुवा और बाड़ी योजना और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के माध्यम से गांव में ही स्वरोजगार स्थापित किया जा रहा है। जिसका सकारात्मक परिणाम आने लगा है। छत्तीसगढ़ का बेरोजगारी दर 0.4 प्रतिशत है, जो पूरे देश में सबसे निचले स्तर पर है। इसके अलावा पिछले पौने चार वर्षों में कुपोषण दर में 32 प्रतिशत की कमी आई है, जो उल्लेखनीय उपलब्धि है। राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के चलते प्रति वर्ष 2.1 प्रतिशत किसानों में बढ़ोतरी हो रही है। राज्य सरकार की यह सब उपलब्धियां सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से 82 इंडिकेटर बनाए गए हैं। इसके लिए संबंधित 23 विभागों से आंकड़े एकत्रित किया जाना है। गुणवत्ता युक्त अद्यतन आंकड़े प्राप्त करने के लिए डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क तैयार किया गया है।

आयोग के सदस्य डॉ. के सुब्रमण्यम ने स्वागत उद्बोधन दिया। योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संचालक अमृत टोपनो ने संयुक्त डाटा कलेक्शन के संबंध में विस्तार से बताया।

भाजपा घोषणा पत्र समिति की बैठक : अमर अग्रवाल बोले- शहर विकास को समर्पित होगा भाजपा का घोषणा पत्र
बड़ी खबर: प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में होगी कोरोना जांच…. सरकार ने तय किया रोजाना 22 हजार सैंपल कलेक्शन एवं जांच का लक्ष्य
पाली महोत्सव के समापन समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा- पुरातात्विक और पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं केे विकास से बढ़ेंगे रोजगार के नए अवसर, सरकार इसके लिए प्रयासरत
राज्य खेल अलंकरण समारोह में सीएम साय की घोषणा…. ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर सरकार देगी तीन करोड़ रुपए
रामनवमी पर हिंसा: अतिरिक्त अद्र्धसैनिक बल भेजने का लिया फैसला, गृहमंत्री शाह ने बिहार के राज्यपाल से की बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिलाओं द्वारा पेड़ों की रक्षा का प्रयास करना अनुकरणीय: अनुसुईया उइके
Next Article Breaking news : सोमनी में बड़ा हादसा, कैपशूल ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार युवती की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?