ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्कोडा ऑटो की भारत में रजत जयंती, मार्च में दर्ज की अब तक की सबसे बड़ी मासिक बिक्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

स्कोडा ऑटो की भारत में रजत जयंती, मार्च में दर्ज की अब तक की सबसे बड़ी मासिक बिक्री

By Om Prakash Verma
Published: April 9, 2025
Share
स्कोडा ऑटो की भारत में रजत जयंती, मार्च में दर्ज की अब तक की सबसे बड़ी मासिक बिक्री
स्कोडा ऑटो की भारत में रजत जयंती, मार्च में दर्ज की अब तक की सबसे बड़ी मासिक बिक्री
SHARE

मार्च 2025 में 7,422 गाड़ियों की बिक्री की गई; जिसे नई कायलाक के साथ ही स्‍लाविया और कुशाक का समर्थन मिला है
कंपनी ने भारत में 25 साल और विश्व स्तर पर 130 साल पूरे होने का जश्‍न मनाते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
ग्राहकों की बढ़ती संख्‍या की जरूरतों को पूरा करने के लिए कायलाक के लिए अब तक की सबसे तेज़ वृद्धि वाली योजना बनाई गई है।

मुंबई/स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारत में सफलतापूर्वक 25 साल पूरे कर लिए हैं, और यह देश में उनके नए दौर की शुरुआत को दिखाता है। कंपनी ने भारत में अपने 25 साल के इतिहास में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की उपलब्धि हासिल की है। मार्च 2025 में स्कोडा ऑटो इंडिया ने 7,422 गाड़ियाँ बेचीं, जो भारत में इस ब्रांड की अब तक की किसी एक महीने में बिक्री की सबसे बड़ी संख्‍या है। यह सफलता उनकी नई कायलाक एसयूवी के लॉन्च और रणवीर सिंह को कंपनी का पहला ब्रांड सुपरस्‍टार बनाने के तुरंत बाद मिली है, जिससे लोगों के बीच जागरूकता और पसंद बढ़ी है।

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर पेट्र जैनेबा ने बिक्री के इस रिकॉर्ड के बारे में कहा, ‘‘जब हमने नई कायलाक लॉन्च की थी, तो हमने कहा था कि भारत में हमारी कंपनी का ‘नया दौर’ शुरू हो रहा है। मार्च 2025 में हमने 7,422 गाड़ियाँ बेचीं। यह संख्या दिखाती है कि हमारी योजना सही दिशा में जा रही है। यह हमारी लगातार मेहनत और उस योजना का नतीजा है, जिसके तहत हम भारतीय सड़कों पर अच्छी यूरोपीय तकनीक वाली गाड़ियाँ लाना चाहते हैं। ग्राहकों ने बताया है कि कायलाक बहुत अच्छी गाड़ी है। यह छोटी सब-4-मीटर एसयूवी होते हुए भी बड़ी गाड़ियों जैसा आराम, जगह और सुरक्षा देती है। ज़्यादा लोगों को यह गाड़ी मिल सके और इसकी सफलता का जश्‍न मनाने के लिए, हमने इसकी शुरूआती कीमत को अप्रैल के अंत तक नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।”

कायलाक: बिक्री में प्रमुख योगदान
भारत में स्कोडा ऑटो के लिए इस महीने में सबसे अधिक बिक्री का एक प्रमुख कारण है उनकी नई कार, कायलाक, जिसकी घोषणा फरवरी 2024 में हुई थी। इस कार का नाम भारत ने रखा था और नवंबर 2024 में इसे पेश किया गया था, जिसकी डिलीवरी जनवरी 2025 में शुरू हुई। यह स्कोडा ऑटो इंडिया की पहली सब-4 मीटर एसयूवी है और स्कोडा के फाइव-स्टार सुरक्षित कारों के परिवार में प्रवेश बिंदु है। MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर बनी स्कोडा की तीनों कारों: कुशाक, स्‍लाविया और कायलाक ने वयस्क और बाल सुरक्षा दोनों के लिए पूरे फाइव स्‍टार अर्जित किए हैं। कुशाक और स्‍लाविया का परीक्षण ग्लोबल एनसीएपी द्वारा किया गया था, जबकि कायलाक का परीक्षण हाल ही में भारत एनसीएपी के तहत किया गया था।

बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए, कायलाक का उत्पादन तेजी से बढ़ाया जा रहा है। कंपनी मई के अंत तक बुकिंग (15,000 से अधिक) कराने वाले सभी ग्राहकों को गाड़ी की डिलीवरी करना चाहती है।

ग्राहकों के और करीब
ब्रांड ने 2021 में 120 से लेकर आज तक 280 से अधिक टचपॉइंट्स (ग्राहकों से संपर्क के स्थान) तक अपने नेटवर्क का विस्तार किया है, और इस साल इसकी संख्‍या बढ़ाकर 350 तक करना है। स्कोडा ऑटो इंडिया ने पूरी तरह से डिजिटल शोरूम, केवल ऑनलाइन बिक्री, एड-ऑन एनीटाइम वारंटी, स्कोडा सर्विस कैम जैसी सेवा पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धी रखरखाव लागत और स्कोडा सुपरकेयर के साथ सेवा मूल्य वृद्धि से सुरक्षा जैसे नवाचार भी पेश किए। इसके अलावा, स्कोडा ऑटो इंडिया ने हाल ही में अपने ग्राहकों और प्रशंसकों के लिए सर्विस और मेंटेनेंस के खर्च को काफी कम करते हुए, सभी नए स्कोडा ग्राहकों के लिए एक साल का कॉम्‍प्‍लीमेंटरी सुपरकेयर मेंटेनेंस पैकेज भी पेश किया है।

बड़ी कामयाबी : शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराए चार आतंकी, तलाशी अभियान जारी
मुख्यमंत्री साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान
गृहमंत्री ने व्यापारियों को दी दिवाली पर सौगात… स्टेशन मरोदा में 40 लाख से बनेगा पौनी पसारी, किया भूमिपूजन
Big Breaking : पीएम ई-बस सेवा योजना- छत्तीसगढ़ के चार शहरों को मिली 240 सिटी बसों की स्वीकृति
हिस्ट्रीशीटर को ढेर करने वाली दुर्ग पुलिस टीम सम्मान और पदोन्नति की पात्र – विधायक रिकेश ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को लिखा पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आरटीई के तहत् पात्र बच्चों का स्कूलों में हो प्रवेश, कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा- गरीब बच्चों को मिलना चाहिए शिक्षा का अवसर
Next Article सीएम साय ने ली गृह विभाग की समीक्षा बैठक, बोले- गिरफ्तारी नहीं बल्कि पुख्ता साक्ष्य के बल पर करें जांच

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?