ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हिस्ट्रीशीटर को ढेर करने वाली दुर्ग पुलिस टीम सम्मान और पदोन्नति की पात्र – विधायक रिकेश ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को लिखा पत्र
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

हिस्ट्रीशीटर को ढेर करने वाली दुर्ग पुलिस टीम सम्मान और पदोन्नति की पात्र – विधायक रिकेश ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को लिखा पत्र

By Mohan Rao Published November 9, 2024
Share
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन
SHARE

भिलाई। लगभग तीन दर्जन से अधिक अपराधों में लिप्त, भिलाई में गोलीकांड बाद 4 महीने से फरार कुख्यात बदमाश अमित जोश को मुठभेड़ में मार गिराने वाली दुर्ग पुलिस टीम को सम्मानित करने और टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को पदोन्नत करने के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका को पत्र लिखा है। विधायक श्री सेन ने कहा कि जिस बहादुरी के साथ एसीसीयू टीम ने इस अपराधी का सामना किया और जवाबी फायरिंग में उसे मार गिराया वह सम्मान की हकदार होने के साथ ही पुलिस के लिए चुनौती बने आसामाजिक तत्वों के लिए कड़ा संदेश और कानून व्यवस्था तथा वर्दी पर हमला करने वालों को सबक भी है।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि 10 महीनों में दो-दो एसपी कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस को अपराधियों से कड़ाई से निपटने ताकीद कर दिया था। ऐसे हालातों में 35 अपराधों में लिप्त अमित जोश का एनकाउंटर अपराधियों के लिए एक बड़ा संदेश और पुलिस टीम की बहादुरी का प्रमाण भी है। बदमाश अमित जोश ने पुलिस जवानों को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने उसे फायरिंग नहीं करने की चेतावनी भी दी लेकिन वह लगातार गोलियां बरसाता रहा, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। इस दौरान आरोपी भागते हुए भी पुलिस पर फायरिंग कर रहा था। पुलिस टीम ने डंट कर सामना करते हुए अमित जोश को 3 गोलियां मारी जिससे उसकी मौत हो गई। अमित जोश भिलाई के ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी है। उस पर 35 हजार का इनाम भी था। भिलाई का कुख्यात बदमाश अमित किसी पर भी चाकू, छूरी और गन से हमला कर देता था। जुलाई 2024 में रात करीब डेढ़ बजे 3 लोगों को गोली मारी थी। हमले में 2 लोग घायल थे।

विधायक श्री सेन ने अमित जोश एनकाउंटर में शामिल दुर्ग पुलिस की टीम को राज्य व केंद्र सरकार से सम्मानित करने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को सम्मान के साथ ही पदोन्नत भी करना चाहिए ताकि छत्तीसगढ़ पुलिस का मनोबल और भी मजबूत हो और ऐसे अपराधियों का अपनी जान पर खेल कर सामना करने वाले जांबाज पुलिस कर्मी क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने और अपराधियों को तोड़ने इसी वीरता और उत्साह से कार्य करते रहें।

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Mohan Rao November 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग-भिलाई का चौथा एनकाउंटर… मुठभेड़ में मारा गया हिस्ट्रीशीटर अमित जोश… जानें जिले में कब-कब हुए एनकाउंटर
Next Article यूपी से लौट रही कोरबा पुलिस की टीम हादसे का शिकार, एसआई की मौत और दो आरक्षक घायल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?