ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सोनिया गांधी ने अग्निपथ को बताया दिशाहीन, केंद्र पर युवाओं की आवाज नजरअंदाज करने का आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सोनिया गांधी ने अग्निपथ को बताया दिशाहीन, केंद्र पर युवाओं की आवाज नजरअंदाज करने का आरोप

By @dmin
Published: June 18, 2022
Share
सोनिया गांधी ने अग्निपथ को बताया दिशाहीन, केंद्र पर युवाओं की आवाज नजरअंदाज करने का आरोप
सोनिया गांधी ने अग्निपथ को बताया दिशाहीन, केंद्र पर युवाओं की आवाज नजरअंदाज करने का आरोप
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना को दिशाहीन करार दिया है। उनकी ओर से पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान जारी किया। इसमें केंद्र सरकार पर आरोप लगाया गया है कि वह युवाओं की आवाज को नजरअंदाज कर रही है।

बयान में कहा गया है कि सेना में भर्ती की नई योजना पूरी तरह से दिशाहीन है। सोनिया गांधी ने युवाओं से अहिंसक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध की अपील की। कहा कि इस आंदोलन में कांग्रेस युवाओं के साथ है।

सोनिया गांधी ने कहा, युवाओं का दर्द समझती हूं
युवाओं के नाम जारी बयान में सोनिया गांधी ने कहा है कि आप सेना में भर्ती होकर देशसेवा का महत्वपूर्ण काम करने की अभिलाषा रखते हैं। सेना में लाखों पद खाली होने के बाद भी पिछले तीन साल से भर्ती नहीं होने का दर्द मैं समझ सकती हूं। एयरफोर्स में भर्ती परीक्षा देकर रिजल्ट व नियुक्ति का इंतजार कर रहे युवाओ के साथ मेरी पूरी सहानुभूति है। मुझे दुख है कि सरकार ने आपकी आवाज को दरकिनार कर नई आर्मी भर्ती योजना की घोषणा की है, जो कि पूरी तरह से दिशाहीन है। आपके साथ कई पूर्व सैनिक व रक्षा विशेषज्ञों ने भी इस पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस आपके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। योजना को वापस करवाने के लिए संघर्ष करने व आपके हितों की रक्षा करने का वादा करती है। हम एक सच्चे देशभक्त की तरह सत्य, अहिंसा, शांति व संयम के मार्ग पर चलकर सरकार के सामने आपकी आवाज उठाएंगे। आप से अनुरोध है कि जायज मांगों के लिए आप शांतिपूर्ण व अहिंसक ढंग से आंदोलन करें।

इससे पहले आज सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज करते हुए कहा था कि माफीवीर पीएम को कृषि कानूनों की तरह यह योजना भी वापस लेनी पड़ेगी।

shreekanchanpath 265 # 08 july 2024
दुर्ग पुलिस की एसीसीयू ने खोज निकाले 170 गुम मोबाइल, एसपी ने लोगों को बुलाकर किया वितरण
चीन और पाकिस्तान से बिजली उपकरण के आयात पर ब्रेक, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का ऐलान
सफलता के लिए रणनीति बताएंगे यूपीएससी टॉपर्स
सीएम साय की पहल पर संवरेंगे बिलासपुर, जगदलपुर व अंबिकापुर एयरपोर्ट, मिली 23 करोड़ 64 लाख की मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं… छत्तीसगढ़ की संस्कृति के गौरव को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री का एक और महत्वपूर्ण निर्णय
Next Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम वडोदरा में बोले पीएम मोदी- हमारी डबल इंजन की सरकार ने पिछले आठ वर्षों में महिलाओं को सशक्त बनाया
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?