ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वडोदरा में बोले पीएम मोदी- हमारी डबल इंजन की सरकार ने पिछले आठ वर्षों में महिलाओं को सशक्त बनाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

वडोदरा में बोले पीएम मोदी- हमारी डबल इंजन की सरकार ने पिछले आठ वर्षों में महिलाओं को सशक्त बनाया

By @dmin
Published: June 18, 2022
Share
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में हैं। उन्होंने पावागढ़ पहाड़ी पर पुनर्विकसित कालिका माता मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा आज सदियों बाद पावागढ़ मंदिर में एक बार फिर से मंदिर के शिखर पर ध्वज फहरा रहा है। यह शिखर ध्वज केवल हमारी आस्था और आध्यात्म का ही प्रतीक नहीं है। यह शिखर ध्वज इस बात का भी प्रतीक है कि सदियां बदलती हैं, युग बदलते हैं, लेकिन आस्था का शिखर शाश्वत रहता है। प्रधानमंत्री ने कहा, आज भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गौरव फिर से स्थापित हो रहे हैं। आज नया भारत अपनी आधुनिक आकांक्षाओं के साथ-साथ अपनी प्राचीन धरोहर और प्राचीन पहचान को उसी उमंग और उत्साह के साथ जी रहा है। हर भारतीय उस पर गर्व कर रहा है। उन्होंने कहा, पहले पावागढ़ की यात्रा कठिन थी, लोग कहते थे कि कम से कम जीवन में एक बार माता के दर्शन हो जाएं। आज यहां बढ़ रही सुविधाओं ने मुश्किल दर्शन को सुलभ कर दिया। अब बच्चे, जवान, बुजुर्ग, दिव्यांग आसानी से मां के चरणों में आकर भक्ति और प्रसाद का लाभ ले सकते हैं।

पीएम मोदी ने वडोदरा में लोगों को किया संबोधित
इसके बाद पीएम मोदी वडोदरा में गुजरात गौरव अभियान में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के तेज विकास के लिए महिलाओं का तेज विकास, उनका सशक्तिकरण उतना ही जरूरी है। आज भारत, महिलाओं की आवश्यकताओं, उनका आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बना रहा है, निर्णय ले रहा है।

डबल इंजन की सरकार ने पिछले 8 वर्षों में महिलाओं को सशक्त बनाया
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार ने पिछले 8 वर्षों में महिलाओं को सशक्त बनाया है। उनका सशक्तिकरण भारत के विकास के लिए अनिवार्य है। आज सेना से लेकर खदान तक महिला कल्याण को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई जा रही हैं।

वडोदरा मां की तरह संस्कार देने वाला शहर: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि वडोदरा मातृशक्ति के उत्सव के लिए एक उपयुक्त नगर है क्योंकि यह मां की तरह संस्कार देने वाला शहर है, वडोदरा संस्कार की नगरी है। ये शहर हर प्रकार से यहां आने वालों को संभालता है, सुख-दुख में साथ देता है और आगे बढऩे के अवसर देता है।

महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमने महिलाओं के जीवन चक्र के हर पड़ाव को ध्यान में रखते हुए अनेक नई योजनाएं बनाई हैं। महिलाओं का जीवन आसान बनें, उनके जीवन से मुश्किलें कम हो, उन्हें आगे बढऩे के ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलें, ये हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है।

गुजरात में पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात देश के उन राज्यों में है जहां पंचायती राज संस्थाओं में 50त्न आरक्षण महिलाओं के लिए है। ग्रामीण बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए गुजरात में जब हम स्वर्ण जयंती मना रहे थे, उस समय हमनें मिशन मंगलम शुरू किया था।

जैविक सब्जी के उत्पादन और एप्पल की खेती से बनाई नई पहचान
सड़क हादसों में मरने वाले के परिजनों को घर बैठे मिलेगा 5 लाख का मुआवजा, सरकार नवंबर में जारी कर सकती है अधिसूचना
लाभार्थी किसान सम्मेलन में हुए शामिल विधानसभा अध्यक्ष, किसानों को पावर रिपर, तेलघानी यंत्र, स्पेयर का किया वितरण
स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर होगा पर ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम, 2 से 15 अगस्त होगा आयोजन
10 दिन बाद असम में बहाल हुईं इंटरनेट सेवाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सोनिया गांधी ने अग्निपथ को बताया दिशाहीन, केंद्र पर युवाओं की आवाज नजरअंदाज करने का आरोप सोनिया गांधी ने अग्निपथ को बताया दिशाहीन, केंद्र पर युवाओं की आवाज नजरअंदाज करने का आरोप
Next Article भारत-चीन सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस के लिए रवाना हुए हिंसा के बीच राजनाथ सिंह ने ‘अग्निपथ’ योजना को सही ठहराया, कहा- काफी विचार-विमर्श के बाद लिया गया फैसला

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?