ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सूरजपुर का होनहार छात्र सूरज बनेगा डॉक्टर, डीएमएफ मद से मिली आर्थिक मदद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सूरजपुर का होनहार छात्र सूरज बनेगा डॉक्टर, डीएमएफ मद से मिली आर्थिक मदद

By Om Prakash Verma
Published: February 20, 2023
Share
सूरजपुर का होनहार छात्र सूरज बनेगा डॉक्टर, डीएमएफ मद से मिली आर्थिक मदद
सूरजपुर का होनहार छात्र सूरज बनेगा डॉक्टर, डीएमएफ मद से मिली आर्थिक मदद
SHARE

रायपुर। गरीब परिवार का होनहार छात्र अब एमबीबीएस की पढ़ाई कर सकेगा। डीएमएफ की राशि से सूरजपुर जिले के सूरज साय की पढ़ाई-लिखाई का इंतजाम किया गया है। उनका जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में दाखिला हुआ है। उनकी पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च डीएमएफ की राशि से हर साल वहन किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप गरीब परिवारों के बच्चों को डीएमएफ मद से इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

सूरज साय का एडमिशन जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया है। अत्यंत गरीब और आर्थिक कठिनाईयों के फलस्वरूप उसका परिवार मेडिकल कॉलेज का फीस देने में असमर्थ था। इस बात की जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंचने पर उन्हें तत्काल आर्थिक मदद की व्यवस्था की गई। डीएमएफ मद से मेडिकल कॉलेज की फीस का इंतजाम किया गया है, इससे सूरज और उसके परिवार का सपना पूरा होने जा रहा है।

छात्र सूरज कुमार साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जिला प्रशासन सूरजपुर का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मैं बहुत ही गरीब परिवार का छात्र हूं मेरा परिवार मजदूरी कर जीवन यापन करता है। मेरे पिता कर्ज लेकर मुझे पढ़ाने के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाया है लेकिन उच्च शिक्षा का शुल्क देना संभव नहीं हो पा रहा था, मेरी माता श्रीमती सरोज देवी ने कलेक्टर सूरजपुर को आवेदन प्रस्तुत कर मेरी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की थी। कलेक्टर द्वारा इस पर त्वरित पहल करते हुए आर्थिक सहायता राशि मंजूर की।

हादसा: दोस्त की सगाई से लौट रहे 5 दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत, एक घायल
राजधानी में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन : कांग्रेस के दिग्गज नेता रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
‘कका मीट क्रिएटर्स’: अपने छत्तीसगढिय़ा कल्चर को बढ़ावा दें क्रिएटर्स- भूपेश बघेल
ओबीसी सर्वेक्षण में पार्षदों का सहयोग आवश्यक – सी.एस. पटेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 नगरीय निकायों में 67 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : शराब पीने के लिए घर पर रखा धान बेच देता था पिता, नाराज बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या
Next Article कुर्मीगुंडरा गौठान में मिलेंगी उस्मानाबादी बकरियां, बकरीपालकों को उपलब्ध कराई गई उच्च नस्ल की बकरियां

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?