ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुबह के समय खाली पेट इन 5 पेय का करें सेवन, मिलेंगे कई फायदे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

सुबह के समय खाली पेट इन 5 पेय का करें सेवन, मिलेंगे कई फायदे

By Sonu Sahu
Published: December 7, 2022
Share
SHARE

सुबह का खान-पान आपके पूरे दिन के ऊर्जा स्तर पर प्रभाव डालता है। यही कारण है कि पोषण विशेषज्ञ लोगों को सलाह देते कि वे सुबह के समय ऐसी स्वास्थ्यवर्धक चीजों का ही सेवन करें, जो उन्हें ऊर्जावान और फ्रेश रखने में मदद कर सके। आइए आज हम आपको पांच ऐसे पेय के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन सुबह के समय खाली पेट करने से कई तरह के स्वास्थ्य से जुड़े लाभ मिल सकते हैं।

Contents
  • गुनगुना नींबू पानी
  • नींबू, अदरक, काली मिर्च, हल्दी, दालचीनी और शहद का पानी
  • व्हीटग्रास जूस
  • गुनगुने पानी में तुलसी का रस मिलाकर पीएं
  • थाइम, हल्दी, अदरक और काली मिर्च का पानी

गुनगुना नींबू पानी

एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर को ढेर सारे पोषक तत्व मिल सकते हैं। नींबू विटामिन- सी का एक बेहतरीन स्रोत है, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कई बीमारियों और संक्रमण से सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं, यह आपके शरीर के पीएच स्तर को संतुलित रखने में भी मदद कर सकता है और सभी विषाक्त पदार्थों को प्रभावी ढंग से बाहर निकाल सकता है।

नींबू, अदरक, काली मिर्च, हल्दी, दालचीनी और शहद का पानी

अगर आप रोजाना अपने दिन की शुरूआत एक गिलास पानी में नींबू का रस, अदरक का रस, एक चुटकी काली मिर्च का पाउडर, हल्दी पाउडर, दालचीनी पाउडर और शहद को मिलाकर पीने से करते हैं तो इससे कई तरह स्वास्थ्य फायदे मिल सकते हैं। यह मिश्रण आंत के लिए बहुत अच्छा है। इसके अतिरिक्त, यह पाचन क्रिया, रोग प्रतिरोधक क्षमता और मेटाबॉलिज्म के लिए काफी फायदेमंद है।

व्हीटग्रास जूस

व्हीटग्रास यानी गेंहू की पत्तियां, जिसके जूस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित हो सकता है, क्योंकि यह कई जरूरी मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर होता है। इससे पाचन क्रिया में सुधार हो सकता है। इसके अतिरिक्त, व्हीटग्रास के जूस में मौजूद हाइपोलिपिडेमिक प्रभाव रक्त लिपिड का स्तर संतुलित करके खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) का स्तर कम कर सकता है। वजन घटाने के लिए भी इस जूस का सेवन करना अच्छा है।

गुनगुने पानी में तुलसी का रस मिलाकर पीएं

तुलसी को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा, क्योंकि यह कई औषधीय गुणों से युक्त होती है। अगर आप रोजाना सुबह के समय खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में तुलसी के रस की कुछ बूंदें मिलाकर पीते हैं तो यह आपके ऊर्जा स्तर को सक्रिय रखने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में काफी मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त, यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने के साथ त्वचा के लिए भी लाभदायक है।

थाइम, हल्दी, अदरक और काली मिर्च का पानी

इसके लिए एक पैन में पानी गरम करके उसमें कुछ थाइम के फूल, हल्दी पाउडर, कद्दूकस की हुई अदरक और एक चुटकी काली मिर्च डालकर इसे उबालें। फिर इस मिश्रण को छानकर एक कप में डालें और रोजाना सुबह के समय इसे पीएं। यह मिश्रण आपको सर्दी-खांसी समेत बलगम से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त, यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में भी मदद करता है।

कुपोषण को दूर करने के लिए महिला समूहों के सहयोग से होगा रेडी टू ईट के परिवहन और वितरण का काम
थिएटर में आएगा स्टेडियम वाला फील, इमोशनल कर देगी रणवीर सिंह की फिल्म 83
Malaria Vaccine: भारत में मलेरिया का टीका तैयार, परीक्षण में हुआ पास, सीडीएल ने दी मंजूरी
लॉकडाउन में सामान्य वर्ग पर आर्थिक बोझ: शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा- दो माह का बिजली बिल माफ करे सरकार
रेमडेसिविर इंजेक्शन के नाम पर बेचा जा रहा खारा पानी, पुलिस ने दबोचा तब हुआ गिरोह का खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्या है एडीएचडी? जानिए इसके कारण, लक्षण और इलाज…
Next Article Big News: छत्तीसगढ़ के इस पर्वत को मिलेगी नई पहचान, सीएम बघेल की घोषणा, पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित Big News: छत्तीसगढ़ के इस पर्वत को मिलेगी नई पहचान, सीएम बघेल की घोषणा, पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?