ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्या है एडीएचडी? जानिए इसके कारण, लक्षण और इलाज…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

क्या है एडीएचडी? जानिए इसके कारण, लक्षण और इलाज…

By Sonu Sahu
Published: December 7, 2022
Share
SHARE

अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) एक क्रोनिक न्यूरोडेवलपमेंट समस्या है। यह दुनियाभर में लाखों बच्चों को प्रभावित करती है और बढ़ती उम्र के साथ बढ़ती जाती है। एडीएचडी से ग्रसित लोगों को ध्यान केंद्रित करने, ध्यान बनाए रखने और ऊर्जावान बने रहने में कठिनाई होने लगती है। जापान के एक शोध के मुताबिक, एडीएचडी का वैश्विक प्रसार 0.1 प्रतिशत से 8.1 प्रतिशत तक है। आइए आज इस डिसऑर्डर से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जानते हैं।

Contents
  • एडीएचडी क्या है?
  • कितने प्रकार का होता है एडीएचडी?
  • क्या हैं एडीएचडी के लक्षण?
  • क्या हैं एडीएचडी के कारण?
  • क्या है एडीएचडी का इलाज?

एडीएचडी क्या है?

एडीएचडी एक क्रोनिक न्यूरोडेवलपमेंट डिसऑर्डर है, जिससे ग्रस्त व्यक्ति के मस्तिष्क के विकास और मस्तिष्क गतिविधियों में सामान्य व्यक्ति के मुकाबले काफी अंतर होता है। इस डिसऑर्डर से जूझने वाले लोगों की एकाग्रता क्षमता, स्थिरता और आत्म-नियंत्रण प्रभावित होता है।

कितने प्रकार का होता है एडीएचडी?

अमेरिकन साइकियाट्रिक एसोसिएशन के डायग्नोस्टिक एंड स्टैटिस्टिकल मैनुअल ऑफ मेंटल डिसऑर्डर के अनुसार, एडीएचडी तीन प्रकार का होता हैं। पेरडोमिनेंटली हाइपरएक्टिव-इंपल्सिव: इसमें लोग ज्यादातर हाइपरएक्टिव और इंपल्सिव होते हैं। पेरडोमिनेंटली इनटेंटिव: इससे ग्रस्त लोगों में मुख्य रूप से इनटेंटिवनेंस के लक्षण होते हैं। कंबाइंड हाइपरएक्टिव-इंपल्सिव और इनटेंटिव: इससे ग्रस्त लोगों में हाइपरएक्टिव, इंपल्सिव और इनटेंटिवनेंस से जुड़े लक्षण नजर आते हैं।

क्या हैं एडीएचडी के लक्षण?

एडीएचडी के सामान्य लक्षणों में बच्चों को ध्यान लगाने में दिक्कत होने लगती है और उनका व्यवहार भी खराब होने लगता है। इसके अतिरिक्त, कल्पना या ख्यालों में खोएं रहना, चीजें भूलना, बहुत अधिक बोलना या बिलकुल न बोलना और दूसरों के साथ मिलने में कठिनाई होना भी एडीएचडी के लक्षण हैं। एडीएचडी वाले लोगों के हाथ कपकपाते हैं और वे खुद को काफी कमजोर महसूस करते हैं।

क्या हैं एडीएचडी के कारण?

एडीएचडी के कारण अभी भी अच्छी तरह से स्पष्ट नहीं हैं। हालांकि, कुछ कारकों का इसके साथ संबंध पाया गया है। कई शोध से पता चलता है कि एडीएचडी का एक न्यूरोबायोलॉजिकल और आनुवंशिक आधार है। गर्भावस्था के दौरान तंबाकू का सेवन, बचपन में दर्दनाक मस्तिष्क की चोट, जन्म के समय कम वजन, समय से पहले जन्म, चीनी युक्त खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन और अत्यधिक स्क्रीन टाइम एडीएचडी का कारण बन सकता है।

क्या है एडीएचडी का इलाज?

एडीएचडी को सही उपचार से नियंत्रित किया जा सकता है। इसके उपचार में आमतौर पर ध्यान केंद्रित करने और कुछ व्यवहार संबंधी रणनीतियां समेत जीवनशैली में बदलाव शामिल होते हैं। जीवनशैली में परिवर्तन करके एडीएचडी वाले लोगों के लिए एक अनुकूल वातावरण बनाया जा सकता है। इनमें उनके लिए स्वस्थ दिनचर्या का पालन करना और कार्यों की याद दिलाना शामिल हो सकता है।

विजन 2047 की ओर सशक्त कदम: छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट 2025 ने खोले नवाचार के नए द्वार
हर वर्ग के लिए होगा भवन, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रयास से  निगम क्षेत्र में जल्द बनेंगे 19 सामुदायिक भवन
काम की बात: गैस सिलिंडर से लेकर वॉट्सएप तक, नवंबर में होने वाले हैं ये छह अहम बदलाव, जानिए सबकुछ
जशपुर के चराईडांड में निकाली गई तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय और तिरंगे झंडे की जयकार से गूंज उठा पूरा वातावरण
A Wednesday: हादसों का बुधवार, कहीं हत्या तो कहीं आत्महत्या, जानिए कहां क्या हुआ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 54 # 07 December 2022
Next Article सुबह के समय खाली पेट इन 5 पेय का करें सेवन, मिलेंगे कई फायदे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?