ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीडीएस रावत का पार्थिव शरीर ले जा रहे वाहनों पर फूलों की बारिश, लगे भारत माता की जय के नारे, देखे विडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सीडीएस रावत का पार्थिव शरीर ले जा रहे वाहनों पर फूलों की बारिश, लगे भारत माता की जय के नारे, देखे विडियो

By @dmin
Published: December 9, 2021
Share
तख्तापलट के बाद म्यांमार में घुस रहा है चीन, बिपिन रावत बोले- भारत को करनी होगी कड़ी निगरानी
तख्तापलट के बाद म्यांमार में घुस रहा है चीन, बिपिन रावत बोले- भारत को करनी होगी कड़ी निगरानी
SHARE

कुन्नूर (एजेंसी)। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुए चौपर क्रैश में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैनिकों की मौत हो गई। आज इनके पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया जा रहा है। इससे पहले आज नीलगिरि में हजारों लोगों ने नम आखों से वीर सपूतों को अंतिम विदाई दी।

जनरल रावत सहित अन्य सैन्य कर्मियों का शव जब मद्रास रेजिमेंटल सेंटर से सुलूर एयरबेस लाया जा रहा था तो रास्ते के दोनों तरफ हजारों लोग खड़े थे। लोगों ने शवों को एयरबेस ले जा रहे वाहनों पर फूलों की बारिश की तो ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

#WATCH| Tamil Nadu: Locals shower flower petals & chant 'Bharat Mata ki Jai' as ambulances carrying mortal remains of CDS Gen Rawat, his wife & other personnel who died in Coonoor military chopper crash, arrive at Sulur airbase from Madras Regimental Centre in Nilgiris district pic.twitter.com/fhVIDaf5FL

— ANI (@ANI) December 9, 2021

इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और सैन्य कर्मियों समेत अन्य ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य लोगों को पुष्पांजलि अर्पित की। जनरल रावत और अन्य के पार्थिव शरीर को बाद में सड़क मार्ग से कोयंबटूर ले जाया गया, जहां से उन्हें नई दिल्ली ले जाया जाएगा।

गुरुवार को स्टालिन, सुंदरराजन, राज्य के मंत्रियों, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और अन्य ने यहां पास में वेलिंगटन में मद्रास रेजिमेंटल सेंटर में हादसे में मारे गए व्यक्तियों के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि और पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। तिरंगे में लिपटे ताबूतों को सेना के ट्रकों से कार्यक्रम स्थल पर लाया गया।

काला मफलर ओढ़े स्टालिन ने जनरल रावत और अन्य को पुष्पांजलि अर्पित की और बाद में वहां मौजूद सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की। उनके मंत्रिमंडल सहयोगी के. एन. नेहरू, एम पी सामीनाथन और के. रामचंद्रन, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों एवं सेना के जवानों सहित अन्य ने दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। भारत के पहले सीडीएस जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य की बुधवार को यहां पास में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले रिकार्ड 3.79 से ज्यादा नए केस, 3645 की गई जान, स्वस्थ्य होने वालों का आंकड़ा डेढ़ करोड़ के पार
अनुच्छेद 370 पर उमर बोले: हम अपने मिशन से पीछे नहीं हटेंगे, भले ही 70 सप्ताह या 70 महीने लग जाएं
लॉकडाउन रिटर्न: जिले में बदला बैंकों का समय, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
सेना प्रमुख नरवणे ने कहा- अनुच्छेद 370 हटाना ऐतिहासिक कदम, यह जम्मू-कश्मीर को मुख्य धारा से जोड़ने में अहम साबित होगा
लद्दाख में फिर से हलचल, LAC के पास अभ्यास करने पहुंची चीनी सेना, बंकरों का भी कर रही निर्माण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ड्राइविंग इंस्टीट्यूट का सीएम बघेल ने किया लोकार्पण
Next Article छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाने में साहित्यकारों एवं भाषाविदों का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद वीर नारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस पर किया नमन

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?