ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीजीपीएससी स्कैम मामले में सीबीआई की दबिश, बिलासपुर में कांग्रेस नेता तो दुर्ग व धमतरी में पूर्व अफसरों के घर पहुंची टीम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

सीजीपीएससी स्कैम मामले में सीबीआई की दबिश, बिलासपुर में कांग्रेस नेता तो दुर्ग व धमतरी में पूर्व अफसरों के घर पहुंची टीम

By Om Prakash Verma
Published: August 7, 2024
Share
सीजीपीएससी स्कैम मामले में सीबीआई की दबिश, बिलासपुर में कांग्रेस नेता तो दुर्ग व धमतरी में पूर्व अफसरों के घर पहुंची टीम
सीजीपीएससी स्कैम मामले में सीबीआई की दबिश, बिलासपुर में कांग्रेस नेता तो दुर्ग व धमतरी में पूर्व अफसरों के घर पहुंची टीम
SHARE

रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। सीजीपीएससी घोटाला मामले में सीबीआई आज एक बार फिर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों में पहुंची। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर में सीबीआई के ताबड़तोड़ छापे पड़े हैं। बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और दुर्ग जिले के भिलाई में पूर्व आईएएस के ठिकानों पर सीबीआई सारा दिन फाइलें खंगालती रही। धमतरी में सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के घर भी रेड पड़ी है।

सीजीपीएससी स्कैम में जांच करने सीबीआई छत्तीसगढ़ में है। बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के निवास पर सीबीआई की टीम पहुंची। 5 से 10 सदस्यीय सीबीआई की टीम राजेंद्र शुक्ला के बिलासपुर के यदुनंदन नगर और तिफरा स्थित पुराने और नए घर में पहुंची। कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के बेटे स्वर्णिम शुक्ला का चयन आदिमजाति कल्याण विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर हुआ था। इसे लेकर जांच की जा रही है।

वहीं, भिलाई में पूर्व आईएएस अधिकारी अमृत खलको के घर पर सीबीआई की टीम ने दबिश दी। भिलाई के तालपुरी ए ब्लॉक स्थित निवास में सीबीआई के 20 से ज्यादा अधिकारी पहुंचे। बता दें लोकसेवा आयोग परीक्षा 2021 के परिणाम में अमृत खलको के बेटे और बेटी दोनों का सलेक्शन हुआ था। बेटी नेहा का 13वां रैंक जबकि उनके बेटे निखिल ने 17वीं रैंक हासिल की थी। दोनों डिप्टी कलेक्टर बन गए हैं। अमृत खलको गवर्नर के पूर्व सेक्रेटरी के साथ-साथ कई जिलों में एडीएम रहते हुए नगर निगम के कमिश्नर भी रहे हैं।

पूर्व चेयरमेन सोनवानी के घर भी जांच
सीबीआई सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के घर भी पहुंची। कुरूद के सर्बदा गांव स्थित मकान में सीबीआई पीएससी घोटाले की जांच करती रही। गौरतलब है कि सीजीपीएससी केस में इससे पहले सीबीआई 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ पहुंची थी। उस दौरान भिलाई में टामन सिंह सोनवानी के नेहरु नगर के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। टामन सिंह सोनवानी सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष हैं।

रसूखदारों का हुआ था सलेक्शन
छत्तीसगढ़ में साल 2020 और 2022 में सीजीपीएससी परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी सहित सीनियर पदों के लिए लोगों का चयन किया गया, उस पर परीक्षार्थियों ने सवाल खड़े कर दिए। आरोप था कि सीजीपीएससी में आईएएस, आईपीएस और सिर्फ रसूखदारों का सेलेक्शन हुआ है। मामले में काफी हंगामे के बाद साय सरकार ने 6 मार्च 2024 को सीजीपीएससी भर्ती की जांच सीबीआई से कराने की अधिसूचना जारी कर दी। जिसके बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसके बाद से सीबीआई छत्तीसगढ़ में छापामारी कर रही है।

जिला स्तरीय एक दिवसीय “जनजातीय गौरव और परंपरा का पर्व बस्तर पंडुम” का हुआ शुभारंभ
मस्कट में बंधक बनाई गई जोगी दीपिका सुरक्षित छत्तीसगढ़ लौटी, सीएम व उप मुख्यमंत्री सहित विधायक रिकेश का जताया आभार
देर रात बदमाशों ने पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या की…
भिलाई में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य शिविर में अब तक 119882 लोगों ने स्वास्थ्य सेवा का लिया लाभ
प्रदेश में 10 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, 17 अगस्त तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण कदम, इस मेडिकल कॉलेज को मिली 472.58 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कल… CM साय लोगों से करेंगे मुलाकात, करेंगे समस्याओं का समाधान
Next Article Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर भारी बारिश का अलर्ट Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर भारी बारिश का अलर्ट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?