ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केजीएफ चैप्टर 2 का शानदार ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन से यश ने जीता सबका दिल…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

केजीएफ चैप्टर 2 का शानदार ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन से यश ने जीता सबका दिल…

By @dmin
Published: March 28, 2022
Share
SHARE

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर फिल्म केजीएफ: चैप्टर 1 की सफलता के बाद अब दर्शक इस फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने पहले ही इसके कई पोस्टर्स जारी कर दिए हैं। इसी क्रम में अब दर्शक इसके ट्रेलर के लिए बेताब हैं। ऐसे में अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। मेकर्स ने रविवार को फिल्म के दूसरे भाग का ट्रेलर जारी कर दिया है।

केजीएफ: चैप्टर 2 के ट्रेलर के बारे में जानकारी देते हुए मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि 27 मार्च शाम 6 बजकर 40 मिनट पर केजीएफ 2 का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। सामने आए फिल्म के ट्रेलर में साउथ एक्टर यश का दमदार अभिनय देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और एक्टर संजय दत्त भी शानदार अंदाज में दर्शकों का दिल जीतते दिखाई दिए।

फिल्म का ट्रेलर एक लॉन्च इवेंट में जारी किया गया। इस दौरान हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर भी नजर आए। इस इवेंट में फिल्म के बारे में बात करते हुए कन्नड़ सिनेमा के दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को भी याद किया। इसके साथ ही 6:40 बजे फिल्म का कन्नड़ भाषा में ट्रेलर लॉन्च किया गया। इसके बाद हिंदी और फिर अन्य भाषाओं में भी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। सामने आए ट्रेलर में सुपरस्टार यश ने एक बार फिर अपने जबरदस्त एक्शन से सबका दिल जीत लिया। वहीं, ट्रेलर में अभिनेत्री रवीना टंडन और एक्टर संजय दत्त भी फुल फॉर्म में दिखाई दिए। कन्नड़ भाषा में बनी इस फिल्म का पहला भाग साल 2018 में रिलीज किया गया था। वहीं, इसके दूसरे भाग की बात करें तो पहले भाग की ही तरह केजीएफ 2 को भी हिंदी, तेलुगू तमिल और मलयालम भाषा में डब किया गया है। यह फिल्म इसी साल 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जी तमिल, जी तेलुगू, जी केरलम और जी कन्नड़ ने फिल्म के सेटेलाइट राइट्स खरीदे हैं।

केजीएफ 1 की ही तरह फिल्म के दूसरे भाग में भी यश और श्रीनिधी शेट्टी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और एक्टर संजय दत्त भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। संजय फिल्म में खलनायक अधीरा की भूमिका निभाएंगे। गौरतलब है कि कोरोना की वजह से कई बार फिल्म की रिलीज डेट कई बार टाली जा चुकी है।

जंगल को आग की लपटों से बचाने महिलाओं ने पेश की मिसाल, स्वयं आगे आकर वनकर्मियों के साथ निभा रही अपनी भागीदारी
वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ की तैयारियों की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना
कल BCCI की अहम बैठक, IPL और खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप को लेकर होंगे अहम फैसले!
बिना सर्जरी के भी ठीक हो सकते हैं घुटने
जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग व सभी ब्लाक अध्यक्षों की बैठक… पार्टी की मजबूती व संगठन के विस्तार पर हुई चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अमेरिका में 2 अप्रैल को रिलीज होगी छत्तीसगढ़ी फिल्म मार डारे मया म…
Next Article सितंबर के बाद भी लोगों को मिलेगा मुफ्त अनाज? सरकार कर रही विचार, स्टॉक देखकर इस महीने अंतिम फैसला मुख्यमंत्री का ऐलान: लोगों के जीवन को आसान बनाने का फैसला, घर-घर पहुंचेगा सरकारी राशन

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?