ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल ने 74 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम बघेल ने 74 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

By Om Prakash Verma
Published: December 21, 2022
Share
सीएम बघेल ने 74 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
सीएम बघेल ने 74 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अजमेर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विधानसभा को 74 करोड़ 38 लाख 49 हजार रुपये की लागत के 47 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। बिलाईगढ़ रेस्ट हाउस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 45 करोड़ 17 लाख 80 हजार रुपये की लागत से निर्मित 26 कार्यों का लोकार्पण, 22 करोड़ 65 लाख 47 हजार रुपये की लागत से 18 कार्यों का भूमिपूजन एवं 6 करोड़ 55 लाख 22 हजार रुपये की लागत से बनने वाले 3 शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम के दौरान जिन 26 कार्यों का लोकार्पण किये इनमें 12 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से भटगांव आवर्धन जल प्रदाय योजना, 20 लाख रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 15 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 01 करोड़ 79 लाख 60 हजार रुपये की लागत से कुल 20 ग्राम में गौठान निर्माण कार्य, 22 लाख 90 हजार रुपये की लागत से कुल 12 ग्राम में नवीन ग्राम पंचायत भवन निर्माण कार्य, 7 करोड़ 8 लाख 83 हजार रुपये की लागत से बिलाईगढ़ के भटगांव सलौनीकला गिरवानी मार्ग लं.6 कि.मी.का उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य शामिल है। इसी तरह 4 करोड़ 78 लाख 91 हजार रुपये की लागत से कोसमकुण्डा से साल्हेबाजा मार्ग लं.2.60 कि.मी.,01 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की लागत से मडकडी परसाडीह मार्ग लं.1.50 कि.मी., 2 करोड़ 75 लाख 83 हजार रुपये की लागत से पिकरीपाली से गायदरहा मार्ग लं.1.75 कि.मी., 01 करोड़ 23 लाख 76 हजार रुपये की लागत से 18 नग मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के कार्य, 75-75 लाख रुपये की लागत से नया भवन प्राथ.स्वा.केन्द्र पवनी एवं नगरदा, 27 लाख 73 हजार रुपये की लागत से नया भवन उप स्वा.केन्द्र पचरी एवं 27 लाख 73 हजार रुपये की लागत से नया भवन उप स्वा.केन्द्र छिर्रा, 9 लाख 68 हजार रुपये की लागत से प्राथ.स्वा.केन्द्र भटगांव में नया 6 बिस्तरीय वार्ड, 28 लाख 51 हजार रुपये की लागत से उप.स्वा.केन्द्र टुण्डरी भवन निर्माण, तीन उप स्वा.केन्द्र धारासीव, बेलादुला एवं बालपुर में नया 6 बिस्तरीय वार्ड के लिए प्रति वार्ड 9 लाख 68 हजार रुपये कुल 29 लाख 4 हजार रुपये, 01 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से सुतीउरकुली व्यपवर्तन योजना का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य, 01 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से गोविन्दवन जलाशय योजना का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य, 01 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से खौरझिटी व्यपवर्तन योजना का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य, 77 लाख रुपये की लागत से बम्हनपुरी जलाशय योजना का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य, 2 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से पिरदा जलाशय योजना का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य, 50 लाख 82 हजार रुपये की लागत से पर्री डबरी तालाब सौंदर्यीकरण कार्य एवं 25 लाख 53 हजार रुपये की लागत से नगर पंचायत भटगांव में पौनी पसारी कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिन 18 कार्यों का भूमिपूजन किये इनमें 11 करोड़ 57 लाख 82 हजार रुपये की लागत से कुल 11 ग्रामों के लिए जल जीवन मिशन अंतर्गत नल-जल प्रदाय योजना, 8 लाख 70 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 14 समलाई मंदिर के बगल से नाला तक सीसी रोड निर्माण कार्य, 19 लाख 11 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 15 शुक्रवारी बाजार के समीप गौठान निर्माण कार्य, 5 लाख 74 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप सीसी रोड निर्माण कार्य, 3 लाख 86 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 8 में सीसी रोड निर्माण, 7 लाख 14 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 8 सांई किराना दुकान से नाला तक सीसी रोड और नाली कवर का निर्माण कार्य, 01 करोड़ 99 लाख 68 हजार रुपये की लागत से दिनेश शर्मा घर से बिलाईगढ़ नाला तक गौरवपथ निर्माण कार्य डिवाईडर स्ट्रीट लाईट सहित, 01 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से कुल 34 ग्रामों के लिए सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य, 01 करोड़ 53 लाख 36 हजार रुपये की लागत से कुल 71 ग्रामों के लिए मुक्तिधाम निर्माण कार्य, 3 करोड़ 01 लाख 4 हजार रुपये की लागत से 24 ग्रामों में नाली निर्माण कार्य, 75 लाख 23 हजार रुपये की लागत से बिलाईगढ़ के सलिहाघाट में हाईस्कूल भवन का निर्माण, 01 करोड़ 21 लाख 16 हजार रुपये की लागत से बिलाईगढ़ के बेलटिकरी में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन का निर्माण, 16 लाख 23 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 12 में पंडा घर से मेन रोड तक सीसी रोड का निर्माण कार्य, 13 लाख 51 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 12 में अविनाश घर से मेन रोड तक आरसीसी डे्रन का निर्माण कार्य, 11 लाख 01 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 12 में गौरी निराला घर से मेन रोड तक आरसीसी डे्रन का निर्माण कार्य, 5 लाख 21 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 12 में राजाराम घर से रामरतन घर तक आरसीसी डे्रन का निर्माण कार्य, 7 लाख 9 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य शासकीय कन्या स्कूल तक वार्ड क्रमांक 2 तथा 23 लाख 58 हजार रुपये की लागत से नरवा विकास कार्य झरनी नाला 3 कि.मी. कार्य शामिल है।

3 शिलान्यास कार्य अंतर्गत 2 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से नये 33/11 केव्ही पुरगांव में उपकेन्द्र निर्माण कार्य, 2 करोड़ 11 लाख 51 हजार रुपये की लागत से नये 33/11 केव्ही बालपुर उपकेन्द्र निर्माण कार्य, 2 करोड़ 7 लाख 71 हजार रुपये की लागत से नये 33/11 केव्ही गाताडीह (मनपसार)उपकेन्द्र निर्माण कार्य शामिल है।

पंजाब में जहरीली शराब से अब तक 86 की मौत, मुआवजे का एलान
लॉकडाउन में रुके हुए कार्य होंगे शुरू: शहर में 138 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे मुख्यमंत्री
चुनाव आयोग का ममता सरकार को पत्र, परिणाम के बाद न हो हिंसा, जश्न मनाने पर भी लगे रोक
तेंदुआ का शिकार: शिकारियों का नहीं मिला सुराग, रेंजर, फारेस्टर और बीट गार्ड को नोटिस…
कल 10 ट्रेड यूनियनों का देशव्यापी बंद, बैंक कर्मियों ने भी दिया समर्थन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद की खोद डाले 40 कब्र: तस्वीरें बयां कर रहीं अमानवीयता की कहानी, जाने क्या है मामला रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद की खोद डाले 40 कब्र: तस्वीरें बयां कर रहीं अमानवीयता की कहानी, जाने क्या है मामला
Next Article Shahrukh Khan दुनिया के 50 महान एक्टर की लिस्ट में हुए शामिल…

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?