ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंजाब में जहरीली शराब से अब तक 86 की मौत, मुआवजे का एलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पंजाब में जहरीली शराब से अब तक 86 की मौत, मुआवजे का एलान

By @dmin
Published: August 2, 2020
Share
पंजाब में जहरीली शराब से अब तक 86 की मौत, मुआवजे का एलान
पंजाब में जहरीली शराब से अब तक 86 की मौत, मुआवजे का एलान
SHARE

चंडीगढ़ / तरनतारन (एजेंसी)। जहरीली शराब पीने से अब तक तीन जिलों तरनतारन, अमृतसर ग्रामीण और गुरदासपुर में अब तक 86 लोगों की जान जा चुकी है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये एक्स-ग्रेशिया मुआवजा देने का एलान किया है। 
जहीरीली शराब से  शुक्रवार को 48 लोगों की जान गई थी, जबकि शनिवार को 38 और लोगों ने दम तोड़ दिया। अकेले तरनतारन में जहरीली शराब से 63 लोगों की मौत हो हुई है। यहां शुक्रवार को 30 लोगों की जान गई थी,  शनिवार को 33 और ने दम तोड़ दिया। अमृतसर ग्रामीण में कल 10 और शनिवार को 2 लोगों की मौत हुई । इसी तरह और गुरदासपुर (बटाला) में 11 शुक्रवार को 8 और शनिवार को 3 लोगों की मौतें हुई हैं। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में किसी भी सरकारी कर्मचारी या अन्य की मिलीभगत सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नकली शराब बनाने और बेचने से रोकने में पुलिस और आबकारी विभाग की नाकामी को शर्मनाक करार दिया। उन्होंने कहा कि किसी को भी हमारे लोगों को जहर पिलाने की हरगिज इजाजत नहीं दी जाएगी। इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकल्प दोहराते  हुए मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि जो भी नकली शराब बेचने के धंधे में शामिल हैं, वे तुरंत बंद कर दें या फिर गंभीर नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस को दोषियों की खोज करने और इस केस में शामिल सभी व्यक्तियों पर आरोप तय करने के आदेश दिए हैं। इस केस में उन्होंने बीते दिन ही डिवीजनल कमिश्नर को मजिस्ट्रियल जांच करने के आदेश दिए हैं और एक महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी गैरकानूनी गतिविधि को सहन नहीं किया जाएगा।

शराब सप्लाई के तार पटियाला और राजपुरा से: डीआईजी

डीआईजी बॉर्डर फिरोजपुर हरदयाल सिंह मान ने बताया कि पुलिस को 63 लोगों की सूची मिली थी जिनकी मृत्यु हुई है। पुलिस जांच के बाद सामने आया कि इनमें से 42 लोगों की मृत्यु जहरीली शराब का सेवन करने से हुई है। बाकी लोगों का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है, इसलिए उनकी मृत्यु के संबंध में भी जांच की जा रही है। डीआईजी ने कहा कि पंजाब में बटाला, अमृतसर और तरनतारन में जिस नशीली शराब की सप्लाई हुई है उसके तार पटियाला और राजपुरा से जुड़े हुए है। वहां शराब की अवैध फैक्ट्री से इस शराब की सप्लाई हो रही थी। पुलिस ने वहां से भी कुछ लोगों को राउंडअप किया है। इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में यदि कोई राजनीतिज्ञ भी लिप्त पाया गया तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा।

shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024
हिन्दी दिवस: हिन्दी हैं हम, वतन है हिन्दोस्तां हमारा कार्यक्रम में शामिल हुए संस्कृति मंत्री भगत…. कहा- सबको करना चाहिए राष्ट्रभाषा का सम्मान
सुशांत सिंह मामले में सीबीआई करेगी मनोवैज्ञानिक शव परीक्षण, इससे पहले दो बार हुई है ऐसी जांच…. खुल सकते हैं कई राज
कोरोना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अलर्ट…. सभी पंचायतों में उपलब्ध कराये गये हैं पल्स आक्सीमीटर…. स्वास्थ्य कर्मियों की सलाह सर्दी-खांसी, बुखार जैसे लक्षण उभरते ही टेस्ट कराएं ग्रामीण
CG Breaking : गाय काटकर मांस खाने की  तैयारी में थे, पुलिस ने दबिश देकर दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Dongargarh Dongargaon MLA becomes president एमजीएम स्कूल के वाट्स ग्रुप में अनर्गल पोस्ट, थाने पहुंची शिकायत
Next Article AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग हवाई सेवाओं की तर्ज पर तय होगा रेल टिकट का किराया, निजी कंपनियों के हाथ में होगी चाबी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?