ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम चन्नी पर साधा निशाना, जालंधर में बोले-काला हूं तो क्या हुआ दिलवाला हूं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सीएम चन्नी पर साधा निशाना, जालंधर में बोले-काला हूं तो क्या हुआ दिलवाला हूं

By @dmin
Published: December 7, 2021
Share
Delhi CM Kejriwal's announcement: Delhi government will also impose a vaccine free of cost
Delhi CM Kejriwal's announcement: Delhi government will also impose a vaccine free of cost
SHARE

चंडीगढ (एजेंसी)। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान अमृतसर में उन्होंने पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं उनके काले अंग्रेज की टिप्पणी पर भी तंज कसा। केजरीवाल ने कहा कि मैं पिछले कुछ दिनों से देख रहा हूं कि पंजाब के सीएम के संसदीय क्षेत्र चमकौर साहिब में अवैध बालू खनन हो रहा है. अगर यह उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र में हो रहा है, तो यह सोचना मुश्किल है कि उन्हें इसके बारे में पता नहीं है।

केजरीवाल ने कहा कि उन पर बालू चोरी के गंभीर आरोप हैं। पंजाब जानना चाहता है कि क्या वह अवैध रेत खनन के मालिक हैं, उनकी साझेदारी है या दूसरों को सुरक्षा प्रदान करते है। सच्चाई सामने आनी चाहिए, जब आप सत्ता में आएगी तो हम इसे खत्म कर देंगे। इसकी जांच होनी चाहिए और एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार अवैध रेत खनन बंद करेगी। पंजाब में रेत चोरी का पैसा अब नेताओं की जेब में नहीं, महिलाओं की जेब में जाएगा। इसीलिए पंजाब के सारे नेता मुझे गंदी गंदी गालियां दे रहे हैं।

जालंधर में महिलाओं से की बातचीत
जालंधर में महिलाओं से बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले मैंने घोषणा की थी कि 18 साल से ऊपर की प्रत्येक महिला को 1000 रुपये प्रति माह प्रदान किया जाएगा। जब से मैंने घोषणा की, तब से वे मुझे कोस रहे हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि यह राशि दी जानी चाहिए या नहीं। वे मुझे बहुत कोस रहे हैं, मुझे लगा कि मैंने कुछ गलत किया होगा। चन्नी साहब बोले कि केजरीवाल काला है, ये उल्टी सीधी बातें करता है। मैं काला हूं तो क्या हुआ दिलवाला हूं, मेरी नीयत साफ है।

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि केजरीवाल इसके बाद होशियारपुर के अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के साथ केजरीवाल की संवाद कार्यक्रम में बातचीत करेंगे। 

दुर्ग में आधी रात हत्या : 9 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, बहन से छेड़छाड़ की बात आई सामने
निगम और पुलिस की टीम ने किया पॉवर हाउस मार्केट का संयुक्त निरीक्षण… कई अनावश्यक दुकाने खुली मिली जिन्हें बंद कराया गया…. 10 व्यापारियो से वसूला जुर्माना
इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रद्द: संविधान उल्लंघन के दोषी साबित हुए तो मिल सकती है मौत तक की सजा, जानें क्या है कानून
निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने भिलाई निगम चार्ज लेते ही विभागों का किया औचक निरीक्षण, विभागों की कार्यप्रणाली से हुए वाकिफ
Alert-Corona is Back: 56 हजार मामले सामने आए, लोगों से मास्क पहनने की अपील, भारत में मिले 312 लोग संक्रमित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम मोदी ने किया गोबर धन प्लांट का लोकार्पण, दो साल में 75 और शहरों में लगेंगे बायो सीएनजी प्लांट पीएम मोदी देंगे गुड गवनेंस का मंत्र, काशी में लगेगा मुख्यमंत्रियों का कुंभ
Next Article बजट-2022-शेयर बाजार: एलआईसी का आईपीओ जल्द, वित्त मंत्री सीतामरण ने बजट भाषण में दिए संकेत ओमिक्रॉन की दहशत से उबरा बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, निफ्टी में 300 अंकों की बढ़त

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?