ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीईसीबी की पहल: राज्य स्तरीय ईको क्लब प्रतियोगिता में बीएसपी स्कूलों को कई पुरस्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सीईसीबी की पहल: राज्य स्तरीय ईको क्लब प्रतियोगिता में बीएसपी स्कूलों को कई पुरस्कार

By Om Prakash Verma
Published: October 15, 2022
Share
सीईसीबी की पहल: राज्य स्तरीय ईको क्लब प्रतियोगिता में बीएसपी स्कूलों को कई पुरस्कार
सीईसीबी की पहल: राज्य स्तरीय ईको क्लब प्रतियोगिता में बीएसपी स्कूलों को कई पुरस्कार
SHARE

भिलाई। अग्रसेन धाम रायपुर में 11 एवं 12 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर के द्वारा बाल मेला एवं राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ ईको क्लब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 70 से भी अधिक विद्यालय ने भाग लिया। इसमें बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7 एवं ईएमएमएस, सेक्टर-9 ने सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त किये जिसमें सर्वश्रेष्ठ ईको क्लब केटेगरी में पूरे राज्य में बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7 ने तृतीय स्थान एवं ईएमएमएस, सेक्टर-9 ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। मोहम्मद अकबर पर्यावरण एवं आवास मंत्री ने इस अवसर पर बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-7 और ईएमएमएस, सेक्टर-9 को सर्टिफिकेट, मोमेंटो, नगद पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इसके साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-7 की छात्रा अग्निबाला ने निबन्ध लेखन में प्रथम स्थान, हिमानी चक्रधारी ने भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त पूरे राज्य में बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-7 ने ईको क्लब स्टॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ईएमएमएस, सेक्टर-9 की छात्रा इशिता गुप्ता ने भाषण में प्रथम स्थान, निबन्ध लेखन में अलिफा फातिमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त ईएमएमएस, सेक्टर-9 ने ईको क्लब स्टाल में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन विभाग) एस वी नंदनवार, महाप्रबंधक (शिक्षा) श्रीमती शिखा दुबे एवं महाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन विभाग) श्रीमती उमा कटोच ने दोनों स्कूलों की सराहना की एवं छात्रों का उत्साहवर्धन किया। बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7 में समस्त ईको क्लब की गतिविधि प्राचार्य श्रीमती रूबी बर्मन रॉय एवं ईएमएमएस, सेक्टर-9 की प्रधान अध्यापिका सुश्री मिठू मजुमदार के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में इस उपलब्धि को प्राप्त किया।

बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7 के ईको क्लब प्रभारी विजय कुमार चौबे, श्रीमती श्रीदेवी दुर्गे, सी पी शर्मा, अशोक सिंह एवं ईएमएमएस, सेक्टर-9 के ईको क्लब प्रभारी शर्बानी डे एवं सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

CG Crime : बलरामपुर में विधवा महिला की हत्या, शराब के नशे में हैवान बने युवक, कुल्हाड़ी से किया वार
भारी बारिश के अलर्ट के बाद केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा पर अस्थाई रूप से रोक
स्कूटी से पहुंचे विधायक रिकेश, जुनवानी सतनामी पारा में नाली निर्माण के दिए निर्देश, गली मोहल्ले में बैठक कर पूछी समस्याएं
गुणवत्तापूर्ण पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए पाठ्यपुस्तक निगम प्रतिबद्ध… एनसीईआरटी मानकों के अनुसार ही छप रही किताबें
गौठान महिलाओं के लिए स्वालंबन होने का सबसे बड़ा साधन – अनिला भेड़िया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में अक्षय कुमार : चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे रायगढ़… तमिल की इस सुपरहिट फिल्म के रिमेक की करेंगे शूटिंग
Next Article हाय महंगाई, इस नामी दूध कंपनी ने बढ़ाए रेट, अब इतने रुपए लीटर में मिलेगा दूध, पराठे पर इतने प्रतिशत लगेगा GST हाय महंगाई, इस नामी दूध कंपनी ने बढ़ाए रेट, अब इतने रुपए लीटर में मिलेगा दूध, पराठे पर इतने प्रतिशत लगेगा GST

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?