ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्कूटी से पहुंचे विधायक रिकेश, जुनवानी सतनामी पारा में नाली निर्माण के दिए निर्देश, गली मोहल्ले में बैठक कर पूछी समस्याएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

स्कूटी से पहुंचे विधायक रिकेश, जुनवानी सतनामी पारा में नाली निर्माण के दिए निर्देश, गली मोहल्ले में बैठक कर पूछी समस्याएं

By Mohan Rao
Published: April 27, 2025
Share
SHARE

भिलाई । स्कूटी से वार्ड की गलियों-मोहल्ले होते हुए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन खमरिया जुनवानी में घर घर सम्पर्क कर न केवल लोगों से समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं बल्कि अनेक दिक्कतों के फौरी निराकरण के लिए बड़ी पहल भी उनके द्वारा की जा रही है। रविवार सुबह 7 बजे से साढ़े 10 बजे तक श्री सेन ने जुनवानी के मोहल्ले में सड़क, नाली सहित पानी निकासी व्यवस्था जांचते हुए एसबीआई बैंक कालोनी, सतनामी पारा, शीतला तालाब, खमरिया भाठा क्षेत्र में लोगों से मुलाकात की।

एसबीआई कालोनी जुनवानी में स्ट्रीट रोड और नाली दोनों का निर्माण होना है। कई जगह सीमेंट की सड़क तो बन गई लेकिन पानी निकासी के लिए नाली का कार्य शुरू न होने पर निगम जोन आयुक्त से नाराजगी जताते हुए विधायक ने इस बावत इंजीनियर की क्लास लगाने कहा। उन्होंने तैयार नई सीमेंट सड़क की नियमित रूप से पानी से तराई करने टैंकर भिजवाने और नाली निर्माण तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

घर के अगल बगल सड़क पर वाहन पार्किंग की शिकायत
बैंक कालोनी में ही एक परिवार द्वारा एंटिक गाड़ियों को अपने मकान के आस पास की सड़कों पर लंबे समय से पार्क कर उसे डंप यार्ड बनाने की शिकायत पर श्री सेन स्थानीय नागरिकों के साथ मौके पर पहुंचे और संबंधित परिवार को जल्द सड़क खाली करने की अपील की। उस परिवार ने विधायक से अपनी ग़लती मानते हुए भविष्य में ऐसी शिकायत फिर नहीं होने का भरोसा दिलाया।

शीतला तालाब के पास बोरिंग और डोम शेड की स्वीकृति
जुनवानी शीतला तालाब के समीप महिलाओं की मांग पर वैशाली नगर विधायक ने तत्काल 20 लाख रूपये से तालाब किनारे ओपन डोम शेड, तीज नहावन सहित अन्य अवसर पर महिलाओं के लिए चेंजिंग कक्ष बनाने की घोषणा की। उन्होंने तालाब के पास ही बोरिंग करवाने के लिए मौके पर बोरिंग गाड़ी मंगवाई और आज ही काम शुरू करने के निर्देश दिए। श्री सेन ने कहा कि बोर के बाद पाईप लाईन से आस पास के घरों में नल कनेक्शन भी दिया जाएगा।

सतनामी पारा में नाली नहीं, गलियों में पसरा गंदा पानी
सतनामी पारा की गलियों और घर के सामने गंदा पानी पसरा देख विधायक ने जब लोगों से इसकी वजह पूछी तो पता लगा कि इस मोहल्ले में कहीं भी नाली नहीं है। उन्होंने तत्काल सतनामी पारा में पक्की नाली का प्रस्ताव बना कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। मौके पर जेसीबी बुलवा कर फिलहाल अस्थायी कच्ची नाली बनाने काम शुरू करवाया। जैत खांभ के समीप खाली मैदान को साफ करवा कर सामाजिक कार्यक्रम के लिए डोम शेड निर्माण करने के निर्देश दिए।

गौरतलब हो कि विधायक रिकेश सेन ने 15 अप्रैल से स्कूटी से वार्ड सम्पर्क अभियान प्रारंभ किया है और वे वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत निगम के सभी 37 वार्डों में पहुंच कर लोगों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याएं सुन उसके निराकरण की पहल कर रहे हैं। श्री सेन ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में अमूमन सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्तता काफी बढ़ जाती है। इससे आमजन को समस्याओं के लिए निगम या जनप्रतिनिधियों का चक्कर काटना पड़ता है और हर समय जनप्रतिनिधि कार्यालय में उपलब्ध रहें, यह भी संभव नहीं हो पाता इसलिए उन्होंने वैशाली नगर में स्कूटी से वार्ड तक पहुंचने का अभियान शुरू किया जिसके तहत कार्यक्रमों के बीच समय निकाल कर वो चिन्हित वार्डों के गली मोहल्ले पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड भ्रमण का उद्देश्य समस्याओं के जल्द से जल्द निराकरण का है इसलिए एक-एक वार्ड में वो स्कूटी से 10 से 15 दिन लगातार 2-4 घंटे स्थानीय लोगों से मेल मुलाकात और संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान सड़क, नाली, पेयजल, सफाई के आलावा क्षेत्र के समुचित विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, साथ ही जहां जहां गली मोहल्ले में आसामाजिक गतिविधियां नशा, जुआ जैसी शिकायतें मिल रही हैं वहां संबंधित थाना को निर्देश देकर इन पर अंकुश लगाने की पहल भी की जा रही है।

अपहरण में विफल होने पर बीकॉम छात्रा को बीच सड़क पर मारी गोली, मौत
ट्विनसिटी की सिमी ने बढ़ाया गौरव: यूपीएससी में हासिल की 31 वीं रैंक
आचार संहिता लगते ही दुर्ग पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, एसपी सहित सभी अफसर हुए शामिल
नरवा विकास योजना: प्रदेश में कैम्पा मद के अंतर्गत 160.95 करोड़ रुपए की लागत से 10 लाख 77 हजार भू-संवर्धन संरचनाएं पूर्ण
बीएसपी के यूनिवर्सल रेल मिल ने बनया नया रिकार्ड… यूटीएस 90 प्राइम रेल्स के उत्पादन का दर्ज किया सर्वश्रेष्ठ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आंध्र महिला मंडली का 53वां स्थापना दिवस : महिलाओं ने बांटी 1000 से ज्यादा राहगीरों को छाछ
Next Article तिलहन फसलों को बढ़ावा देने में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड एवं साहू समाज की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री साय

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?