ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सियासी सुगबुगाहट: सपा को छोड़ कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगा रालोद? जयंत को राज्यसभा भेजने की पेशकश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सियासी सुगबुगाहट: सपा को छोड़ कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगा रालोद? जयंत को राज्यसभा भेजने की पेशकश

By @dmin
Published: November 3, 2021
Share
सियासी सुगबुगाहट: सपा को छोड़ कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगा रालोद? जयंत को राज्यसभा भेजने की पेशकश
सियासी सुगबुगाहट: सपा को छोड़ कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगा रालोद? जयंत को राज्यसभा भेजने की पेशकश
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह की मुलाकात के बाद प्रदेश में सियासी सुगबुगाहट तेज हो गई हैं। चर्चा है कि जयंत को कांग्रेस की तरफ से पंजाब विधानसभा चुनाव में सीटें देने और राज्यसभा भेजने का ऑफर दिया गया है। उधर, रालोद के थिंक टैंक का मानना है बसपा और कांग्रेस का गठबंधन होना मुश्किल है। जबकि बिना बसपा के इस गठबंधन के कोई मायने नहीं होंगे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा था कि उनका रालोद के साथ मजबूती से गठबंधन है। बस सीटों का बंटवारा होना है। ठीक यही बात रविवार दोपहर रालोद प्रमुख चौधरी जयंत ने भी लखनऊ में प्रेस वार्ता में कही थी, लेकिन शाम को कुछ और ही सियासी सीन नजर आने लगा।

दिल्ली लौटते समय जयंत ने वह फ्लाइट छोड़ दी, जिससे अखिलेश भी दिल्ली जा रहे थे। उसके बजाय वह कांग्रेस के निजी विमान में प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ दिल्ली रवाना हुए। इससे पहले प्रियंका के साथ लखनऊ हवाई अड्डे पर भी काफी देर जयंत की बातचीत हुई।

चर्चा है कि कांग्रेस ने इस मुलाकात में जयंत को नया ऑफर दिया है। यूपी के साथ पंजाब में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कहा गया है कि रालोद को पंजाब में कांग्रेस कुछ मजबूत सीटें देंगी। किसान आंदोलन के बाद रालोद को भी यह विकल्प अच्छा दिख रहा है। इसके अलावा जयंत को छत्तीसगढ़ या पंजाब के बूते राज्यसभा भेजने का ऑफर देने की बात कही जा रही है। इतना ही नहीं, भविष्य में हरियाणा में मिलकर नए समीकरण बनाने की बात रखी गई है।

प्रस्ताव पर गंभीरता से हो रहा विचार
जानकारों के मुताबिक इस पर गंभीरता से विचार हो रहा है। पर, कांग्रेस बसपा से भी संपर्क साध रही है। गणित यह तैयार किया जा रहा है कि बसपा, रालोद और कांग्रेस अगर साथ आएं तभी कुछ मजबूती आ सकती है। उधर, बसपा भी इस पूरे सीन पर पैनी नजर रखे है। चूंकि बसपा के मजबूत सिपहसालार भी लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। ऐसे में नए समीकरण बसपा को भी संजीवनी दे सकते हैं।

पर सीटों पर दावे से खड़ा होगा संकट
जिन सीटों पर रालोद और सपा के अपने-अपने दावे हैं, उन्हीं सीटों पर बसपा भी अपने को मजबूत मानती है। मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुरादाबाद, बुलंदशहर, बिजनौर की सीटों पर रालोद इस समय मजबूत दावा पेश कर रही है। सपा के साथ भी इन्हीं सीटों पर सबसे ज्यादा मंथन है। यदि नया गठबंधन हुआ तो इन्हीं सीटों पर फिर से अपने-अपने दावे होंगे।

बसपाई रणनीतिकार भी इस नई चर्चाओं का गहनता से अध्ययन कर रहे हैं। उनकी निगाह इन्हीं सीटों पर है। हालांकि प्रत्यक्ष तौर पर सपा और रालोद नेता दोनों ही इन चर्चाओं के बजाय इसी बात पर जोर दे रहें है कि सपा और रालोद का गठबंधन है और मजबूती से चुनाव लड़ेगा। जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने लोगों से सर्वे टीम को बीमारियों के बारे में सही-सही जानकारी देने की अपील की
सीएम बघेल की केन्द्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ बैठक: कोयला उत्पादन एवं खनन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा
प्रदेश में बेकाबू हो रहा कोरोना: सामने आए 4563 नए मरीज, 28 की मौत
चांद की सतह पर लैंड हुआ चीन का पहला मानवरहित स्पेसक्राफ्ट, नमूने एकत्र करके लौटेगा
50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मार्च से लगेगा टीका, डॉ. हर्षवर्धन ने किया बड़ा एलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रशांत किशोर फिर बनाएंगे कांग्रेस के लिए रणनीति? पंजाब में चन्नी को हाईकमान से मिला यह निर्देश प्रशांत किशोर फिर बनाएंगे कांग्रेस के लिए रणनीति? पंजाब में चन्नी को हाईकमान से मिला यह निर्देश
Next Article धनतेरस पर जमकर हुई सोने की खरीदारी, एक दिन में ही बिके 15 टन सोने के आभूषण धनतेरस पर जमकर हुई सोने की खरीदारी, एक दिन में ही बिके 15 टन सोने के आभूषण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?