ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धनतेरस पर जमकर हुई सोने की खरीदारी, एक दिन में ही बिके 15 टन सोने के आभूषण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

धनतेरस पर जमकर हुई सोने की खरीदारी, एक दिन में ही बिके 15 टन सोने के आभूषण

By @dmin
Published: November 3, 2021
Share
धनतेरस पर जमकर हुई सोने की खरीदारी, एक दिन में ही बिके 15 टन सोने के आभूषण
धनतेरस पर जमकर हुई सोने की खरीदारी, एक दिन में ही बिके 15 टन सोने के आभूषण
SHARE

बिजनेस डेस्क/नई दिल्ली (एजेेंसी)। बाजारों में दीपावली से पहले धनतेरस की सकारात्मक शुरुआत हुई और खोई चमक वापस पाते हुए सोने के आभूषणों और सिक्कों की बिक्री लगभग कोरोना पूर्व के स्तर पर पहुंचने की ओर है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मंगलवार को धनतेरस पर देशभर में लगभग 75,000 करोड़ रुपये की बिक्री हुई और ग्राहकों ने करीब 15 टन सोने के आभूषणों की खरीदारी की। 

त्योहारी सीजन में बढ़ गई सोने की मांग
महामारी की घटती चिंताओं और मांग में तेजी के साथ उपभोक्ताओं की भीड़ सोने की खरीदारी के लिए दुकानों का रुख कर रही है। त्योहारी सीजन का इसमें अहम योगदान रहा। दुकानों में और ऑनलाइन बिक्री तेज होने के साथ सोने की कीमतों के अगस्त के 57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर की तुलना में अपेक्षाकृत नरम होने के साथ मंगलवार को खरीदारी में वृद्धि हुई, विशेष रूप से हल्के वाले सोने के उत्पादों की बिक्री में तेजी देखी गयी। 

धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ मानते हैं लोग
हिंदू मान्यता के अनुसार धनतेरस को कीमती धातुओं से लेकर बर्तनों तक की खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। गौरतलब है कि सोने की कीमत मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में 46,000-47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (करों को छोड़कर) के दायरे में थीं, जो इस साल अगस्त में 57,000 रुपये से अधिक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी थी। हालांकि, इस बार धनतेरस के दिन सोने की दर साल 2020 धनतेरस के भाव 39,240 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में 17.5 प्रतिशत अधिक थी। लेकिन लोगों ने फिर भी जमकर सोने की खरीदारी की। 

ऑफलाइन खरीदारी में हुआ इजाफा 
आभूषणों की दुकानों में उपभोक्ताओं की बढ़ी हुई भीड़ स्वर्ण विक्रेताओं में उत्साह भर रही है। ऑफलाइन खरीदारी में इजाफा हो रहा है। एक साल पहले की तुलना में दुकान पर जाकर खरीदारी करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा कि आभूषण उद्योग महामारी की वजह से आयी मंदी से उबरा है। कैट ने एक बयान में कहा कि धनतेरस पर देशभर में लगभग 75,000 करोड़ रुपये की बिक्री हुई और इस दिन करीब 15 टन सोने के आभूषणों की बिक्री हुई।

दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा सोना बिकने का अनुमान
कैट ने बताया कि इसमें दिल्ली में 1,000 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र में करीब 1,500 करोड़ रुपये, उत्तर प्रदेश में करीब 600 करोड़ रुपये की अनुमानित बिक्री शामिल है। दक्षिण भारत में, लगभग 2,000 करोड़ रुपये होने की बिक्री होने का अनुमान है। वल्र्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) के क्षेत्रीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत) सोमसुंदरम पी आर ने कहा कि दबी मांग, कीमतों में नरमी और अच्छे मानसून के साथ ही लॉकडाउन संबंधी प्रतिबंधों में राहत से मांग में जोरदार उछाल की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह तिमाही हाल के वर्षों में सबसे बेहतरीन तिमाही होने की उम्मीद है।

हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को नैया पार कराने वाले भक्त गुहा निषाद राज से प्रेरणा लेना चाहिए- ताम्रध्वज साहू
महात्मा गांधी के सपनों को साकार कर रहे भूपेश, प्रदेश में फिर होगी कांग्रेस की वापसी
रथयात्रा महोत्सव में राज्यपाल के साथ शामिल हुए सीएम साय, निभाई छेरापहरा की रस्म, प्रदेशवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद
मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को सीधे पक्षकार नहीं बनाया जा सकता: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट
पहाड़ी कोरवाओं को नजदीक के दुकानों में मिलेगा पूरा राशन, अब तय नहीं करनी होगी लंबी दूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सियासी सुगबुगाहट: सपा को छोड़ कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगा रालोद? जयंत को राज्यसभा भेजने की पेशकश सियासी सुगबुगाहट: सपा को छोड़ कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगा रालोद? जयंत को राज्यसभा भेजने की पेशकश
Next Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत भीषण सड़क हादसा: दिवाली पर घर जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 4 की मौत, 19 घायल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?