ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सियासत : कांग्रेस में दरारों को लेकर आशंकाओं के बादल छंटे? कमल ही होंगे 2023 में पार्टी के ‘नाथ’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सियासत : कांग्रेस में दरारों को लेकर आशंकाओं के बादल छंटे? कमल ही होंगे 2023 में पार्टी के ‘नाथ’

By @dmin
Published: April 5, 2022
Share
हनीट्रैप मामला: पूर्व सीएम कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ीं, एसआईटी करेगी पूछताछ
हनीट्रैप मामला: पूर्व सीएम कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ीं, एसआईटी करेगी पूछताछ
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की आशंकाओं के बादल छंट गए हैं। पार्टी नेताओं ने एक बार फिर कमलनाथ में अपना भरोसा जताया है। इसके साथ ही तय हो गया है कि मध्य प्रदेश में 2023 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस कमलनाथ के नेतृत्व में ही लड़ेगी। सोमवार शाम को इस बारे में कमलनाथ के निवास पर इस बारे में चार घंटे तक मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया। इसके साथ ही पिछले कुछ समय से मध्य प्रदेश कांग्रेस में दरार को लेकर उठ रही खबरों पर भी विराम लग गया है।

शामिल हुए वरिष्ठ नेता
इस मीटिंग में मध्य प्रदेश के तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल हुए। इनमें अजय सिंह और अरुण यादव भी शामिल थे। गौरतलब है कि इन दोनों नेताओं ने पिछले महीने दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलकर कमलनाथ की शिकायत की थी। दोनों ने आरोप लगाया था कि कमलनाथ उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। इसके अलावा राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह और जीतू पटवारी आदि भी मीटिंग में मौजूद रहे। एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सभी ने कमलनाथ के नेतृत्व में विश्वास जताया। साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया कि वह सभी 2023 का चुनाव उनके नेतृत्व में लडऩे के लिए प्रतिबद्ध हैं।

दरार की खबरों पर यह बोले
एक अन्य नेता के मुताबिक इस दौरान कमलनाथ ने चुनाव में जीत के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समर्थन की जरूरत बताई। साथ ही उन्होंने असंतुष्ट नेताओं की शिकायतें भी दूर कीं। कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह ने कहाकि पार्टी नेताओं के बीच दरार की खबरें पूरी तरह से झूठी हैं। हम सभी ने कमलनाथ जी को आश्वस्त किया है कि हम एक हैं और उन्हें 2023 चुनाव में कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में देखना चाहते हैं। मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए जीतू पटवारी ने कहाकि प्रदेश में आर्थिक अराजकता का माहौल है। वहीं सामाजिक तालमेल का भी अभाव है।

जनआंदोलन की तैयारी
जीतू पटवारी ने कहाकि कांग्रेस 2023 का चुनाव शिवराज सरकार की असफलताओं, भ्रष्टाचार, किसानों के दर्द समेत विभिन्न आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर लड़ेगी। उन्होंने बताया कि कमलनाथ के नेतृत्व में एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके मुताबिक प्रदेश में आमजन से जुड़े मुद्दों के बारे में आवाज उठाई जाएगी। जल्द ही लोग देखेंगे कि कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक कैसे जनहित में काम करती है। जिराती ने बताया कि कांग्रेस नेता विभिन्न मुद्दों को लेकर जनआंदोलन करेंगे।

भाजपा प्रवक्ता बोले-असलियत सामने आएगी
वहीं तरुण भनोत ने कहाकि मध्य प्रदेश की आर्थिक स्थिति बेहद बदतर है। इन हालात में डीजल, पेट्रोल, गैस, बिजली और अन्य सभी तरह के खर्चों का भार प्रदेश के लोगों के कंधों पर डाल दिया गया है। उन्होंने कहाकि शिवराज सरकार आमजन का बिल्कुल ख्याल नहीं रख रही है। मीटिंग में यह तय किया गया है कि कांग्रेस पार्टी महंगाई, किसानों और बेरोजगारी के मुद्दे पर लोगों को जागरूक करेगी। दूसरी तरफ भाजपा के प्रवक्ता दुर्गेश केशवानी ने कहाकि सैद्धांतिक तौर पर भले ही कांग्रेस नेताओं ने कमलनाथ में भरोसा जताया है। लेकिन असलियत जल्द ही सामने आएगी। ठीक इसी तरह, 15 महीने तक कुशासन करने वाले कमलनाथ आम वोटरों का भरोसा कभी नहीं जीत पाएंगे।

महतारी वंदन योजना: राज्य सरकार दोबारा शुरू करने जा रही पोर्टल! पात्र महिलाओं को मिलेगा आवेदन करने का मौका
गुणवत्तापूर्ण पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए पाठ्यपुस्तक निगम प्रतिबद्ध… एनसीईआरटी मानकों के अनुसार ही छप रही किताबें
जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा 120 क्विंटल धान, झारखंड से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की थी तैयारी
वैक्सीनेशन ब्रेकिंग: फिर से वैक्सीन की किल्लत… भिलाई के इन 6 केन्द्रों में लगेगा टीका
चेयरमेन वोरा ने किया कांग्रेस के निर्माणाधीन राजीव भवन का निरीक्षण… निर्माणी एजेंसी को दिए दिशा निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The number of active cases has reduced by five lakhs फिर फैल रहा कोरोना, लगातार तीसरे दिन बढ़ी संक्रमण दर; डेढ़ महीने बाद 1 फीसदी से ज्यादा
Next Article यूक्रेन में मौत और मातम: तबाह हो चुके शहरों में मिल रहे लाशों के पहाड़, जहां रहे रूसी सैनिक वहां छोड़ गए एक भयानक मंजर यूक्रेन में मौत और मातम: तबाह हो चुके शहरों में मिल रहे लाशों के पहाड़, जहां रहे रूसी सैनिक वहां छोड़ गए एक भयानक मंजर

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?