ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सभी हाई स्कूलों और हायर सेकेंडरी स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे विशेष टीकाकरण सत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सभी हाई स्कूलों और हायर सेकेंडरी स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे विशेष टीकाकरण सत्र

By @dmin
Published: January 4, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 5 करोड़ से पार, 94 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके
छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 5 करोड़ से पार, 94 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके
SHARE
  • 15-18 वर्ष के सभी बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक जनवरी माह में ही देना सुनिश्चित करने स्वास्थ्य विभाग ने दिए निर्देश
  • सभी सीएमएचओ और डीईओ को जारी किया परिपत्र, स्कूलों और पालकों से चर्चा कर 5 जनवरी तक टीकाकरण के लिए कैलेंडर तैयार करने के निर्देश

रायपुर. राज्य में 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक चालू जनवरी माह में ही देना सुनिश्चित करने सभी हाई-स्कूलों और हायर-सेकेंडरी स्कूलों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सभी स्कूलों और अभिभावकों से चर्चा कर 5 जनवरी तक टीकाकरण के लिए माह भर का विस्तृत कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य एवं स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी को परिपत्र जारी कर इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि भारत सकार ने 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष के सभी बच्चों का “कोवैक्सीन” से कोविड टीकाकरण करने की अनुमति प्रदान की है। इस कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने सभी जिलों के टीकाकरण अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी तत्काल बैठक कर इसका संपूर्ण कार्यक्रम तैयार करें। प्रत्येक निजी और शासकीय हाई-स्कूल एवं हायर-सेकेंडरी स्कूल में कोविड टीकाकरण का विशेष सत्र आयोजित करने के लिए तत्काल तिथि व समय निश्चित कर कैलेंडर तैयार करें। इसकी कार्ययोजना इस तरह से तैयार की जाए कि सभी हाई-स्कूलों और हायर-सेकेंडरी स्कूलों में प्रथम डोज का टीकाकरण इसी महीने पूरा हो जाए। विभाग ने जिला टीकाकरण अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में टीकाकरण टीम बनाने कहा है। सभी जिलों को अपने-अपने जिले में टीकाकरण का कैलेंडर आयुक्त, लोक शिक्षण तथा मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को 5 जनवरी तक भेजने कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव ने निजी और शासकीय दोनों स्कूलों में कोविड टीकाकरण के विशेष सत्र के संबंध में पालकों के साथ विशेष बैठक आयोजित कर उन्हें टीकाकरण की जानकारी देने कहा है। उन्होंने बच्चों के टीकाकरण के समय पालकों से उपस्थित रहने का आग्रह करने के लिए भी निर्देशित किया है। पालकों के साथ बैठक का कार्यवाही विवरण स्कूल में सुरक्षित रखने कहा गया है। टीकाकरण सत्र के दिन टीकाकरण टीम द्वारा कोविन पोर्टल पर उस स्कूल के लिए एक विशेष सत्र का निर्माण किया जाएगा और स्कूल के शिक्षक टीकाकरण टीम से साथ मिलकर 15 से 18 वर्ष के सभी बच्चों का कोविन पोर्टल पर ऑन-साइट पंजीकरण करेंगे। पंजीकरण के बाद टीकाकरण टीम द्वारा बच्चों को “कोवैक्सीन” का टीका लगाया जायेगा।

स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के बाद बच्चों की निगरानी के भी निर्देश दिए हैं। टीका लगाने के बाद बच्चों को कम से कम 30 मिनट तक स्कूल में ही बिठाकर रखा जाएगा जिससे कि उनमें टीके के किसी भी प्रकार के विपरीत प्रभाव (AEFI – Adverse Effects Following Immunization) पर नजर रखी जा सके। एईएफआई (AEFI) होने पर बच्चे को तत्काल नजदीक के अस्पताल में ले जाने की व्यवस्था पहले से रखी जाएगी। यदि किसी बच्चे को कोई एईएफआई होता है तो उसे तत्काल अस्पताल ले जाकर इलाज कराया जाएगा। आयुक्त, लोक शिक्षण और मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संयुक्त रूप से इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र के निर्देशानुसार तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने और की गई कार्यवाही से विभाग को अवगत कराने कहा है।

पत्रकार को राष्ट्रपति से सवाल पूछना पड़ा महंगा, सुरक्षाकर्मियों ने कर दीं लात-मुक्कों की बौछार
खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, हाईवा व जेसीबी जब्त
ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
ब्रेकिंग न्यूज: पावर हाउस सब्जीमंडी में आलू प्याज की दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक
हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट का सवाल- जब याचिका खारिज की है तो आरोपी को संरक्षण क्यों?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिंभौरी पंचायत बनेगी नगर पंचायत, ग्राम सिलघट में खुलेगा उप स्वास्थ्य केंद्र : भूपेश बघेल
Next Article एक अक्टूबर से ई-कोर्ट के माध्यम से ही निराकृत होंगे राजस्व के मामले : सीएम बघेल बचाव ही सुरक्षा : कोविड अनुकूल व्यवहार का कड़ाई से पालन हो -मुख्यमंत्री बघेल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?