ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा नेता, आमने-सामने से हुई टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा नेता, आमने-सामने से हुई टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे

By Om Prakash Verma
Published: June 24, 2023
Share
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा नेता, आमने-सामने से हुई टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा नेता, आमने-सामने से हुई टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे
SHARE

कोरबा। कोरबा निवासी और वरीष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल के साथ उनका परिवार एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गया। केदारनाथ अग्रवाल अपनी पत्नी, पोती और ड्राइवर के साथ शादी समारोह में शामिल होने कटघोरा गए हुए थे। वहां से वापसी के दौरान सीएसईबी कॉलोनी दर्री के जूनियर क्लब के पास उनकी कार पहुंची ही थी। तभी सामने से एक कार तेज गति से आई और अनियंत्रित होकर उनकी कार से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाडिय़ों के परखच्चे उड़ गए। सुखद संयोग रहा कि केदारनाथ अग्रवाल की गाड़ी के सभी एयर बैग खुल गए और कार में मौजूद सभी लोगों की जान बच गई। केदारनाथ की पत्नी को मामूली चोट आई थी। जिन्हें रात में ही चिकित्सक के पास ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें भी घर जाने दिया गया। दुर्घटना जिस वक्त हुई उससे हुई तेज आवाज के कारण काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल को देख लोगों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर को धन्यवाद किया और कहा कि वह परिवार के साथ सकुशल थे। घटना की सूचना दर्री पुलिस को दे दी गई। दर्री पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की। जहां दोनों वाहनों को के्रन के माध्यम से खींचकर थाना लेकर पहुंची।

Bhilai Breaking : शातिर चोर गिरोह पकड़ाया, गैंग में महिलाएं व नाबालिग भी शामिल, 10 मामलों क खुलासा
7 करोड़ से शहर की सड़को को गड्ढो से मिलेगी मुक्ति, समयसीमा में पूर्ण हो कार्यो का निराकरण : वोरा
घर पर सो रहे पिता को अगुवा कर बेटो ने कर दी हत्या, चार दिन पहले पेड़ पर लटकी मिली थी लाश… ऐसे पकड़ाए आरोपी
शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश के आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल, पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप… जानिए क्या इसका राज
अस्पतालों में इलाज की पूरी व्यवस्था: लक्षण नजर आएं तो तुरंत कराएं टेस्ट…. कोविड से लडऩे सभी संसाधन मौजूद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना हो रहा है साकार, जैविक खेती रीपा में हजारों लोगों को मिल रहा रोजगार गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना हो रहा है साकार, जैविक खेती रीपा में हजारों लोगों को मिल रहा रोजगार
Next Article जामुल में पकड़ाया ऑनलाइन सट्टा, पांच सटोरिए गिरफ्तार… चला रहे थे लोटस 365 बुक का पैनल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?