ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: इस वनग्राम में चोरी हो गया स्कूल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: इस वनग्राम में चोरी हो गया स्कूल

By @dmin
Published: June 23, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ के इस वनग्राम का स्कूल चोरी चला गया है। समय-समय पर कुआं चोरी, नहर चोरी, आदि की घटनाएं प्रकाश में आती रही हैं पर यह मामला गंभीर है। कुआं और नहर तो कभी बने ही नहीं थे पर यहां स्कूल था, उसमें 100 बच्चे पढ़ते भी थे पर अब स्कूल नहीं है। 10 साल पहले स्कूल को चोर उठाकर 10 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी की तलहटी में ले गए। गांव वालों ने थाने में तहरीर देकर स्कूल को ढूंढकर वापस लाने की मांग की है। यह बेहद दिलचस्प मामला है गरियाबंद जिले का। तहसील मुख्यालय मैनपुर से 22 किलोमीटर दूर बीहड़ जंगल के बड़ेगोबरा गांव में कमार जाति के वनवासियों के लिए 1989 में आश्रम स्कूल की स्थापना की गई थी। स्कूल में पर्याप्त संख्या में बच्चे भी थे। 2012-13 में स्कूल को विस्तार देने की घोषणा की गई। लाखों रुपए की स्वीकृति मिली। फिर एक दिन रातों रात स्कूल का सारा साजो-सामान उठ गया। ग्रामीणों ने पता लगाया तो एक नया स्कूल भाठीगढ़ की पहाड़ी के पास मिला। गांव वालों को शक है कि यह उनके गांव का ही स्कूल है। गांव वालों ने इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी, विधायक और सांसदों से भी गुहार लगाई पर कहीं से कोई जवाब नहीं मिला। थक हारकर उन्होंने स्कूल चोरी जाने की लिखित शिकायत मैनपुर थाने में की है। शिकायत दर्ज करवाने पूरा गांव आया हुआ था। दरअसल इस तरह की पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवाने के पीछे सरपंच का मीडिया ज्ञान है। वे भली-भांति जानते थे कि लोगों की वनवासियों की समस्या से, उनके बच्चों की शिक्षा से कोई लेना देना नहीं है। जब विधायक,सांसद यहां तक कि मंत्री को इन वनवासी बच्चों की नहीं पड़ी तो लोग क्यों इसमें रुचि लेंगे भला। पर यदि मामले को रोचक मोड़ दे दिया जाए तो यह नेशनल मीडिया पर जा सकता है। स्कूल का सामान रातों रात उठाया गया था ताकि कोई विरोध न कर सके। ग्रामीणों को इसकी भनक बाद में लगी। इसलिए स्कूल शिफ्ट करने की घटना को चोरी का रूप दे दिया गया। बस फिर क्या था, थाने से आवेदन की फोटो चलकर मीडिया के पास पहुंच गई। राष्ट्रीय अखबारों ने इसे हाथों हाथ लिया और हंगामा खड़ा हो गया। खबर आने के बाद राजधानी रायपुर के पत्रकार भी विधायक को घेरने लगे हैं। जवाब देना मुश्किल हो रहा है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि सरकारें किस हद तक झूठ बोलती हैं। पिछली सरकार से जुड़े संगठन के लोग दावा करते थे कि उनकी पार्टी जंगलों में काफी काम कर रही है और आदिवासी उनके साथ हैं। पर जब पिछले विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया तो उन्हें सांप सूंघ गया। घटना बता रही है कि हालात अब भी नहीं बदले हैं। आम आदमी और वनवासियों की किसी को नहीं पड़ी।

प्राकृतिक चिकित्सा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ की पहचान मेडिकल टूरिस्म के रूप में हो- श्याम बिहारी जायसवाल
रायपुर एयरपोर्ट पर फिर शुरू हुई विमान सेवा, दृश्यता कम होने के कारण आवाजाही पर लगी थी रोक
छत्तीसगढ़ में आबकारी उप निरीक्षक पदों पर नियुक्ति आदेश निरस्त, आदेश जारी
बेरोजगारी से परेशान युवक बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदा…. मां और बहन को फोन कर बताया मैं किसी काम का नहीं
ऑस्कर 2023 के लिए खास लुक में रवाना हुए राम चरण…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जाको राखे साइयां… रायगढ़ हादसे में मलबे से यूं सुरक्षित निकला 4 साल का मासूम हादसा: गैस रिसाव से पांच झुलसे, बचाने की कोशिश करने वाले समेत तीन की मौत
Next Article 49 पदों के लिए लोक सेवा आयोग ने जारी की चयन सूची, प्राचार्य वर्ग-1 एवं प्राचार्य वर्ग-2 की सूची जारी 49 पदों के लिए लोक सेवा आयोग ने जारी की चयन सूची, प्राचार्य वर्ग-1 एवं प्राचार्य वर्ग-2 की सूची जारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?