ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्रीलंका में सियासी संकट : गोतबाया नहीं छोड़ेंगे राष्ट्रपति पद, बहुमत साबित करने वाले दल को सौंपेंगे सत्ता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

श्रीलंका में सियासी संकट : गोतबाया नहीं छोड़ेंगे राष्ट्रपति पद, बहुमत साबित करने वाले दल को सौंपेंगे सत्ता

By @dmin
Published: April 5, 2022
Share
श्रीलंका में सियासी संकट : गोतबाया नहीं छोड़ेंगे राष्ट्रपति पद, बहुमत साबित करने वाले दल को सौंपेंगे सत्ता
श्रीलंका में सियासी संकट : गोतबाया नहीं छोड़ेंगे राष्ट्रपति पद, बहुमत साबित करने वाले दल को सौंपेंगे सत्ता
SHARE

कोलंबो (एजेंसी)। श्रीलंका में जारी भीषण आर्थिक संकट के बीच सत्ता संघर्ष भी जारी है। राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने विपक्ष की मांग पर पद छोडऩे से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह संसद में 113 सदस्यों का बहुमत साबित करने वाले किसी भी दल को सत्ता सौंपने को तैयार हैं। इस बीच नवनियुक्त वित्त मंत्री अली साबरी ने दूसरे ही दिन इस्तीफा दे दिया।

श्रीलंका के विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग की थी, जिसे राजपक्षे ने ठुकरा दिया है। देश के राजनीतिक दलों में तनातनी बढ़ती जा रही है। विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति राजपक्षे की उस अपील को भी खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने विपक्ष से एकता मंत्रिमंडल में शामिल होने का आग्रह किया था।

राजपक्षे परिवार के खिलाफ भड़के लोग
श्रीलंका में घनघोर आर्थिक संकट के बीच लोगों में अब सत्तारूढ राजपक्षे परिवार के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। महंगाई से त्रस्त लोग कह रहे हैं कि ‘एक परिवार को देश को बर्बाद करने से रोको, ‘हमारे देश को बेचना बंद करो। श्रीलंका के ज्यादातर अहम पदों पर राजपक्षे परिवार का कब्जा है।

बहुमत पता लगाने के लिए आज मतदान
डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति राजपक्षे ने सोमवार को राजनीतिक बैठकें कीं। वहीं, देश में आवश्यक वस्तुओं की कमी और बिजली कटौती के खिलाफ जनता का विरोध जारी रहा। जनता के विरोध के बाद संसद की आज पहली बार बैठक होने वाली है। स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने 225 सदस्यीय सदन में बहुमत साबित करने के लिए मतदान कराएंगे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सदन में किस दल के पास 113 का बहुमत है।

विपक्ष सर्वदलीय सरकार के लिए तैयार नहीं
देश में जबर्दस्त आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका सरकार के 26 कैबिनेट मंत्रियों ने रविवार को अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति राजपक्षे ने संकट से निपटने के लिए विपक्षी दलों को कैबिनेट में शामिल होने और सर्वदलीय सरकार बनाने का न्योता दिया, लेकिन विपक्ष इसके लिए तैयार नहीं है।

श्रीलंका फ्रीडम पार्टी अब भी सरकार बचाने में जुटी
डेली मिरर अखबार ने बताया कि श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) के बाहर होने और कुछ सरकारी सांसदों के स्वतंत्र बैठने की धमकी देने से सरकार ने अपना दो-तिहाई बहुमत खो दिया है। एसएलपीपी अब भी अपनी 113 सीटों पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है ताकि वह साधारण बहुमत के साथ भी सरकार में बनी रह सके और महिंदा राजपक्षे प्रधानमंत्री बने रह सकें। यदि महिंदा राजपक्षे सरकार आज बहुमत साबित करने में विफल रही तो स्पीकर नए पीएम के लिए चर्चा करा सकते हैं और जैसा कि राष्ट्रपति ने कहा है नई पार्टी को वह सत्ता सौंप देंगे।

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन में दौड़े हजारों धावक: हैदराबाद के अनीब थापा रहे पहले स्थान पर… महिला वर्ग में उत्तरप्रदेश की रीनू रही अव्वल
सीएम साय ने किया पुलिस ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, कहा- जन-जन की सहभागिता से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ का सपना
छोटी चोरियों से नहीं हो रहा था गुजारा तो करने निकले बैंक में डकैती, पुलिस पहुंची तो भागे… तीन डकैत पकड़ाए
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष बने डॉ. प्रवीण वर्मा व संत कुमार नेताम सदस्य बनाए गए
छग चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री महिला इकाई ने अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के उपलक्ष्य में योगा संचारण दिवस मनाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अहमद पटेल के बेटे के बदले सुर: छोड़ सकते हैं कांग्रेस, कहा- इंतजार करते-करते थक गया हूं अहमद पटेल के बेटे के बदले सुर: छोड़ सकते हैं कांग्रेस, कहा- इंतजार करते-करते थक गया हूं
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 167 # 05 April 2022

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?