ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्रीदेवी को समर्पित होगा खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 9वां सीजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

श्रीदेवी को समर्पित होगा खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 9वां सीजन

By Om Prakash Verma
Published: November 23, 2023
Share
श्रीदेवी को समर्पित होगा खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 9वां सीजन
श्रीदेवी को समर्पित होगा खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 9वां सीजन
SHARE

-16 से 22 दिसंबर तक लगेगा खजुराहो में अंतरराष्ट्रीय सितारों का जमावड़ा
– महान बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को समर्पित किफ़ का 9वां सीजन
– सात दिवसीय समारोह में देखने को मिलेगी बुंदेली कला-संस्कृति की अनूठी झलक
– भारतीय और विदेशी फिल्मों के अलावा शार्ट फिक्शन फिल्म्स, नई बुंदेली फिल्म्स, यूरोपियन फिल्म्स, मोबाइल शार्ट फिल्म्स, सर्वश्रेष्ठ रील, ट्रिब्यूट श्रीदेवी फिल्म व महिला फिल्म मेकर्स की फिल्मों का प्रदर्शन

बेशकीमती शिल्पकलाओं के लिए विश्वविख्यात खजुराहो को अब बांस-बल्लियों से तैयार की गई टापरा टॉकीज में फिल्मों की प्रदर्शनी वाले अपने अनोखे अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए भी जाना जाता है. इसी क्रम में मध्यप्रदेश के सबसे बड़े पर्यटन केंद्रों में से एक खजुराहो में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (KIFF) का 9वां एडिशन भी जल्द शुरू होने जा रहा है, जो 16 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच खजुराहो के बुंदेला रिसोर्ट में आयोजित होगा. सात दिनों तक चलने वाले इस समारोह का आयोजन फिल्म अभिनेता व बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुन्देला के प्रयास प्रोडक्शन के बैनर तले होता है. इस बार समारोह की थीम बॉलीवुड की महान अभिनेत्री श्रीदेवी पर आधारित है. इस दौरान उनकी लाडला, नगीना, इंग्लिश विंग्लिश, मॉम जैसी कुछ विशेष फिल्मों के साथ-साथ भारतीय और विदेशी फिल्मों के अलावा शार्ट फिक्शन फिल्म्स, नई बुंदेली फिल्म्स, यूरोपियन फिल्म्स, मोबाइल शार्ट फिल्म्स, सर्वश्रेष्ठ रील, ट्रिब्यूट श्रीदेवी फिल्म व महिला फिल्म मेकर्स की फिल्मों का प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा.

किफ़ खजुराहो की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार, इस बार अन्य गतिविधियों के अतिरिक्त आगंतुकों को समारोह में उपस्थित रहने वाले सेलिब्रिटीज के साथ डिनर करने का अवसर भी प्राप्त होगा, जिसके लिए उपयुक्त पास की व्यवस्था की जाएगी. इसके अतिरिक्त फिल्म वर्कशॉप में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्कॉलर्शिप भी प्रदान की जाएगी. इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फ़्रांस और न्यूजीलैंड की फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी. फिल्म एक्टर व डायरेक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी, रमेश सिप्पी, प्रोडूसर मनमोहन सेठी, फ्रेंच एक्ट्रेस मैरिएन बोर्गो आदि प्रमुख रूप से शामिल होंगे. समारोह से सम्बंधित जानकारियों के लिए जल्द ही आयोजक मंडल की तरफ से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूपरेखा देखने को मिलेगी. संभवतः बोनी और जानवी कपूर भी इस समारोह का हिस्सा होंगे.

बता दें कि खजुराहो फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से देश के जाने माने फिल्म मेकर्स के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी प्रभावशाली मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाता है. इस बार कुछ नए अंदाज और इवेंट्स के साथ किफ़ को और अधिक शानदार बनाने का प्रयास किया जा रहा है. जाहिर तौर पर किफ़ के माध्यम से बुंदेली कला संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय लोक कलाकारों को मंचन का भरपूर अवसर भी मिलता है. समारोह में न केवल खजुराहो बल्कि देश के अलग अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुँचते हैं. वहीं पर्यटन नगरी होने के कारण, समारोह में देशी-विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा भी लगा रहता है.

संगीत संध्या में भजन सम्राट दिलीप षड़ंगी की प्रस्तुति में झूमे लोग, बाबा की बारात से पहले भक्तिमय हुआ खुर्सीपार
सीएम साय अपने पसीने से लिख रहे हैं विकास की गाथा, नई उद्योग नीति से बस्तर में होगा विकास का नया सूर्योदय: दक्ष वैद्य
Big News : सुकमा में नक्सलियों ने मोबाइल टॉवर लगा रहे मजदूरों को पीटा, वाहन को भी फूंका
डोंगरगांव में बोले सीएम बघेल – जिला छोटा हुआ, प्रशासनिक कसावट लाकर आम जनता को लाभ पहुंचाएं अफसर
सेक्टर-1 में जेपी सीमेंट की बिल्डिंग सील, लाखों का है बकाया… संपदा न्यायालय के आदेश पर बीएसपी की कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डीपफेक पर कसेगा सिकंजा, सरकार टेक कंपनियों के साथ हुई बैठक संपन्न, केन्द्रीय मंत्री ने कहा- जल्द बनेगा नया कानून
Next Article टाइगर 3 के साथ अब तक की सबसे बड़ी दिवाली हिट देने पर सलमान खान ने कहा, "टाइगर" फ्रेंचाइजी हमेशा मेरी फिल्मोग्राफी को चमकदार बनाएगी !' टाइगर 3 के साथ अब तक की सबसे बड़ी दिवाली हिट देने पर सलमान खान ने कहा, “टाइगर” फ्रेंचाइजी हमेशा मेरी फिल्मोग्राफी को चमकदार बनाएगी !’

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?