ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेक्टर-1 में जेपी सीमेंट की बिल्डिंग सील, लाखों का है बकाया… संपदा न्यायालय के आदेश पर बीएसपी की कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

सेक्टर-1 में जेपी सीमेंट की बिल्डिंग सील, लाखों का है बकाया… संपदा न्यायालय के आदेश पर बीएसपी की कार्रवाई

By Mohan Rao
Published: April 4, 2025
Share
बीएसपी की कार्रवाई
SHARE

भिलाई। सेक्टर 1 में सीडीओ एवं जगन्ना बिल्डिंग, स्ट्रीट नंबर 08 और 10 के मध्य स्थित परिसर में अवैध रूप से काबिज ‘मेसर्स भिलाई जेपी सीमेंट लिमिटेड के विरुद्ध बीएसपी के प्रवर्तन विभाग ने एक बड़ी बेदखली कार्यवाही पूरी की। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के अंतर्गत प्रवर्तन अनुभाग ने संपदा न्यायालय द्वारा प्रकरण 27 मार्च 2025 को पारित डिक्री आदेश के अनुपालन में कार्रवाई कर बिल्डिंग को सील कर दिया है। न्यायालय द्वारा अधिकृत यह कार्यवाही थाना भट्ठी से बड़ी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति में, कार्यपालक मजिस्ट्रेट ढाल सिंह बिसेन के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस निरीक्षक (थाना भट्ठी) भारत चौधरी तथा महिला पुलिस बल की भी सक्रिय सहभागिता रही।

भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रवर्तन अनुभाग के अधिकारियों द्वारा कब्जाधारियों को उक्त भवन एवं भूमि परिसर से पूरी तरह बेदखल किया गया। परिसर के मुख्य द्वार सहित सभी बाहरी दरवाजों को यथावत स्थिति में सील कर दिया गया। किसी भी प्रकार की वस्तुओं की जप्ती नहीं की गई, तथा सम्पूर्ण कार्यवाही गवाहों की उपस्थिति में पंचनामे के रूप में दस्तावेजीकृत की गई। साथ ही साक्ष्य दस्तावेज इस सम्पूर्ण बेदखली कार्यवाही की संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी करवाई गई।

34 लाख से ज्यादा का है बकाया
उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के उक्त भवन जिसे कम्युनिटी डेवलपमेंट ऑफिस, जगन्ना बिल्डिंग तथा तार घर के नाम से जाना जाता है, में कुल 23 कमरे हैं तथा यह भवन 31,850 वर्ग फीट भूमि पर निर्मित है। इस भूमि का वर्तमान सरकारी रेट के अनुसार अनुमानित मूल्य 8 करोड़ रुपये है। पूर्व में यह भवन मेसर्स भिलाई जेपी सीमेंट लिमिटेड  को लीज़ के रूप में आबंटित किया गया था। वर्तमान में भिलाई जेपी सीमेंट लिमिटेड के विरुद्ध 34 लाख 68 हजार 906 रुपए की बकाया राशि एवं डैमेजेज देय हैं।

नवंबर 2021 से नहीं हुआ भुगतान
नवंबर 2021 से कंपनी द्वारा किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके फलस्वरूप माननीय संपदा न्यायालय के आदेश पर नगर सेवाएं विभाग के अंतर्गत प्रवर्तन अनुभाग द्वारा यह बेदखली कार्यवाही की गयी। इस महत्वपूर्ण प्रवर्तन कार्यवाही में कार्यपालक मजिस्ट्रेट ढाल सिंह बिसेन, थाना भट्ठी पुलिस बल, महिला पुलिस, प्रवर्तन अनुभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, निजी सुरक्षा गार्ड (महिला गार्ड सहित), भूमि अनुभाग, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित विभिन्न संसाधनों के साथ लगभग 200 सदस्यों की टीम सम्मिलित रही। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा ऐसे प्रकरणों में संयंत्र की संपत्ति पर अवैध कब्जाधारियों व माफियाओं के विरुद्ध कड़ाई से दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

चौकीदार की हत्या की गुत्थी सुलझी: महंगे बाइक व फैशनेबल कपड़ों के लालच में बनाई चोरी की योजना… चौकीदार के शोर मचाने पर कर दी हत्या
CG News : बैंड बाजे के साथ फूलों से सजी कार में टीआई की विदाई, बारातियों की तरह नाचे पुलिस के जवान
महतारी वंदन योजना : 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 10 मार्च को जाएगी पहली किश्त
बहती नाक से पीडि़त हैं तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम…
राज कुंद्रा केस: कोर्ट से नहीं मिली राहत…. 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में ही रहेंगे राज कुंद्रा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ सरकार को मिली खनिज राजस्व में ऐतिहासिक सफलता… प्रदेश को मिला 14 हजार 195 करोड़ रुपए का राजस्व
Next Article केंद्रीय कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ को दी दो नई रेल लाइनों को मंजूरी, सीएम साय बोले- रेल सुविधा के क्षेत्र में आएगा क्रांतिकारी परिवर्तन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?