ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेयर मार्केट पर ओमिक्रॉन की ‘नजर’: चंद मिनटों में 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

शेयर मार्केट पर ओमिक्रॉन की ‘नजर’: चंद मिनटों में 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

By @dmin
Published: December 20, 2021
Share
शेयर बाजार में फिर आई सुनामी, सेंसेक्स 1000 अंक फिसला, निफ्टी साल के निचले स्तर पर
शेयर बाजार में फिर आई सुनामी, सेंसेक्स 1000 अंक फिसला, निफ्टी साल के निचले स्तर पर
SHARE

बिजनस न्यूज/मुंबई (एजेंसी)। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की नजर पैसों पर ही लग गई है। शेयर बाजार पर इसका असर इतना खतरनाक हुआ है कि एक ही झटके में पैसों को पानी में बहा दिया । सोमवार को शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम से नीचे जा गिरा। सेंसेक्स में 1000 अंक और निफ्टी में 200 अंकों से ज्यादा गिरावट के साथ ही बाजार पूरी तरह हिल गया। चंद मिनटों के भीतर ही पूरा बाजार धड़ाम से नीचे आ गया। जिससे निवेशकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।  बाजार खुलने के 10 मिनट के भीतर 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। 

1400 अंकों तक टूटा सेंसेक्स
शुरुआती आधे घंटे में बाजार को देखें तो सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूट गया। सेंसेक्स 1076.46 अंक यानी 1.89 फीसदी की गिरावट के साथ 55,935.28 पर लाल निशान के साथ कारोबार पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी 322.30 अंक यानी 1.9 फीसदी की कमजोरी के साथ 16,662.90  पर था। सुबह 11: 30 बजे के बाद बीएसई सेंसेक्स करीब 1,400 अंकों तक टूटा गया। वहीं, बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 11.31 लाख करोड़ रुपये गिरकर 252.72 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।  

प्री-ओपन सेशन में घरेलू बाजार 0.50 फीसदी से अधिक की गिरावट में थे। जैसे ही सेशन ओपन हुआ, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों एक फीसदी से अधिक फिसल गए।  सुबह 10:30 बजे तक यह गिरावट करीब ढाई फीसदी तक पहुंच गई। बाजार में चारों तरफ हाहाकार का माहौल रहा। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई इस गिरावट में इन्वेस्टर्स ने चंद मिनटों के कारोबार में हजारों करोड़ गंवा दिए।

कुछ मिनटों में करोड़ रुपये गंवा दिए निवेशक
चंद मिनटों में कई करोड़ रुपये के नुकसान से निवेशकों में मायूसी का माहौल छाया हुआ है। मार्केट एक्सपट्र्स की मानें तो बाजार में अभी और हाहाकार मचने की आशंका है। क्योंकि यूरोपियों देशों में ओमिक्रॉन का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। ब्रिटेन, जर्मनी समेत कई यूरोपियन देशों में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से हजारों की संख्या में आ रहे हैं। इसका सीधा असर वैश्विक और घरेलू बाजार पर दिखेगा। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा एलान…. मध्यप्रदेश में पटाखों पर नहीं लगेगा बैन
औद्योगिक क्षेत्र के दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग…. फायर ब्रिगेड की 6 गाडिय़ों से बुझी आग
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
Big accident : पत्थर खदान ढहा, अंदर काम कर रहे 12 मजदूरों के मारे जाने की आशंका, 12 घंटे से जारी है रेस्क्यू अभियान
तीजा-पोरा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समूह की महिला बहनों को दी बड़ी सौगात… सभी महिला समूहों के कालातीत ऋणों को माफ़ करने का ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बढ़ेंगी ऐश्वर्या की मुश्किलें? पनामा पेपर्स लीक मामले में ईडी का समन बढ़ेंगी ऐश्वर्या की मुश्किलें? पनामा पेपर्स लीक मामले में ईडी का समन
Next Article सीएम बघेल ने पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर किया विदा सीएम बघेल ने पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर किया विदा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?