‘पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे ने इस बार अपने मंगेतर विक्की जैन संग दीवाली का जश्न मनाया है। बीते दिनों हमने आपके साथ अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की दीवाली तस्वीरों को शेयर किया था। अब अंकिता लोखंडे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो किसी महारानी की तरह दीवाली का जश्न मनाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अंकिता लोखंडे लाल रंग की लहंगे में नजर आ रही हैं। अंकिता अपने घर को ठान-बाट के साथ सजाने में जुटी हुई हैं। ‘पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस के इस वीडियो को अब तक 2 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।




