ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेयर बाजार को नया मुकाम, सेंसेक्स पहली बार 59 हजार अंक के पार, निफ्टी में भी रिकॉर्ड बढ़त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

शेयर बाजार को नया मुकाम, सेंसेक्स पहली बार 59 हजार अंक के पार, निफ्टी में भी रिकॉर्ड बढ़त

By @dmin
Published: September 16, 2021
Share
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
SHARE

बिजनस न्यूज (एजेंसी)। भारतीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड बढ़त का सिलसिला जारी है। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स में एक बार फिर रॉकेट की तरह तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 58,900 अंक पर था तो दोपहर बाद सेंसेक्स ने 59 हजार अंक के स्तर को पार किया। सितंबर के पहले सप्ताह में सेंसेक्स ने 58 हजार के स्तर को टच किया था। कहने का मतलब ये है कि सेंसेक्स 15 दिन के भीतर 59 हजार अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है।

अगर ऐसी ही तेजी रही तो महीने के अंत तक सेंसेक्स के 60 हजारी बनने की संभावना है। निफ्टी की बात करें तो 17,600 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी का भी ये उच्चतम स्तर है। धीरे-धीरे ही सही लेकिन निफ्टी भी 18 हजारी बनने की ओर बढ़ रहा है।

बीएसई इंडेक्स की बात करें तो आईटीसी, इंडसइंड बैंक, बजाज ऑटो, कोटक बैंक, एचयूएल, पावरग्रिड, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले और टाटा स्टील के स्टॉक में तेजी रही। आईटीसी का शेयर भाव करीब 8 फीसदी तक बढ़ गया है। इंडसइंड बैंक के स्टॉक प्राइस में भी करीब 9 फीसदी की तेजी रही। गिरावट वाले स्टॉक में एनटीपीसी, इन्फोसिस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, टाइटन हैं।

टेलीकॉम कंपनियों का हाल
शुरुआती कारोबार में वोडाफोन आइडिया के शेयर में करीब 15 फीसदी की तेजी रही और ये 10 रुपए के पार पहुंच गया। वहीं, एयरटेल के स्टॉक में मुनाफावसूली देखने को मिली। हालांकि, बाद में स्टॉक ने रिवाइव भी किया। आपको बता दें कि सरकार ने टेलीकॉम सेक्टर के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। इसमें एजीआर बकाये पर राहत भी दी गई है। इसका सीधा फायदा टेलीकॉम कंपनियों को मिलने वाला है।

बुधवार को बाजार का हाल
बीते बुधवार को सेंसेक्स अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 476.11 अक यानी 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,723.20 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 529.97 अंक की बढ़त के साथ 58,777.06 अंक के अपने ऑल टाइम हाई तक गया था। बीते दो दिनों में बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैपिटल 3,35,770.71 करोड़ रुपये बढ़कर 2,59,68,082.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भेंट मुलाकात: सीएम बघेल ने धमतरी जिले को दिए 137 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात
भारत बायोटेक ने जारी किए फाइनल ट्रायल के नतीजे, कोरोना पर कोवैक्सीन 77.8 फीसदी प्रभावी, डेल्टा पर भी 65.2 फीसदी असरदार
Gustakhi Maaf: ‘सांड-बछरू’ पॉलीटिक्स में उलझाने की कोशिश
विधायक ने कहा – पद की परवाह नहीं, जनता की परवाह करता हूँ, कलेक्टर से मिल नगर निगम की कार्रवाई पर जताई नाराजगी
बड़ा झटका: ढहाए जाएंगे सुपरटेक एमरल्ड कोर्ट प्रोजेक्ट के दो टावर, खरीदारों को पैसा लौटाने का आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई कैबिनेट की शपथ से पहले गुजरात विधानसभा के स्पीकर ने भी दिया इस्तीफा नई कैबिनेट की शपथ से पहले गुजरात विधानसभा के स्पीकर ने भी दिया इस्तीफा
Next Article अब नए दफ्तर में रक्षा मंत्रालय: पीएम ने किया सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बने दो नए कार्यालयों का उद्घाटन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?