ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेमारू उमंग के नए शो ‘मैं दिल तुम धड़कन’ में अभिनेत्री नीलू वाघेला निभाएंगी एक दमदार किरदार
Share
Notification Show More
Latest News
ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त
October 16, 2026
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

शेमारू उमंग के नए शो ‘मैं दिल तुम धड़कन’ में अभिनेत्री नीलू वाघेला निभाएंगी एक दमदार किरदार

By Om Prakash Verma Published September 11, 2024
Share
शेमारू उमंग के नए शो 'मैं दिल तुम धड़कन' में अभिनेत्री नीलू वाघेला निभाएंगी एक दमदार किरदार
शेमारू उमंग के नए शो 'मैं दिल तुम धड़कन' में अभिनेत्री नीलू वाघेला निभाएंगी एक दमदार किरदार
SHARE

मुंबई/ टीवी की दुनिया में लोकप्रिय अभिनेत्री नीलू वाघेला जल्द ही शेमारू उमंग के अपकमिंग शो ‘मैं दिल तुम धड़कन’ में अपनी जबरदस्त अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। इस दिलचस्प बहुप्रतीक्षित शो में एक जबरदस्त पारिवारिक ड्रामा देखने को मिलेगा, जो एक मां और बच्चे के बीच के अनोखे बंधन को आज के युग की यशोदा के रूप में प्रस्तुत करेगा।

बता दें इस शो में अभिनेत्री नीलू वाघेला, राजेश्वरी देवी का किरदार निभाएंगी, जो अग्रवाल परिवार की एक सशक्त और मजबूत इरादों वाली मुखिया हैं। राजेश्वरी देवी पारंपरिक मूल्यों को लेकर दृढ़ हैं और परिवार में पुरुषों और महिलाओं की भूमिकाओं को लेकर कठोर, साथ ही एक पितृसत्तात्मक दृष्टिकोण लेकर चलती हैं। उनका मानना है कि महिलाएं घर पर रहकर अपने परिवार का साथ दें, जबकि पुरुष घर की कमान संभाले और निर्णय लें। विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं और संतानहीन स्त्रियों के प्रति उनके पुराने विचार आज भी समाज में मौजूद चुनौतियों को उजागर करते हैं।

अपने किरदार के बारे में बताते हुए अभिनेत्री नीलू वाघेला कहती हैं, “राजेश्वरी देवी का किरदार निभाना मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव होगा। उनके विचार उनकी परवरिश का नतीजा हैं, जिसने उनकी सोच और व्यक्तित्व को आकार दिया है। यह भूमिका पारंपरिक लैंगिक मानदंडों की कड़वी सच्चाई और महिलाओं के संघर्षों को सामने लाती है। यह जबरदस्त कहानी एक मां की यात्रा और उससे जुड़ी चुनौतियों को खूबसूरती से दर्शाती है। शशि और सुमित के साथ काम करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं, जो हमेशा अपने किरदारों को बेहतरीन तरीके से पेश करते हैं।”

‘मैं दिल तुम धड़कन’ के हाल ही जारी हुए प्रोमो में एक रोमांचक कहानी का खुलासा होता है, जहाँ वृंदा (राधिका मुथुकुमार द्वारा अभिनीत किरदार) अपने बेटे की कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ती नज़र आती हैं। वह पिछले सात साल से उसे अपना बेटा मानकर पाल रही थीं, लेकिन जब यह सामने आता है कि वह वास्तव में केशव (जोहेब अशरफ द्वारा निभाया गया किरदार) का असली बेटा है और वृंदा का नहीं, तो उनके सामने एक बड़ी कानूनी और भावनात्मक लड़ाई खड़ी हो जाती है।

You Might Also Like

ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

Om Prakash Verma September 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 328 # 11 Sep 2024
Next Article शेमारू उमंग के नए शो 'मैं दिल तुम धड़कन' में बाल कलाकार काविश खुंगर करेंगे एंट्री! शेमारू उमंग के नए शो ‘मैं दिल तुम धड़कन’ में बाल कलाकार काविश खुंगर करेंगे एंट्री!

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?