ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिकसा महोत्सव का समापन, मातृशक्ति का सम्मान होते देखना गौरव की बात : रत्नावली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

शिकसा महोत्सव का समापन, मातृशक्ति का सम्मान होते देखना गौरव की बात : रत्नावली

By Om Prakash Verma
Published: June 15, 2023
Share
शिकसा महोत्सव का समापन, मातृशक्ति का सम्मान होते देखना गौरव की बात : रत्नावली
शिकसा महोत्सव का समापन, मातृशक्ति का सम्मान होते देखना गौरव की बात : रत्नावली
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा जांजगीर के एसडी पैलेस में आयोजित राज्य स्तरीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन व सम्मान समारोह शिकसा महोत्सव 2023 में बतौर अति विशिष्ट अतिथि शामिल हुईं। अकादमी के संस्थापक व संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन ‘आसÓ के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के अनेक जिलों के शिक्षक, साहित्यकार शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रदेव राय संसदीय सचिव चंद्रदेव राय थे। अध्यक्षता गौसेवा आयोग छ्ग शासन के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास ने की। विशिष्ट अतिथि महंत कुमार शर्मा ‘हरि भक्तÓ महासचिव सृजन साहित्य समिति कोरबा व कुसुम प्रजापति उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री की सोच को आगे बढ़ा रहे हैं देवांगन : कौशल
कार्यक्रम की अति विशिष्ट अतिथि हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल ने अपने उदबोधन में संयोजक शिवनारायण देवांगन के प्रयास को सराहनीय बताते हुए सफल कार्यक्रम पर टीम को बधाई दी। सुश्री कौशल ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी सोच यही है कि छत्तीसगढ़ी साहित्य का प्रचार प्रसार हो, राज्य में शिक्षा की अलख जलती रहे। उनकी इस सोच को साकार करने में शिक्षक, कला व साहित्य अकादमी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके लिए संस्था के संस्थापक डॉ. शिवनारायण देवांगन आस साधुवाद के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि इस मंच पर मातृशक्ति का सम्मान होते देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार शिक्षा, छत्तीसगढ़ी कला, साहित्य स्थानीय परंपराओं, आस्था और मान्यताओं के संरक्षण के लिए सतत कार्य करती आ रही है। आज शिक्षक समुदाय को भरपूर सम्मान मिल रहा है। राज्य में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलकर ग्रामीण बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा दिलाई जा रही है, वहीं स्थानीय बोली भाषाओं को भी शिक्षा से जोड़ा गया है। इससे बच्चों की समझ, ज्ञान शक्ति, सीखने की भावना प्रबल हो रही है। रत्नावली कौशल ने डॉ. शिवनारायण देवांगन आस से आग्रह किया कि वे बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन को भी अपनी संस्था के उद्देश्यों में अवश्य शामिल करें। महंत रामसुंदर दास ने कहा कि प्रतिभा का जरूर सम्मान होना चाहिए। इससे सम्मानित होने वाले और उत्साह से कार्य करता है। वहीं अन्य लोग भी सम्मान लेने के लिये मेहनत करने लगते हैं। शिकसा को आगे बढ़ाने हर संभव सहयोग किया जाएगा।

चंद्रदेव राय ने कहा कि शिकसा को शासन की योजना से जोडऩे का पूरा प्रयास रहेगा। वहीं जैसे ही भूमि उपलब्ध होगी बिलईगढ़ में शिकसा भवन का निर्माण कराया जाएगा । तत्पश्चात नृत्य ज्योति गजपाल ने, संयोगिता रात्रे द्वारा प्रस्तुत राजगीत पर नृत्य घोघरी के बच्चों ने पेश किया। चमेली साहू के स्वागत गीत पर नृत्य देविका यादव, शिकसा प्रेरणा गीत प्रमोद आदित्य, मनीषा कश्यप, चैतन्य साहू व कुसुम प्रजापति द्वारा प्रस्तुत किया गया। संस्थापक व संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन ‘आसÓ ने संस्था के उद्देश्यों, शिकसा महोत्सव के विषय में जानकारी देते हुए शिकसा को शासन के योजनाओं से जोडऩे व शिकसा भवन की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल ने कहा कि शिकसा सभी के लिए अवसर व मंच प्रदान करती है। संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन के संयोजन में हमारा संगठन उद्देश्य प्राप्ति की ओर अग्रसर है। अतिथियों ने शिकसा की पत्रिका ‘चिन्हारीÓ छत्तीसगढ के दर्शनीय स्थल व काव्य संग्रह ‘मन मिथिÓ कवि राजीव लोचन कश्यप की पुस्तक का विमोचन किया।

इन्हें मिला नारी प्रतिभा सम्मान
शिकसा नारी शक्ति प्रतिभा रत्न सम्मान 2023 से प्रतिभा त्रिपाठी, संयोगिता रात्रे, रूक्मणी राजपूत, ज्योति सक्सेना, उषा भट्ट, रजनी साहू, बुधनी अजय, प्रीतिचंद मल्लिका, रागिनी चौहान, मीना भारद्वाज तथा ज्योति गजपाल सम्मानित हुए। द्वार सजाओ रंगोली प्रतियोगिता में अन्नपूर्णा यदु, शिल्पी राय, कुमुदनी सराफ, डॉ.मनीषा त्रिपाठी एवं विद्यार्थी वर्ग से आस्था सराफ, छत्रपाल देवांगन, पूजा कुर्रे, मनीषा सिंह कंवर, ग्रिटींग कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में शिक्षक वर्ग से बृजेश तिवारी, ज्योति गजपाल तथा विद्यार्थी वर्ग से अर्पण देव त्रिपाठी, शुभी सिंह, श्रुति सिंह को पुरस्कृत किया गया। संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन ‘आसÓ ने बताया कि कार्यक्रम प्रारंभ में रंगोली प्रतियोगिता, विभिन्न प्रदर्शनी का आयोजन, प्रत्येक जिले से एक प्रस्तुति व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहयोग व योगदान देने वालों को शिकसा दानवीर सम्मान, शिकसा कर्मवीर, शिकसा सारथी, शिकसा दूत व शिकसा शिक्षक सम्मान से 180 शिक्षको सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार मैथिल व बोधीराम साहू ने एवं आभार प्रदर्शन डॉ. शिवनारायण देवांगन आस ने किया। कार्यक्रम को सफल बनानेे में कौशलेंद्र पटेल, हर्षा देवांगन, जितेंद्र कुमार रत्नाकर, बोधीराम साहू, संजय कुमार मैथिल, महेत्तर लाल देवांगन, प्रमोद कुमार आदित्य, टीकाराम सारथी, गोपाल ध्रुव, प्रीतिचंद्र मल्लिका, ज्योति गजपाल, चमेली साहू, प्रतिभा यादव, शांति थवाईत, विजय कुमार प्रधान, राधेश्याम कंवर, डॉ.राघवेंद्र राठौड़, मीरा देवांगन एवं सभी पदाधिकारी -सदस्यों का योगदान रहा। कार्यक्रम में सत्येंद्र राजपूत, बसंत चतुर्वेदी, रामविलास डाहरे, चुरावन लाल तरूण, प्रीतिचंद्र मल्लिका, राजीव लोचन कश्यप, सरोज कुमार बंजारे, नमिता गोपाल, गीतादेवी हिमधर, कविता सरसिहा, कुमुदनी सराफ, खुशबू जैन, पुष्पांजलि ठाकुर, सुभाषिनी भगत, अनिता साहू, मुकुंद उपाध्याय, रूक्मिणी राजपूत, वीणा खमारी, अमृत लाल साहू, चंद्र कुमार चंद्रा, विनोद डड़सेना, महादेव जायसवाल, जय कौशिक, सरोजनी साहू, खिलावन कुमार रात्रे, हेमंत कुमार साहू, प्रतिभा यादव, उषा भट्ट, संयोगिता रात्रे, ऋतंभरा कश्यप, पूर्णिमा तिवारी, शशिकला मिरी, सुनीता जर्नादन, योगेश्वरी तंबोली, रीताराज सिदार, जयंती, ममता डहरिया, गीता देवांगन, दीपश्री साहू, होरीलाल चतुर्वेदी, अश्वनी कुमार यादव, अश्वनी कुमार उइके, उदय कुमार देवांगन, जागेश्वर सिंह, दिनेश कुमार दुबे, रामलाल कोशले, वीरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, मनोहर लाल यादव, लीलाधर साहू, प्रकाश चंद्र चेलक, उत्तरा कुमार आजाद, हेमंत यादव रागिनी चौहान, मीना भारद्वाज, जगतारन डहरे, राजेंद्र मिरी, लक्ष्मी माल्या, गीता देवांगन, छाया साहू, बुधनी अजय, युगेश्वरी साहू, रूखमणी साहू, रामकुमार पटेल, घनश्याम साहू, चैतन्य कुमार साहू, नंदा साहू, सुनीता जर्नादन, प्रमोद कुर्रे, मनीषा कश्यप, सुनीता कश्यप, देवेंद्र कुमार बंछोर, भुवनेश्वर सिंह चौहान, जगन्नाथ देवांगन, लोकनाथ तांडेय, संगीता लूथर, स्मिता साधु, सविता कोसे, मीनाक्षी सिंह, प्रीति साहू, छाया साहू, सुनील कुमार पांडेय, राजेश कुमार तंबोली, लखेश्वर रात्रे, भरत कुमार डोरे, शिवकुमार बंजारे, विनोद तिवारी, अरुण कुमार देवांगन, मुरीत श्रीवास, दीपश्री साहू, जागृति यादव, देविका यादव, शारदा साहू, मुकेश साहू, देवकुमारी साहू आदि उपस्थित थे।

Big Breaking: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, घर लौट रहे महिला और उसके भतीजे की मौके पर मौत, चालक हुआ फरार
बेलझोरी नाला में बने चेक डैम से हो रहा 30 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई , 50 से 60 किसानों को मिलने लगा खेतों के लिए पानी
फुल टाइम काम के बदले टीचर को पार्ट टाइम का पेमेंट, अनुदेशक बोले- 10 हजार में नहीं होता गुजारा
राज्यपाल सुश्री उइके ने किसान-मजदूरों की बेटी को डॉक्टर बनाने वाले युवोदय अकादमी के शिक्षकों को किया सम्मानित
अभिषेक मिश्रा हत्याकांड :  पुलिस ने जिन्हें बताया मुख्य आरोपी हाईकोर्ट ने उन्हें किया बरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देश के अन्य राज्यों में हो रही छत्तीसगढ़ की योजनाओं और नीतियों की तारीफ, सीएम बघेल ने कहा-हमारी सरकार किसानों की सरकार है देश के अन्य राज्यों में हो रही छत्तीसगढ़ की योजनाओं और नीतियों की तारीफ, सीएम बघेल ने कहा-हमारी सरकार किसानों की सरकार है
Next Article कानन पेंडारी में तैयार हो रहा है शुद्ध और स्वादिष्ट शहद, विदेशों में शहद विक्रय की योजना पर चल रहा काम कानन पेंडारी में तैयार हो रहा है शुद्ध और स्वादिष्ट शहद, विदेशों में शहद विक्रय की योजना पर चल रहा काम

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?