ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शासन की डबल सब्सिडी योजना से मिल रहा प्रोत्साहन, उपभोक्ता अब ऊर्जादाता बन रहे हैं- जितेंद्र शर्मा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsChhattisgarhNewsRaipur

शासन की डबल सब्सिडी योजना से मिल रहा प्रोत्साहन, उपभोक्ता अब ऊर्जादाता बन रहे हैं- जितेंद्र शर्मा

By @dmin
Published: September 29, 2025
Share
शासन की डबल सब्सिडी योजना से मिल रहा प्रोत्साहन, उपभोक्ता अब ऊर्जादाता बन रहे हैं- जितेंद्र शर्मा
शासन की डबल सब्सिडी योजना से मिल रहा प्रोत्साहन, उपभोक्ता अब ऊर्जादाता बन रहे हैं- जितेंद्र शर्मा
SHARE

पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से बदल रही बिजली उपभोक्ताओं की तकदीर
अम्बिकापुर। प्राकृतिक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत सूर्य अब घर-घर को रोशन कर रहा है। जहां पहले घर की बिजली खपत बढ़ते ही बिल की समस्या थी, वहीं अब प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से आम बिजली उपभोक्ता अब ऊर्जादाता बन रहे हैं। अम्बिकापुर के बौरीपारा निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा इस बदलाव की नज़ीर बने हैं।

बिजली बिल शून्य, अब अतिरिक्त आय का साधन
जितेन्द्र शर्मा ने अपने घर की छत पर 5 केवी का सोलर प्लांट लगवाया है। इस योजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार और राज्य सरकार से 30 हजार, कुल 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी मिली है। श्री शर्मा बताते हैं कि पहले उनका हर महीने का बिजली बिल हजारों रुपए तक आता था, लेकिन सोलर प्लांट लगने के बाद से अब उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। पिछले चार महीनों में उन्होंने सिर्फ 200 रुपए बिल चुकाया है। इतना ही नहीं, घर में खपत के बाद जो अतिरिक्त बिजली बच रही है, उसे वे विद्युत विभाग को उपलब्ध करा रहे हैं। इसके बदले उन्हें आगामी वित्तीय वर्ष में भुगतान भी मिलेगा।

पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना की आसान प्रक्रिया, बड़ा लाभ
श्री शर्मा ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल रही। एक बार आवेदन करने के बाद पूरी प्रक्रिया स्वतः पूरी हो गई और सोलर पैनल उनके घर पर स्थापित हो गया। इस पूरी प्रक्रिया में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बनने की ओर कदम
जितेन्द्र शर्मा का कहना है कि इस योजना ने उन्हें न केवल बिजली बिल से मुक्त किया बल्कि ऊर्जादाता बनने का अवसर भी दिया है। उनका मानना है कि यह पहल केवल आर्थिक लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान है। पारंपरिक बिजली उत्पादन में कोयला और अन्य प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल होता है, जिससे पर्यावरण पर असर पड़ता है। लेकिन सौर ऊर्जा के उपयोग से इस असर को कम किया जा सकता है, जिससे घर को स्वच्छ सौर ऊर्जा मिल रही है।

सरकार का प्रयास और लोगों की भागीदारी
केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही डबल सब्सिडी ने इस योजना को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इससे लोग जागरूक हो रहे हैं और अधिक से अधिक लोग सौर ऊर्जा अपनाने की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, यह योजना केवल बिल कम करने के लिए नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भरता, पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और मुफ्त बिजली की दिशा में एक बड़ा कदम है। हर घर को इससे लाभ उठाना चाहिए।

ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में नवाचार
बिजली उपभोक्ता पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर न केवल घरेलू खपत और बढ़ते बिजली बिल की समस्या से निजात पा रहे हैं, बल्कि ऊर्जादाता बनकर अतिरिक्त बिजली का उत्पादन कर राज्य की ऊर्जा सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रहे हैं।

नतीजे से पहले बोले सीएम साय- सभी निकायों में भाजपा को मिलेगी सफलता, भाजपा के प्रति बढ़ा है जनता का विश्वास
एम जे स्कूल में प्रवेश के लिए पालकों में भारी उत्साह…
व्यवसायी मनोज राजपूत का छलका दर्द, कहा- उनकी फिल्म की रिलीज व धार्मिक रैली को रोकने का हो रहा है प्रयास
Big news : मेडिकल स्टोर्स पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक दुकान का लाइसेंस निरस्त, 7 दुकान निलंबित
प्रकृति की गोद में बसा मनोहारी झोझा जलप्रपात, पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र…. जानिए कैसे पहुंचे यहां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घुमन्तु समाज के नए जीवन का आधार बनेगा राष्ट्रीय स्तर का कॉमन आइडेंटिटी कार्ड - डॉ अतुल मलिकराम घुमन्तु समाज के नए जीवन का आधार बनेगा राष्ट्रीय स्तर का कॉमन आइडेंटिटी कार्ड – डॉ अतुल मलिकराम
Next Article वेदांता एल्युमीनियम ने ऊर्जा दक्षता, सुरक्षा और स्थिरता के लिए कई सीआईआई पुरस्कार जीते वेदांता एल्युमीनियम ने ऊर्जा दक्षता, सुरक्षा और स्थिरता के लिए कई सीआईआई पुरस्कार जीते

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?