ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहर की प्राचीन धरोहरों को जोडऩे शासन की अनुपम पहल, रायपुर की सांस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहरों के दर्शन होंगे आसान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

शहर की प्राचीन धरोहरों को जोडऩे शासन की अनुपम पहल, रायपुर की सांस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहरों के दर्शन होंगे आसान

By Om Prakash Verma
Published: April 26, 2023
Share
शहर की प्राचीन धरोहरों को जोडऩे शासन की अनुपम पहल, रायपुर की सांस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहरों के दर्शन होंगे आसान
शहर की प्राचीन धरोहरों को जोडऩे शासन की अनुपम पहल, रायपुर की सांस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहरों के दर्शन होंगे आसान
SHARE

10 महत्वपूर्ण स्थलों का विकास करते हुए बनाए गए हैरीटेज वाक का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात के दौरान हैरीटेज वाक पर स्थित सभी प्रमुख स्थलों का किया दर्शन
रायपुर। अपने शहर की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक विरासतों के दर्शन अब आम नागरिकों के लिए काफी आसान होंगे और उनके लिए यह अनुभव सुंदर और यादगार हो जाएगा। हैरीटेज वाक की अनुपम विरासत आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नागरिकों को दी। आजादी के दौर के गवाह रहे ऐतिहासिक टाउन हाल से शुरू करते हुए प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत दिखाने वाली महाकौशल कलावीथिका की झलक लेते हुए नागरिक शहर की सबसे पुरानी बस्ती में प्रवेश करेंगे और यहां ऐतिहासिक धार्मिक धरोहरों को देखेंगे। वे नागरीदास मंदिर, जैतूसाव मठ आदि से गुजरते हुए पूरा रूट देखेंगे। इसे एक करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री सबसे पहले जैतूसाव मठ पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण की पूजा अर्चना की। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इसके बाद हनुमान बावली पहुंचे जहां उन्होंने हनुमान जी की पूजा की। बताते हैं कि यह बावली बहुत पुरानी है। पांच सौ साल पहले इसके भीतर से लोगों को हनुमान जी की प्रतिमाएं दिखीं। मान्यता के अनुसार तीन प्रतिमाएं थीं। इनमें से एक को बावली में ही स्थापित किया गया। एक मूर्ति मठपारा में स्थापित की गई। यहां के महंत हनुमान जी की पूजा कर दूध का आहर लेते हैं इस वजह से इसका नाम दूधाधारी मठ रखा गया। तीसरी मूर्ति गुढिय़ारी के मच्छी तालाब में स्थापित की गई।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में यहां बावली की साफसफाई कराई गई तब बावली की भीतरी दीवारों पर वानर स्वरूप आकृति दिखाई दी जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उल्लेखनीय है कि इस रूट पर बूढ़ातालाब से लेकर किलेवाले बाबा, बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर, शीतला माता मंदिर, महामाया मंदिर, नागरीदास मंदिर, महावीर व्यायाम शाला, जैतूसाव मठ, जगन्नाथ मंदिर और टूरी हटरी को जोड़ा गया है। हैरीटेज वाक रूट प्रोजेक्ट के तहत शहर की एतिहासिक बिल्डिंग टाउन हाल और महाकौशल कला वीथिका के पुनर्विकास के काम भी कराया गया है।

इस प्रोजेक्ट के तहत बूढ़ातालाब से लेकर टूरी हटरी तक पाथवे बनाने, पाथवे पर बिजली लगाने, पर्यटकों के बैठने के लिए 40 विभिन्न स्थानों पर आकर्षक बैंच लगाने 216 सोलर पोस्ट लगाने के काम किए गए है। पूरे मार्ग पर साढ़े तीन हजार वर्ग मीटर आकर्षक पेटिंग कराई गई है। हैरीटेज वाक रूट के स्थलों के लिए रोड मार्किंग और आकर्षक साइन बोर्ड भी लगाये गये है।

मंत्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में राज्य सरकार की सकारात्मक पहल के लिए किसानों ने जताया आभार….
नाबालिग से दुष्कर्म, डर के कारण डेढ़ माह दबा रहा मामला…. अब पुलिस की गिरफ्त में बदमाश
भारतीय बल्लेबाजों ने फिर किया शर्मसार, इंग्लैंड ने पारी और 76 रनों से जीता तीसरा टेस्ट
कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का निधन… गुरुग्राम में चल रहा था कोरोना का इलाज.. बेटे ने दी ट्विट कर जानकारी
Jashpur : नाबालिग का अपहरण के बाद दुष्कर्म, पुलिस ने उज्जैन से किया आरोपी को गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article IED Blast-Update_ दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट, 10 जवान शहीद, एक नागरिक की भी मौत, योजनाबद्ध तरीके होगा नक्सलवाद का खात्मा-सीएम बघेल IED Blast-Update_ दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट, 10 जवान शहीद, एक नागरिक की भी मौत, योजनाबद्ध तरीके होगा नक्सलवाद का खात्मा-सीएम बघेल
Next Article रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 27 अप्रैल को बच्चों को स्वर्ण प्राशन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 27 अप्रैल को बच्चों को स्वर्ण प्राशन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?