ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नाबालिग से दुष्कर्म, डर के कारण डेढ़ माह दबा रहा मामला…. अब पुलिस की गिरफ्त में बदमाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

नाबालिग से दुष्कर्म, डर के कारण डेढ़ माह दबा रहा मामला…. अब पुलिस की गिरफ्त में बदमाश

By Mohan Rao
Published: October 5, 2024
Share
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मां की डांट से नाराज होकर 14 वर्षीय नाबालिग से घर निकलकर पंचायत भवन के पास बैठी थी। रात को गांव के ही बदमाश युवक ने डरा धमका कर उससे दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके कारण नाबालिग ने किसी को कुछ नहीं बताया। घटना के डेढ़ माह बाद मामले में शिकायत हुई तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के खिलाफ धारा 137(2), 64(1), 65(1), 351(3) एवं 4, 6 पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 39 प्रार्थिया ने शनिवार को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी नाबालिक पुत्री 14 साल की है। 19 अगस्त 2024 के शाम के समय घरेलू बात को लेकर उसने अपनी 14 साल की बेटी को डांटा था। तो उसकी बेटी नाराज होकर घर से बाहर चली गई थी। रात लगभग 9:30 बजे गांव की एक महिला ने उसे फोन कर बताया कि आपकी बेटी पंचायत भवन के पास बैठकर रो रही है आकर ले जाओ। तब प्रार्थिया अपनी पुत्री को वहां से लेकर घर आई, उस समय इसके साथ क्या हुआ इस बात की जानकारी प्रार्थिया को नहीं थी एवं पुत्री हमेशा गुमशुम रहने लगी थी।

लगभग एक महीने के बाद प्रार्थिया को उसकी पुत्री ने बताया कि जब वह उसे डांटी थी, उस समय नाराज होकर भवन के बाहर जाकर बैठी थी। इसी दौरान 08:30 बजे लगभग दीनदयाल भगत ने पीछे से आकर इसके मुंह को बंद करके कुछ दूर ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी डर से अपने परिजनों को अपने साथ घटित घटना के बारे में नहीं बता रही थी। प्रार्थिया के रिपोर्ट करने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

महिला संबंधी गंभीर अपराध घटित होने पर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा आरोपी के तत्काल गिरफ्तारी करने के संबंध में निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी द्वारा दबिश देकर उसके निवास से आरोपी दीनदयाल भगत को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त नाबालिक लड़की के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक सरोज टोप्पो, एएसआई नारायण प्रसाद साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद साय पैंकरा, आरक्षक लव कुमार चौहान, राजेन्द्र रात्रे इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।  

भाजपा को वोट देने पर महिला को घर से निकाला, तीन तलाक की धमकी भी दी
तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पसरा मातम
उपयोजना मद की राशि से हितग्राहियों के जीवन में परिवर्तन आए : डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम
निकाय क्षेत्रों में गुणवत्ता लाने नगरीय प्रशासन विभाग का निर्देश, सप्ताह में तीन दिन वार्डों का दौरा करेंगे निगम आयुक्त व पालिका के सीएमओ
छत्तीसगढ़ पर अब बात होती है तो सांस्कृतिक विशिष्टताओं पर , सीएम बघेल से प्रधानमंत्री ने फाग गीतों पर चर्चा की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Train Schedule
Next Article छत्तीसगढ़ के 2000 आधार ऑपरेटर्स के सामने बेरोजगारी का खतरा, बंद होने की कगार पर आधार सेंटर छत्तीसगढ़ के 2000 आधार ऑपरेटर्स के सामने बेरोजगारी का खतरा, बंद होने की कगार पर आधार सेंटर

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?