ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहर की खस्ताहाल सड़कें देख बिफरे विधायक वोरा, अधिकारियों को फटकार.लगाते हुए कहा- पैचवर्क का पैबंद लगाने से काम नहीं चलेगा, तत्काल शुरू करें डामरीकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

शहर की खस्ताहाल सड़कें देख बिफरे विधायक वोरा, अधिकारियों को फटकार.लगाते हुए कहा- पैचवर्क का पैबंद लगाने से काम नहीं चलेगा, तत्काल शुरू करें डामरीकरण

By @dmin
Published: October 11, 2021
Share
शहर की खस्ताहाल सड़कें देख बिफरे विधायक वोरा, अधिकारियों को फटकार.लगाते हुए कहा- पैचवर्क का पैबंद लगाने से काम नहीं चलेगा, तत्काल शुरू करें डामरीकरण
शहर की खस्ताहाल सड़कें देख बिफरे विधायक वोरा, अधिकारियों को फटकार.लगाते हुए कहा- पैचवर्क का पैबंद लगाने से काम नहीं चलेगा, तत्काल शुरू करें डामरीकरण
SHARE

दुर्ग। शहर की खस्ताहाल सड़कों को देखकर विधायक अरुण वोरा ने अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खराब सड़कों व बदहाल सफाई व्यवस्था के लिए अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा शहर की खस्ताहाल सड़कों पर पैचवर्क का पैबंद लगाने से काम नहीं चलेगा। वोरा ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि पीडब्लूडी अफसरों को निर्देश देकर शहर की खस्ताहाल सड़कों का डामरीकरण तत्काल शुरू कराएं और स्वयं कार्य की मॉनिटरिंग करें। यही नहीं बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए उन्होंने निगम आयुक्त को निर्देश दिए।

बता दें नवरात्र पर्व के दौरान भी शहर की सफाई व्यवस्था चाक चौबंद नहीं हो पाई है। निगम प्रशासन द्वारा बेहतर सफाई के दावों के बावजूद प्रमुख सड़कों सहित वार्डों के भीतर सफाई न होने की लगातार शिकायतें मिल रही है। पिछले 5 दिनों से जम्मू कश्मीर के दौरे पर गए वोरा ने दुर्ग लौटने के बाद आज सुबह से ही शहर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने निकल गए। खस्ताहाल सड़कों व बदहाल सफाई व्यवस्था हो देख वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने नाराजगी जताते हुए निगम कमिश्नर हरेश मंडावी को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। वोरा ने कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से आग्रह किया है कि शहर की सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, खस्ताहाल सड़कों का डामरीकरण कराने के साथ ही यहां हो रहे विकास कार्यों में तेजी लाने विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दें। कलेक्टर स्वयं सभी कार्यों की मॉनिटरिंग करें ताकि आम जनता को विकास कार्यों की सौगात मिल सके।

अटके कार्यों के प्रस्ताव बनाकर भेजें शासन को
वोरा ने कहा कि जिन कार्यों के प्रस्ताव नहीं बने हैं, उनके प्रस्ताव तत्काल बनाकर शासन से मंजूरी लेकर विकास कार्य शुरू कराए जाएं। स्वीकृत किये गए विकास कार्यों को पेंडिंग रखने से विकास अवरुद्ध होगा। इसके अलावा कछुआचाल से चल रहे विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाना चाहिये। विकास कार्यों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वोरा ने कहा कि जीई मार्ग के उन्नयन और सौंदर्यीकरण के साथ ही अमृत मिशन प्रोजेक्ट, यूनिशेड निर्माण, ऑडिटोरियम निर्माण, ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण सहित सभी कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए। वार्डों में मंजूर किये गए कार्यों को भी तत्काल शुरू कराया जाना चाहिये।

कलेक्टर ने भी किया था विकास कार्यों का निरीक्षण
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने हाल ही में शहर के विकास कार्यों का निरीक्षण किया था। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर के शहर का निरीक्षण करने के बाद दिये गए कड़े निर्देशों के बावजूद विकास कार्यों में अपेक्षित गति नहीं आई है। हालत ये है कि कलेक्टर के निर्देशों के बावजूद पेयजल व्यवस्था में लगातार रुकावटें आ रही हैं। जल कार्य विभाग के अफसरों की कार्यशैली को लेकर लगातार सवालिया निशान लग रहे हैं। कलेक्टर व कमिश्नर के निर्देशों का पालन न करने सहित हर काम में ढिलाई के कारण जल कार्य विभाग की फजीहत हो रही है। पद्मनाभपुर में पानी की किल्लत के बाद अब पूरे शहर में पानी सप्लाई में आ रही रुकावटों को लेकर लोग परेशान हैं। सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है। बारिश की शुरुआत से ही सड़कों की दुर्गति से पूरा शहर त्रस्त है। पीडब्लूडी और निगम प्रशासन द्वारा किये गए पैचवर्क से सड़कों की हालत और बदतर हो गई। कलेक्टर द्वारा शहर का निरीक्षण करने के बावजूद कामकाज में कोई विशेष असर न होने पर आज विधायक वोरा ने इस मामले को लेकर नाराजगी जताई और नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करने कहा है।

हिमंत सरमा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, नड्डा समेत भाजपा के ये नेता रहे मौजूद
इज ऑफ डूइंग बिजनेस में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, सीएम साय ने किया वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का शुभारंभ
शिक्षक दिवस पर सीएम बघेल ने छात्रहित में लिए तीन बड़े फैसले
वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, बोले- प्रेरणादायक है सिख समाज का गौरवशाली इतिहास
हाई कोर्ट को आज से मिले 6 नए जज, मुकदमों के निपटारे में आएगी तेजी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में महाराष्ट्र बंद का मुंबई-पुणे में बड़ा असर लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में महाराष्ट्र बंद का मुंबई-पुणे में बड़ा असर
Next Article राजस्थान में 13 मई से कांग्रेस का चिंतन शिविर, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे शामिल सीएम भूपेश को मिला गृहमंत्री का साथ, बोले-कुर्सी को कोई खतरा नहीं

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?