ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वोटरों को रिश्वत देने के मामले में पहली बार कार्रवाई, महिला सांसद को छह माह की कैद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

वोटरों को रिश्वत देने के मामले में पहली बार कार्रवाई, महिला सांसद को छह माह की कैद

By @dmin
Published: July 26, 2021
Share
वोटरों को रिश्वत देने के मामले में पहली बार कार्रवाई, महिला सांसद को छह माह की कैद
वोटरों को रिश्वत देने के मामले में पहली बार कार्रवाई, महिला सांसद को छह माह की कैद
SHARE

हैदराबाद (एजेंसी)। किसी मौजूदा सांसद को जेल और जुर्माने की सजा सुनाए जाने का संभवत यह पहला मामला है। तेलंगाना की सांसद कविता मलोद और उनके सहयोगी शौकत अली को मतदाताओं को घूस देने का दोषी पाया गया है। विशेष अदालत ने सांसद कविता वलोद को छह महीना कारावास और 10000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। विशेष अदालत ने सत्ताधारी टीआरएस की महबूबाबाद की सांसद कविता मलोद को 2019 के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को रिश्वत देने का दोषी करार दिया। जज आरआर वाराप्रसाद ने उन्हें रिश्वत देने यानी आईपीसी की धारा 171-ई के तहत सजा सुनाई। अदालत ने हाईकोर्ट में अपील के लिए दोनों को जमानत दे दी है।

दो विधायकों को भी हो चुकी है सजा
जनप्रतिनिधियों के आपराधिक मामलों की सुनवाई में तेजी लाने के लिए मार्च 2018 में विशेष अदालत का गठन हुआ था। विशेष अदालत ने इससे पहले हैदराबाद के भाजपा विधायक राजा सिंह को पुलिस अधिकारी को पीटने और टीआरएस विधायक दानम नागेंद्र को अपने समर्थकों को सरकारी अधिकारी पर हमले के लिए उकसाने के मामले में सजा सुना चुकी है।

उडऩदस्ते ने अली को नकदी बांटते पकड़ा था
सांसद के सहयोगी शौकत अली को चुनाव आयोग के उडऩदस्ते ने मतदाताओं को नकदी बांटते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। अली ने स्वीकार किया, उसने सांसद के कहने पर पैसे बांटे थे। इस मामले में तब बरगामपहद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

टीआरएस सांसद प्रकाश पर धोखाधड़ी का केस
वहीं, टीआरएस के राज्यसभा सांसद सदस्य प्रकाश के खिलाफ अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। प्रकाश पर अल्लूरी मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के सचिव रहते वर्ष 2016-17 2017-18 के दौरान आयकर भुगतान में धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। स्थानीय कोर्ट ने पुलिस को प्रकाश के साथ ऑडिटर ए सत्यनारायण और ए वामसीधर के खिलाफ भी मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था।

महतारी वंदन योजना : एक दिन पहले ही महिलाओं खातों में आएंगे 1000 रुपए, सरकार ने इसलिए बदली तारीख
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से ग्रामीणों की मांग पूरी, सूरजपुर में 11 करोड़ 39 लाख से दो सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ
मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत इस गांव में पहुंच प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने किया भूमिपूजन
जशपुर पुलिस ने  फिर पकड़ी धान की खेप, झारखंड पासिंग पिकअप में भरकर लाई जा रही थी धान
धोनी को लेकर ये क्या कह गए सुनील गावस्कर, बोले- उनके जैसा न तो कोई….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधानसभा में गूंजा हसदेव अरण्य मामला: विधायक ने कहा एनओसी रद्द कर दीजिए, केन्द्र से टकराना है तो टकराइए छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, होंगी पांच बैठकें
Next Article रोते हुए बीएस येदियुरप्पा ने दिया कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफा, कहा- हमेशा दी है अग्निपरीक्षा रोते हुए बीएस येदियुरप्पा ने दिया कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफा, कहा- हमेशा दी है अग्निपरीक्षा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?