ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वॉर 2: मेजर कबीर के किरदार में लौट रहे हैं ऋतिक रोशन, जल्द शुरू होगी शूटिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

वॉर 2: मेजर कबीर के किरदार में लौट रहे हैं ऋतिक रोशन, जल्द शुरू होगी शूटिंग

By Sonu Sahu
Published: February 18, 2023
Share
SHARE

यशराज फिल्म्स (YRF) ने जबसे स्पाई यूनिवर्स की घोषणा की है, इसकी आने वाली फिल्मों की चर्चा हो रही है। ‘टाइगर’, ‘पठान‘ और ‘वॉर’ के क्रॉसओवर के साथ इस यूनिवर्स का निर्माण होगा। ‘पठान’ में टाइगर के किरदार में सलमान खान के कैमियो से दोनों फिल्मों का कनेक्शन साफ हो गया, लेकिन इसमें ऋतिक के नजर न आने से ‘वॉर 2’ को लेकर दर्शक असमंजस में थे। अब खबर है कि ‘वॉर 2’ की स्क्रिप्ट पूरी कर ली गई है।

Contents
  • आदित्य चोपड़ा ने पूरी की ‘वॉर 2’ की स्क्रिप्ट
  • ‘वॉर 2’ से पहले ‘फाइटर’ में नजर आएंगे ऋतिक

आदित्य चोपड़ा ने पूरी की ‘वॉर 2’ की स्क्रिप्ट

पीपिंगमून के अनुसार आदित्य चोपड़ा और श्रीधर राघवन ने ‘वॉर 2’ की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है। इस साल के अंत तक फिल्म के प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा। फिल्म में ऋतिक रोशन मेजर कबीर के किरदार में लौटेंगे। सीक्वल की कहानी इस तरह से लिखी गई है कि यह YRF की अन्य स्पाई फिल्मों से जुड़ जाएगी। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि ‘वॉर 2’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे या इसकी कमान किसी और को मिलेगी।

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ‘वॉर’ 2019 में आई थी। इस फिल्म में ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं फीमेल लीड में वाणी कपूर नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। यहे सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग वाली बॉलीवुड फिल्म बनी थी। हालांकि, हाल ही में आई ‘पठान’ ने ‘वॉर’ का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म में ऋतिक और टाइगर की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।

‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘वॉर’ YRF की स्पाई फिल्में हैं। इसके बाद ‘पठान’ में सबके क्रॉसओवर का ऐलान हुआ। ‘टाइगर 3‘ दिवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म में पठान के रूप में शाहरुख खान का कैमियो होगा। इसके बाद ‘वॉर 2’ आएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘वॉर 2’ में कबीर के किरदार को ‘पठान’ में जॉन अब्राहम के किरदार जिम से जोड़ा जाएगा। ‘पठान’ में ही इस कनेक्शन की भूमिका बना दी गई थी।

‘वॉर 2’ से पहले ‘फाइटर’ में नजर आएंगे ऋतिक

‘वॉर 2’ के अलावा ऋतिक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। यह एक एक्शन फिल्म होगी, जिसमें ऋतिक हवा में एक्शन करते नजर आएंगे। साथ भी फिल्म में शानदार विजुअल एफेक्ट देखने को मिलेगा। यह ऋतिक और सिद्धार्थ की तीसरी साझेदारी होगी। इससे पहले दोनों ने ‘बैंग बैंग’ और ‘वॉर’ में साथ में काम किया है। फिल्म में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।

Big News : भिलाई में एक्सपोर्ट टैक्स वसूलने जारी होगा नोटिस, निगम ने तैयार की 135 लोगों की सूची
भिलाई में विवाहिता से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की देता रहा धमकी… आरोपी गिरफ्तार
राज्योत्सव में दिल्ली के इंडियन ओशन बैंड और मुम्बई के कबीर कैफे ने बांधा शमां…. राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रस्तुति को सराहा
छत्तीसगढ़ में बेकाबू कोरोना: रोजना बढ़ रहे मामले…. सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 7 हजार के पार
बिना मास्क के घूम रहे लोगों को डंडा दिखाने वाले नन्हें कोरोना योद्धा को पुलिस ने किया सम्मानित, लोग भी बरसा रहे प्यार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खिचड़ी 2 की शूटिंग शुरू, परमिंदर के किरदार में फिर नजर आएंगी कीर्ति कुल्हारी
Next Article कांकेर में तेंदुए के शावक का मिला शव, मादा तेंदुए की आहट से दहशत में ग्रामीण… वन विभाग ने शुरू की सर्चिंग

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?